रक्षाबंधन के दिन जब बहनें भाइयों से सुरक्षा और सम्मान की उम्मीद करती हैं वहीं छत्तीसगढ़ की डीएड अभ्यर्थी अपने रोजगार और भविष्य की सुरक्षा की मांग लेकर तूता धरना स्थल पर बैठी रहीं। सहायक शिक्षक भर्ती-2023 के 2300 रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर उनका आमरण अनशन शुक्रवार को 248वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनरत महिला अभ्यर्थियों ने कैबिनेट मंत्रियों को राखी बांधकर सरकार से अपने भविष्य की रक्षा की अपील की। उनका कहना है कि न्यायालयीन प्रक्रिया में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश सामने आ चुके हैं फिर भी नियुक्ति को लेकर फैसला क्यों लंबित है?
सवाल @vishnudsai सरकार से है जब 2300 पद रिक्त हैं और अभ्यर्थी महीनों से आंदोलन कर रहे हैं तो नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ाने में आखिर अड़चन क्या है? क्या रक्षाबंधन पर राखी बांधने वाली इन बेटियों को अपने भविष्य की रक्षा के लिए भी सड़क पर ही संघर्ष करना पड़ेगा?