हमारे अनुरोध पर मार्केटिंग बोर्ड द्व��रा तीन सड़कों — सीसवाल से महलसरा, मोहब्बतपुर से बगला, बिजली बोर्ड आदमपुर से सदलपुर-खैरमपुर रोड — के निर्माण की मंज़ूरी दी गई है। जल्द ही इन सड़कों का काम शुरू होगा। जनहित के इस कार्य को स्वीकृति देन�� के लिए हरियाणा के जनप्रिय
मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी का कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता हूँ।
@BJP4Haryana @bishnoikuldeep
#Adampur #आदमपुर
डोभी गांव में गत दिवस आदरणीय श्री @bishnoikuldeep जी ने निम्न विकास कार्यों का लोकार्पण किय���:
• HRDF स्कीम से ₹33,00,000 से बना ग्राम सचिवालय (पंचायत भवन),
• डॉ. भीमराव अंबेडकर भवन में ₹25,63,000 से बनी अटल लाइब्रेरी,
• ₹20,00,000 से सहकारी समिति लि. उपकेन्द्र डोभी भवन का जीर्णोद्द���र।
• PWD मेन रोड़ से लेकर बालाजी टेंट हाउस तक ₹20,00,000 से बनी फिरणी,
• ₹17,00,000 से बना शहीद मेजर अनुज राजपूत का प्रवेश द्वार,
• अंबेडकर भवन में ₹11,00,000 से बनी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा,
• ₹7,50,000 से बना संत कबीर धर्मशाला (SC चौपाल) का मुख्य प्रवेश द्वार तथा
• ₹5,38,000 से बनी संतगुरू रविदास चौपाल की व्यायाशाला।
#आदमपुर की उन्नति के लिए हमारी प्रार्थनाओं को स्वीकारने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री @NayabSainiBJP जी का हृदय से आभार।
#Adampur #मेरा_कर्तव्य
भाजपा हरियाणा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद आदरणीय @DrSatishPoonia जी से शिष्टाचार भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके संगठनात्मक अनुभव, मार्गदर्शन और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण से प्रेरणा मिली।
उनकी पुस्तक ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ केवल एक राजनीतिक संस्मरण नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधि के दायित्व, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति समर्पण का एक प्रेरक दस्तावेज़ है।
उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं अमूल्य समय के लिए हृदय से आभार।
1. पीलीबंगा, राजस्थान स्थित श्री गुरु जंभेश्वर मंदिर में समाज के प्रबुद्धजनों एवं सभी सम्मानित साथियों द्वारा मिले अपार स्नेह, आत्मीय स्वागत और मान-सम्मान से मैं अभिभूत हूँ। आप सभी का यह प्रेम मेरे लिए अमूल्य धरो��र है, जिसके लिए मैं हृदय की गहराइयों से आपका आभारी हूँ।
इस अवसर पर समाज के गणमान्य साथियों के साथ खेजड़ी सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए सशक्त एवं प्रभावी कानून बनाए जाने को लेकर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इस दिशा में समाज की एकजुटता अत्यंत प्रेरणादायी है।
पीलीबंगा में आधा दर्जन से अधिक जलपान एवं आत्मीय मिलन कार्यक्रमों में सम���ज के बंधुओं से मिलने, उनके विचार जानने और उनका स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। आप सभी ने जो सम्मान, विश्वास और अपनापन दिया, उसके लिए मैं सदैव आपका ऋणी रहूँगा।
इस दौरान विधायक भाई रणधीर पनिहार जी, पीलीबंगा के विधायक श्री विनोद गोठवाल जी, श्री परसराम जी, श्री पप्पूराम डारा जी, श्री सुभाष देहडू, श्री जगदीश कड़वासरा जी, श्री बलदेव जी, जी, श्री रामगोपाल जी, श्री जयसुख सिगड़ जी सहित अनेक सम्मानित गणमान्य बंधुओं का स्नेह एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ।
आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सदैव मुझे समाज सेवा एवं जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता र��ेगा।
हरियाणा हिसार के पूर्व सांसद बिशनोई रत्न चौधरी कुलदीपसिंह जी बिशनोई व नलवा के विधायक र���धीर पनिहार जी का जोधपुर एयरपोर्ट पर स्वागत व सम्मान किया।
@bishnoikuldeep
Thoroughly enjoyed the Chatham House-style dialogue hosted by @TheDelhiUnion last evening. Such spaces that encourage honest disagreement, thoughtful listening, and intellectual curiosity are more important than ever.
A special congratulations to the young team behind this initiative. Creating platforms for open dialogue on important issues requires courage, maturity, and a genuine commitment to democratic discourse. Their effort is a reminder that meaningful conversations can bridge differences and generate new ideas.
हरियाणा की राजनीति के कोहिनूर, जननायक स्वर्गीय चौधरी भजनलाल बिश्नोई जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
तीनबार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे,कुशल प्रशासक और जनसेवा के प्रतीक चौधर��� भजनलाल जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#HarDilMeinChBhajanLal
@bishnoikuldeep
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजन लाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं सादर नमन। उनका सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा।
#BhajanLal#Shradhanjali#Tribute#Haryana#PublicService
आज हिसार में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्ध���पूर्वक नमन किया।
आधुनिक हरियाणा के निर्माण, प्रदेश के विकास और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण ने राज्य की प्रगति को नई दिशा दी। स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी का दूरदर्शी नेतृत्व और जनता के प्रति समर्पण सदैव याद किया जाएगा।
मुश्किल समय में साथ खड़े रहने वाले लोग ही असली अपने होते हैं। जब परिवार जुड़ा रहता है, तब कोई ताकत उसे कमजोर नहीं कर सकती। हमारे विरोधियों की सबसे बड़ी परेशानी यही है कि मुश्किल समय में भी हमारा परिवार बिखरता नहीं।
यह रिश्ता किसी राजनीतिक लाभ या स्वार्थ का नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और वर्षों की आत्मीयता का रिश्ता है। सुख में साथ चलने वाले बहुत मिल जाते हैं, लेकिन जो लोग कठिन समय में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते हैं, वही परिवार कहलाते हैं। यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में उमड़ा जन��ैलाब इस बात का प्रमाण है कि चौधरी साहब आज भी करोड़ों दिलों में जीवित हैं। लोगों का यह स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। आज उनकी समाधि जन प्रेरणा स्थल पर अपना साथ, अपना सहयोग और अपना आशीर्वाद देने आप सबका इस तरह उमड़कर आना मेरे लिए सिर्फ समर्थन नहीं है, यह मेरे लिए भावनाओं का सागर है।
मैं दिल की गहराइयों से हर उस व्यक्ति का आभार व्यक्त करता हूँ जो इस अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने air पहुँचा। विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री @NayabSainiBJP जी का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस आयोजन को सम्मान प्रदान किया।
आप सभी का यह प्रेम और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी, समर्पण और सेवा के भाव से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। चौधरी साहब ने जो सम्मान, अपनापन और जनसेवा की विरासत हमें दी है, उसे हम पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे।
जनता का प्यार हमारी ताकत है, परिवार की एकता हमारी पहचान है, और चौधरी साहब के संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी हैं।
असम के 3 विधानसभा क्षेत्रों में मुझे कार्य करने का अवसर मिला - खुमटाई, गुवाहाटी सेंट्रल और सादिया - और मुझे अत्यंत खुशी है कि तीनों ही क्षेत्रों में हमारे प्रत्याशी विजयी हुए।
मैं हृदय से आभारी हूँ अपने उन पारिवारिक साथियों का, जो मेरे साथ असम गए और पूरे चुनाव के दौरान अंत तक मेरे साथ खड़े रहे। ��नका समर्पण, मेहनत और विश्वास मेरे लिए बहुत बड़ी ताकत रहा, मैं उनका दिल से धन्यवाद करता हूँ।
मैं असम के सम्मानित मतदाताओं का भी सच्चे मन से आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने तीनों ही प्रत्याशियों को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया।
एक बार पुनः तीनों विजयी प्रत्याशियों को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ।
#Assam