यूथ कांग्रेस द्वारा मुझे जिला कोटपुतली बहरोड़ में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जिम्मेदारी देने के लिए मेरे और हम सबके नेता आदरणीय बड़े भाई साहब @AbhimanyuP00NIA@OmPrakashJindad जी, @Rajeshjindadजी, बहुत बहुत धन्यवाद व आभार । @SachinPilot
जनता ने किया विश्वास,
कांग्रेस ने रचा इतिहास!
नगर निकाय चुनाव में पावटा-प्रागपुरा से श्रीमती मीना देवी जी एवं विराटनगर से श्री देशराज सैनी जी के नगर पालिका चेयरमैन निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह परिणाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत, संगठन की एकजुटता और आमजन के विश्वास की जीत है।
क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार।
जनता का विश्वास, कांग्रेस की जीत!
पावटा-प्रागपुरा में श्रीमती मीना देवी जी एवं विराटनगर में श्री देशराज सैनी जी के नगर पालिका चेयरमैन निर्वाचित होने के बाद आज विजय जुलूस में शामिल हुआ।
इस दौरान क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस उत्साह के साथ स्वागत किया, वह अभूतपूर्व रहा।
विराटनगर की जनता ने भाजपा के शासन की तानाशाही और जनविरोधी नीतियों को नकारते हुए अपने विश्वास की मुहर कांग्रेस के पक्ष में लगाई। भाजपा ने सत्ता और दबाव के दम पर पूरी ताकत लगा दी, लेकिन जनता के मजबूत जनादेश के सामने सब बेअसर रहा।
इस जीत के लिए क्षेत्र की जनता का दिल से आभार। साथ ही कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद, जिन्होंने पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव में अपनी भूमिका निभाई।
यह जीत जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और विराटनगर की जनता के मजबूत जनादेश की जीत है।
@INCRajasthan
गुर्जरत्व का फर्ज
गुर्जर समाज ने हमेशा अपने लोगों को कंधों पर बैठाकर सम्मान दिया है, अपनों की सफलता पर दिल खोलकर खुशी मनाई है और जरूरत के समय एक-दूसरे के साथ खड़ा होना अपनी पहचान समझा है। अब समय है कि यही अपनापन सामाजिक जिम्मेदारी और एकता में दिखाई दे।
देवनारायण ध्वज यात्रा केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि हमारी एकता, अनुशासन, संस्कृति और स्वाभिमान का परिचय है। राजधानी की सड़कों से गुजरती यह यात्रा पूरे प्रदेश को यह संदेश देती है कि गुर्जर समाज अपनी विरासत पर गर्व करता है और अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए सजग है।
समाज के वे लोग जो आज अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मेहनत से पहचान बना चुके हैं—चाहे प्रशासन में हों, पुलिस में हों, शिक्षा में हों या किसी अन्य सेवा में—वे समाज की धरोहर हैं। उनसे अपेक्षा केवल इतनी नहीं कि वे अपने नाम के पीछे लगे गुर्जर शब्द पर गर्व करें, बल्कि यह भी कि जब समाज को उनकी जरूरत हो, तब वे अपनी क्षमता, अनुभव और समय से समाज का मार्गदर्शन करें।
लेकिन इस जिम्मेदारी का अर्थ व्यवस्था के विरुद्ध जाना नहीं है। नौकरी की मर्यादा और कानून का सम्मान रखते हुए भी समाज के लिए बहुत कुछ किया जा सकता है। युवाओं को सही दिशा देना, शिक्षा के लिए प्रेरित करना, प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना और समाज में अनुशासन कायम रखना—यही असली नेतृत्व है।
आज जरूरत किसी को जमीन पर पटकने की नहीं, बल्कि अपनी कमियों को पहचानकर उन्हें पीछे छोड़ने की है। राजनीति आएगी-जाएगी, चेहरे बदलेंगे, लेकिन समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार और भविष्य स्थायी रहना चाहिए।
आइए, देवनारायण जी की ध्वजा के नीचे एक संकल्प लें—
सम्मान अपनों का, सहयोग समाज का,
अनुशासन हमारी पहचान और भविष्य हमारी प्राथमिकता।
यही है सच्चा गुर्जरत्व… और यही हमारा फर्ज।
#देवनारायण_ध्वज_यात्रा
#गुर्जरत्व_का_फर्ज
#Tonk; सचिन पायलट जी के गढ़ टोंक नगर परिषद परिणाम 2026- कांग्रेस पार्टी को पूर्ण मिला बहुमत 🎉✌🏻
कुल सीटें 59; कांग्रेस-32,भाजपा- 19 निर्दलीय-08
टोंक में बीजेपी सरकार ने वार्डो में भारी फेरबदल किया था बावजूद इसके भाजपा को मिली करारी हार...🥀
@SachinPilot
अदम्य शौर्य और पराक्रम के प्रतीक गुर्जर प्रतिहार वंशीय सम्राट प्रातः स्मरणीय मिहिर भोज जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
अपने पराक्रम और सुशासन से उन्होंने राष्ट्र की सीमाओं और गौरव की रक्षा की। उनका जीवन साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। सम्राट मिहिर भोज जी का गौरवशाली जीवन और उनकी राष्ट्रसेवा सदैव हमारी प्रेरणा बनी रहेगी।
#MihirBhoj
अनुशासन—गुर्जर समाज की पहचान
आज राजस्थान की राजधानी जयपुर एक ऐसे दृश्य की गवाह बनेगी, जो केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि गुर्जर समाज के बदलते सफर और उसकी सामूहिक एकता और प्रेम का संदेश होगा।
सतरंगी ध्वज, सफेद पोशाक और देवजी के जयकारों के साथ जब यह श्रीदेवधाम पदयात्रा राजधानी के हृदय से होकर गुजरेगी, तब सबसे बड़ा परिचय हमारी संख्या नहीं, हमारा अनुशासन होना चाहिए।
अनुशासन गुर्जर समाज की पहचान है और इस यात्रा के दौरान इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। राजधानी जयपुर केवल राजस्थान का शहर नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की नजरों का केंद्र है। इसलिए हमारी हर गतिविधि समाज की छवि का हिस्सा बनेगी।
कभी गुर्जर समाज को पशुपालन और अशिक्षा जैसे पुराने सामाजिक टैग से देखा जाता था। लेकिन समय बदला, समाज बदला और आज गुर्जर समाज ने शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सेना, पुलिस, व्यवसाय और हर क्षेत्र में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
हमारी पहचान केवल हमारे अतीत से नहीं, बल्कि हमारे वर्तमान के आचरण से तय होगी।
हम दुनिया को यह संदेश देना चाहते हैं कि हाँ, हमारा इतिहास पशुपालन से जुड़ा रहा है, लेकिन हमारी रगों में देशभक्ति, स्वाभिमान, त्याग और अनुशासन आज भी उतनी ही मजबूती से मौजूद हैं।
इसलिए आज जयपुर की सड़कों पर हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी भीड़ नहीं, हमारा संयम और अनुशासन दिखाई दे।
हर समाजबंधु यह संकल्प लेकर चले—
न कोई अव्यवस्था, न किसी को असुविधा, न नियमों का उल्लंघन।
क्योंकि राजधानी गवाह बनेगी उस समाज के सफर की, जिसने पशुपालन से राजसत्ता तक का रास्ता तय किया है—और आज अपने अनुशासन से अपनी पहचान लिख रहा है।
गुर्जर समाज का संदेश स्पष्ट हो—
हम जहाँ खड़े होते हैं, वहाँ हमारी संख्या से पहले हमारा संस्कार दिखाई देता है।
जय देवनारायण जी की ✊🚩
2003 से मैं Sachin Pilot जी के साथ हूं—उन्हीं के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की, जब वो 2004 में पहली बार सांसद बने तब से आज तक मजबूती से खड़ा हूं। पद हो या न हो, उन्होंने हर दौर में राजस्थान की जनता, किसानों और युवाओं की आवाज़ बुलंद की है, इसलिए आज प्रदेश का हर बच्चा उन्हें पहचानता है।
आज हालात ये हैं कि हर तरफ़ से निशाना एक ही नाम पर है—क्योंकि वो चुप नहीं रहते, मुद्दों पर डटे रहते हैं और सच्चाई के साथ खड़े हैं। जिन्हें सच से परेशानी होती है, वही सबसे ज़्यादा शोर मचाते हैं।
कुछ नए चेहरे, जिनका राजनीति में कोई ठोस अस्तित्व नहीं, सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप के सहारे पहचान बनाना चाहते हैं। उन्हें लगता है कि किसी का नाम लेकर राजनीति आसान हो जाएगी, लेकिन सच्चाई ये है—नाम मेहनत, संघर्ष और जनता के भरोसे से बनता है।
अगर बराबरी करनी है तो ज़मीन पर काम करके दिखाओ—क्योंकि राजनीति बातों से नहीं, काम से चलती है।
✌️ मेरा नेता , मेरा अभिमान ♥️
@SachinPilot जिंदाबाद ♥️
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी से कांग्रेस महासचिव व पंजाब के प्रभारी @SachinPilot जी ने मुलाकात की।
📍 10 जनपथ, नई दिल्ली
आज सुबह नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी और महासचिव @priyankagandhi जी से मुलाकात की और पंजाब का दायित्व सौंपने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुझे पूरा विश्वास है कि सामूहिक मेहनत, सशक्त संगठन और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के साथ मिलकर कांग्रेस की पंजाब में सत्ता में वापसी होगी।
पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए, किसानों, युवाओं समेत हर वर्ग के अधिकारों की रक्षा एवं सम्मान के लिए हमारे प्रयास पूर्ण समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ होंगे।
📍10 जनपथ, नई दिल्ली
@kharge@kcvenugopalmp@INCIndia@INCPunjab
एआईसीसी महासचिव, पंजाब प्रभारी एवं टोंक विधायक श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन बहुत बहुत शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करता हूँ।
@SachinPilot