कल से सोशल मीडिया पर स्पेन में हजारों की संख्या में लोगों के जबरन प्रवेश करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
कहा जा रहा है कि स्पेन यूरोपीय इतिहास में अवैध प्रवासियों की सबसे बड़ी घुसपैठ में से एक का सामना कर रहा है।
यह घटना स्पेन के Ceuta नाम के एक छोटे से शहर में हुई है। यह शहर स्पेन की मुख्य भूमि का हिस्सा नहीं है, बल्कि उत्तरी अफ्रीका में स्थित एक स्पेनिश क्षेत्र है, जिसकी सीमा मोरक्को से लगती है। यह शहर 16वीं सदी से स्पेन के नियंत्रण में है।
स्पेन के अधिकारियों के अनुसार, कम से कम 49,000 लोग उत्तरी अफ्रीका में स्थित स्पेनिश क्षेत्र Ceuta में प्रवेश कर गए, जो इस छोटे से शहर की आधी से अधिक आबादी के बराबर है।
अधिकांश प्रवासी मोरक्को से समुद्र में बने ब्रेकवॉटर को तैरकर पार करते हुए स्यूटा के समुद्र तट तक पहुंचे।
इस घटना के बाद यूरोप में अवैध इमिग्रेशन के मुद्दे पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।
यह कहानी आपने सुनी होगी । फिर भी दोबारा सुनिए ।
पुलिस ने एक बार एक चोर को पकड़ा । कोतवाल ने चोर के आगे एक टोकरी में 10 प्याज रख दीं और एक जूता रख दिया । चोर से कहा कि वह या तो 10 प्याज खा ले या 10 जूते खा ले ।
चोर ने सोचा प्याज ही खा लेता हूं । उसने कहा प्याज खाऊंगा । एक प्याज खाते खाते उसकी आंखों से भयंकर आंसू टपकने लगे । चोर ने कहा जूता खाऊंगा । सिपाही तैयार खड़ा था उसने झन्नाटेदार जूता जो उसके सिर पर रसीद किया तो चोर बोला कि प्याज खाऊंगा ।
कुल मिलाकर लब्बोलुआब यह है कि चोर ने 10 प्याज भी खाई और 10 जूते भी खाये । यही हुआ है ।
"मैं 4 महीने से पता लगा रहा था"- ट्रेड डील पर बोले LOP राहुल गांधी
◆ "जैसे ही प्रधानमंत्री पार्लियामेंट से भाग कर गए, वैसे ही उन्होंने ट्रंप को फोन किया"- रैली में बोले राहुल
#RahulGandhi | #SamvidhanSammelan | Lucknow | Trump
मिलिट्री बेस पर मिसाइल हमला तेज कर दिया है.
इजरायल, दुबई, कतर और बहरीन मिलिट्री बेस पर ईरान अंधाधुंध मिसाइल दाग रहा है. ईरान ने यहां तक धमकी दी है वो केमिकल हथियार भी इस्तेमाल कर सकता है.
ईरानी सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत के बाद ईरान ने जवाबी हमला करते हुए
इजरायल के आर्मी चीफ स्टाफ की बिल्डिंग को उड़ा दिया है : ABP NEWS
ईरान के प्रेसिडेंट Masoud Pezeshkian ने कहा है, ईरान अपने सर्वोच्च नेता की मौत का बदला लेगा.
IRCG और ईरानी सेना ने मिडिल ईस्ट में अमेरिकी
पूर्व राज्यपाल श्री सत्यपाल मलिक जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। भारतीय राजनीति ने एक ऐसा व्यक्तित्व खोया है जो सत्ता के सामने भी सच बोलने का साहस रखता था।
वे न सिर्फ़ एक अनुभवी राजनेता थे, बल्कि देशहित के मुद्दों पर निडर होकर अपनी बात कहने वाले विरले नेताओं में से एक थे।
हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर 35 वर्षीय महिला के साथ चलती ट्रेन में तीन दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार किया। बलात्कार के बाद क्रूरता से ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। वह खून से लथपथ रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली — उसका एक पैर कट चुका था।यह घटना सिर्फ एक महिला के साथ हुई बर्बरता नहीं है, यह हमारे पूरे समाज, प्रशासन और रेलवे तंत्र की संवेदनहीनता को उजागर करती है।
क्या ये हमारे देश की महिला सुरक्षा का असली चेहरा है?
रेल मंत्री @AshwiniVaishnaw जी,
घटना के बाद जो सवाल खड़े होते हैं, वे बेहद गंभीर हैं —
जब यह अमानवीय अपराध चलती ट्रेन में हो रहा था, तब रेलवे प्रशासन और रेलवे पुलिस कहां थे?
क्या CCTV कैमरे, गार्ड, कोच अटेंडेंट और सुरक्षा एजेंसियां सिर्फ नाम मात्र की औपचारिकता बनकर रह गई हैं?
आख़िर क्यों किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी?
इस जघन्य अपराध के बाद सोनीपत और पानीपत रेलवे स्टेशनों पर तो हड़कंप मच गया,
मगर जब एक महिला की अस्मिता कुचली जा रही थी — तब पूरा सिस्टम सोता रहा।
@cmohry से माँग करते हैं:
1. इस गैंगरेप में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी हो।
2. मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में की जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।
3. पीड़िता का इलाज राज्य सरकार अपने खर्च पर सर्वोत्तम अस्पताल में करवाए और उसे आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
4. रेलवे सुरक्षा तंत्र की जवाबदेही तय हो, और सभी ट्रेनों में महिला सुरक्षा की स्पष्ट गारंटी सुनिश्चित की जाए।
5. इस मामले की न्यायिक जांच करवाई जाए ताकि इस सिस्टम की खामियों को उजागर किया जा सके।
आज पीड़िता रोहतक पीजीआई में ज़िंदगी और मौत के बीच जूझ रही है, लेकिन अगर हम अब भी चुप रहे, तो कल कोई और माँ, बहन, बेटी इसी क्रूरता का शिकार हो सकती है।
हम इस मामले को केवल एक घटना नहीं, बल्कि एक सामूहिक असफलता के रूप में देखते हैं।
@NayabSainiBJP
विश्वभर में वीरता की गाथा के लिए विख्यात बुंदेलखंड के महान योद्धा वीर आल्हा-ऊदल जी की जयंती पर, इस संकल्प के साथ, उन्हें शत-शत नमन कि भविष्य में उप्र की सरकार की तरफ़ से लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट पर उनकी देदीप्यमान स्वर्णिम आभा प्रतिमा का निर्माण और एक भव्य समारोह में सर्व दर्शनार्थ सादर लोकार्पण किया जाएगा।