BJP युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व एक अन्य पदाधिकारी के साथ महादेव बेटिंग नाम के एप पर लाखों युवाओं को जुए की लत में उलझाकर करोड़ों के अवैध कारोबार में संलिप्त रवि गोदारा ,जिसे मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp द्वारा बनाई गई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कई देशों की मुद्रा ,3 पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री के साथ पकड़ा था,उससे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष BJP कार्यालय में खुद का स्वागत करवा रहे है |
@madanrrathore जी, राजस्थान की जनता आपसे पूछ रही है,यह रिश्ता क्या कहलाता है ?
BJP प्रदेश अध्यक्ष मीडिया के सामने सार्वजनिक रूप से जनता को कब बताएंगे कि लाखों युवाओं को महादेव एप से जोड़कर , करोड़ो ठगने वाले अपराधी से आप क्यों स्वागत करवा रहे हो ?
Telecom Companies ऐसे Recharge Plans offer करती हैं जिनमें ‘Daily Data Limits’ जैसे 1.5GB, 2GB या 3GB per day होती हैं, जो हर 24 hours में reset हो जाती हैं। बचा हुआ data midnight पर expire हो जाता है, जबकि उसके पूरे पैसे पहले ही दिए जा चुके होते हैं।
आपको 2GB के लिए charge किया जाता है। आप 1.5GB use करते हैं। बचा हुआ 0.5GB दिन खत्म होते ही गायब हो जाता है। कोई refund नहीं। कोई rollover नहीं।
मैंने आज यह मुद्दा Parliament में उठाया की जिस data के लिए हमने पूरी payment की है, वो दिन समाप्त होने पर Expire नहीं होना चाहिए।
बचा हुआ data अगले दिन की data limit में carry forward होना चाहिए, ताकि users Data इस्तेमाल कर सकें जिसके लिए उन्होंने पहले ही pay किया है।
संसद में आज मेरी demands हैं -
1.सभी users के लिए Data carry-forward / Data rollover की सुविधा दी जाए। जो data दिन के अंत तक use नहीं होता, उसे अगले दिन की limit में add किया जाए, न कि validity खत्म होते ही ख़त्म कर दिया जाए।
2.अगले महीने के recharge amount में unused data का adjustment का option दिया जाए। अगर कोई user लगातार अपना data under-utilise करता है, तो अगले monthly recharge में उस value का adjustment या discount मिलना चाहिए। users को बार-बार उस लिमिट के लिए pay नहीं करना चाहिए जो वे use ही नहीं करते।
3.Unused data को relatives और friends को transfer करने का option दिया जाए। Unused data को user की digital property माना जाना चाहिए। उपभोक्ता को अपने daily data limit से unused data दूसरों को transfer करने की permission होनी चाहिए, बिल्कुल उसी तरह जैसे पैसे transfer किए जा सकते हैं।
आज मोबाइल डेटा कोई luxury नहीं, Digital oxygen बन चुका है। टेलीकॉम कंपनियों की ये लूट बंद होनी चाहिए।
आज देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र @DainikBhaskar में विधायकों द्वारा विधायक निधि जारी करने के एवज में रिश्वत लेने का मामला उजागर होना गंभीर प्रकरण है | विधायकों का यह कृत्य संघीय और लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भ्रष्टाचार का बड़ा प्रहार है,एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते है कि "न खाऊंगा और न खाने दूंगा" मगर दूसरी तरफ ऐसे मामले का सामने आना पीएम की मंशा पर बड़ा सवालिया निशान है | राजस्थान की जनता राज्य के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से इस मामले में अपेक्षा कर रही है कि ऐसे विधायकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाके प्रभावी कानूनी कार्यवाही सरकार करेगी वहीं राजस्थान विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री @VasudevDevnani जी से भी जनता यह अपेक्षा कर रही है कि अध्यक्ष जी ऐसे भ्रष्टाचारी विधायकों की सदस्यता रद्द करेंगे क्योंकि यदि जनता के चुने हुए जन - प्रतिनिधि इस तरह सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार करेंगे और उनके खिलाफ कड़ा एक्शन नहीं होगा तो लोकतंत्र की जड़े कमजोर हो जाएगी |
मैं @BJP4India के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @JPNadda और @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge को कहना चाहता हूं कि इस मामले में आप अपनी पार्टियो के विधायकों को पार्टी से बर्खास्त करें ताकि लोकतंत्र में राजनैतिक दलों की व्यवस्था पर भी जनता का भरोसा कायम रहे |
@AmitShah@RahulGandhi
राजस्थान सरकार की हठधर्मिता और सत्ता में बैठे कुछ लोगों के इशारे पर राजस्थान के राजभवन द्वारा जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बलराज सिंह जी को निलंबित किया गया था परन्तु माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय ने कृषि शिक्षा व कृषि शोध के साथ किसानों के लिए समर्पित व्यक्तित्व प्रोफेसर बलराज सिंह जी को बहाल करने के आदेश करना सत्य की जीत है | सत्ताधारी दल में बैठे कई नेता किसानों के नाम पर वोट लेते है मगर जब किसानों पर या किसानों के प्रति समर्पित व्यक्ति पर कोई संकट आता है तो वो चुप हो जाते है और ऐसे नेताओं की यह चुपी इस मामले में भी नजर आई जो उन नेताओं की कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है |
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री @ChouhanShivraj
जी संज्ञान लेवे,राजस्थान के जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बलराज सिंह जी को उनका कार्यकाल पूर्ण होने से 7 दिवस पूर्व द्वेषता की भावना से निलंबित कर दिया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है,किसानों में इस बात का आक्रोश है कि ,कृषि शिक्षा और कृषि शोध क्षेत्र में समर्पित व्यक्तित्व प्रोफेसर डॉक्टर बलराज सिंह जी पर राजस्थान के राजभवन से हुई यह कार्यवाही द्वेषता की भावना से की गई है इसलिए आप इस मामले में हस्तक्षेप करके उन्हें पुनः बहाल करावे |
किसानों ने भी इस मामले में बलराज सिंह जी के पक्ष में RLP सुप्रीमों व नागौर सांसद श्री हनुमान बेनीवाल जी को ज्ञापन दिया है |
@RajBhavanJaipur @RajCMO
दिनांक 2 सितंबर 2025 को लोक देवता वीर तेजाजी महाराज के बलिदान दिवस "तेजा दशमी" के पावन अवसर पर चुरू,डीडवाना - कुचामन,अजमेर,नागौर व बाड़मेर जिले में आयोजित होने वाले वार्षिक मेलों / धार्मिक उत्सवों में भाग लेने का कार्यक्रम क्रमश: निम्नानुसार रहेगा, उक्त कार्यक्रमो में हेलिकॉप्टर से आने का कार्यक्रम रहेगा,जहां तेजाजी के दर्शन करूंगा व सभाओं को संबोधित करूंगा -
1: ग्राम सिंगड़ी (जिला -चुरू) -सुबह 10:15 बजे
2: ग्राम चितावा (जिला -डीडवाना -कुचामन ) - सुबह 11:15 बजे
3: सुरसुरा (जिला -अजमेर) -दोपहर 12:15 बजे
4: धीराणा तालाब,बिदासर ( जिला -चुरू) - दोपहर 01:15 बजे
5: खरनाल (जिला -नागौर) -दोपहर 02:15 बजे
6: भीमथल,धोरीमन्ना (जिला -बाड़मेर) - शाम 04:00 बजे
#जय_वीर_तेजाजी_महाराज
सिर्फ 20 मिनट..........
पुरे देश में एक नंबर पर है, पहला हैशटैग शेडोबैन करवाकर सरकार ने अपनी औकात बताई और 20 मिनट बाद सरकार को उसकी औकात हनुमान सेना ने दिखा दी..🔰 #हनुमान_बचाएगा_जोजरी