रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज पर जानलेवा हमला
रीवा एक्सप्रेस में सफर कर रहे श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी महाराजपर अज्ञात हमलावर ने जानलेवा हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि फतेहपुर–सिराथू के बीच एक हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक पर वार कर दिया, जिससे उन्हें कई जगह गहरे घाव आए हैं।
हमले के दौरान महाराज ने हमलावर का सामना करते हुए किसी तरह अपनी जान बचाई और ट्रेन के बाथरूम में बंद होकर खुद को सुरक्षित किया
#Prayagraj #BreakingNews #AshutoshBrahmachari #RewaExpress #UttarPradesh
क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन की सूचना
उत्तर प्रदेश के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का लिवर कैंसर के चलते निधन होना बताया जा रहा हैं वह ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल के ICU में भर्ती थे। रिंकू सिंह मंगलवार को ही पिता से मिलने अस्पताल पहुंचे थे
@rinkusingh235@PriyaSarojMP
#RinkuSingh #CricketNews #RIP
वृंदावन स्थित #श्रीतुलसी कुंज के पीठाधीश्वर #जगद्गुरु_रामभद्राचार्य के शिष्य #आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज हाल ही में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके सहयोगियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कराने के बाद चर्चा में आ गए हैं।
आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज #श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट’ के अध्यक्ष बताए जाते हैं। मूल रूप से इटावा निवासी आशुतोष ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में मथुरा-वृंदावन क्षेत्र को अपना प्रमुख केंद्र बनाए हुए हैं।
एफआईआर के बाद उनके आपराधिक इतिहास और पूर्व विवादों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है, जिनकी जानकारी सामने आने के साथ धार्मिक और सामाजिक हलकों में मामले को लेकर बहस जारी है।
#INDvsPAK #शंकराचार्यस्वामी_अविमुक्तेश्वरानंद_सरस्वती
#जगद्गुरु_रामभद्राचार्य
#आशुतोष_ब्रह्मचारी
Gorakhpur में स्वर्गीय वीर बहादुर सिंह की जयंती पर जरूरतमंदों में भोजन और कंबल वितरित किए गए. कार्यक्रम में उनके पुत्र और कैम्पियरगंज से BJP विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि उनके पिता हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए समर्पित रहे. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार और CM योगी आदित्यनाथ उनके सपनों के अनुरूप विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ा रहे हैं.
#veerbahadursingh #gorakhpur #blanketdistribution #upnews #fatehbahadursingh #cmyogi #publicservice #socialwelfare #indiadaily
@FatehBrSingh
कुशीनगर
कुशीनगर जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक नशेड़ी युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपनी ही पत्नी और मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी और दहशत फैल गई।
मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के परसा गांव का है। जानकारी के अनुसार, छत पर अलाव सेकने के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि नशे की हालत में युवक ने सीमेंट की जमावट (पत्थर) से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी को बचाने आई मां को भी आरोपी ने नहीं बख्शा और दोनों को पत्थर से सिर कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद आरोपी की हैवानियत यहीं नहीं रुकी। आरोप है कि उसने मृतकों की खोपड़ी से मांस निकालकर खाने की कोशिश की और जब आसपास के लोग जमा हुए तो वह मांस के टुकड़े भीड़ की ओर फेंकने लगा। इस भयावह दृश्य को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी युवक सिकंदर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की हालत में था और उसी दौरान उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।
सिद्धार्थ वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, कुशीनगर
@Uppolice@kushinagarpol@dgpup
गोरखपुर के तारामंडल स्थित जीएसटी कार्यालय में देर रात भीषण आग लगी. आग इतनी विकराल थी कि कार्यालय के रिकॉर्ड, फाइलें, कंप्यूटर, अलमारियां और फर्नीचर जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड ने 12 दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कार्यालय के दूसरे और तीसरे तल तक फैल गई थी. फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
#gorkhpur #gstofficefire #breakingnews #fireincident #firenews #firebrigade #viralnews #indianews #breakingupdate #indiadaily #indiadaily24x7
BREAKING: गोरखपुर के तारामंडल स्थित जीएसटी कार्यालय में देर रात भीषण आग लगी. आग इतनी विकराल थी कि कार्यालय के रिकॉर्ड, फाइलें, कंप्यूटर, अलमारियां और फर्नीचर जलकर खाक हो गए. फायर ब्रिगेड ने 12 दमकल गाड़ियों की मदद से लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग कार्यालय के दूसरे और तीसरे तल तक फैल गई थी. फिलहाल मौके पर कूलिंग का काम जारी है. नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
#gorkhpur #gstofficefire #breakingnews #fireincident #firenews #firebrigade #viralnews #indianews #breakingupdate #indiadaily #indiadaily24x7
गोरखपुर ब्रेकिंग
शाहपुर थाना क्षेत्र में मां–बेटी की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या। मृतक—विमला देवी व शांति देवी।
घर में घुसते ही हमलावरों ने धारदार हथियार से किया वार, मौके पर ही मौत।
संपत्ति विवाद का एंगल सामने आया, पुलिस कई अन्य पहलुओं की भी जांच में जुटी।
एसपी सिटी, CO व फोरेंसिक टीम मौके पर; घर सील, कई संदिग्ध हिरासत में।
#Gorakhpur #Crime #UPPolice #BreakingNews
@Uppolice@gorakhpurpolice
दिल्ली में हुई विस्फोट की घटना के दृष्टिगत, प्रदेश में सुरक्षा एवं सतर्कता को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु माननीय मुख्यमत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण से घटना की जानकारी प्राप्त कर उत्तर प्रदेश में समस्त पुलिस फोर्स को हाई अलर्ट पर रखते हुए सघन चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं
उक्त निर्देशों के क्रम में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त जनपदीय पुलिस अधिकारियों को निम्न निर्देश जारी किए गए हैं:
1.सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फील्ड में उपस्थित रहें तथा संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक आयोजनों एवं धार्मिक स्थलों का स्वयं भ्रमण, निरीक्षण एवं पेट्रोलिंग करें।
2.महत्त्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं अन्य संवेदनशील बिंदुओं की सुरक्षा व्यवस्था की पुनः समीक्षा की जाए और थ्रेट असेसमेंट के अनुसार सुरक्षा स्तर को तत्काल बढ़ाया जाए।
3.वाहनों की चेकिंग, मेट्रो/बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल, सिनेमा हॉल तथा अन्य सार्वजनिक परिवहन/भीड़भाड़ केंद्रों पर सघन सतर्कता बरती जाए — साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि आम जनता को अनावश्यक असुविधा न हो।
4.एटीएस, क्यूआरटी (Quick Response Teams), बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वॉड को तत्पर मोड में रखा जाए तथा फुट पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन बढ़ाया जाए।
5.सीसीटीवी फ़ीड्स का रीयल-टाइम विश्लेषण किया जाए; तथा स्थानीय ख़ुफ़िया तंत्र तथा नागरिक सूचना नेटवर्क को सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों की त्वरित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।
6.भीड़भाड़ वाले स्थानों पर लावारिस वस्तुओं और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जाय।
7.यूपी 112 पीआरवी निरंतर संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहें ।
8- सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी करते हुए हर इनपुट को गंभीरता से लिया जाय और अफ़वाह फैलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाय।