@Jeetuburdak@airtelindia@reliancejio तीनों का ही, बहुत खराब है। पैसे 5G के लेते हैं, और स्पीड और नेटवर्क अभी भी वही झोला छाप।
जायदा रूरल एरियल में ही नहीं, ये हाल अहमदाबाद से 50KM में भी हे।
संघर्ष जब ज़िद बन जाए और ज़िद को पिता का भरोसा मिल जाए तब इतिहास बनता है...!!🥰🙌🏼
10 साल तक लगातार कोशिश, असफलताएँ, ताने और थकान… लेकिन हार नहीं। इसी जज़्बे के साथ अमिता प्रजापति ने आखिरकार CA बनने का सपना पूरा कर लिया।
रिज़ल्ट आने के बाद जब उन्होंने यह खबर अपने पिता को सुनाई, तो वह पल शब्दों से परे था। दोनों एक-दूसरे से लिपटकर रो पड़े वो आँसू खुशी के थे, त्याग के थे और सालों की तपस्या के थे।
अमिता के पिता चाय बेचकर परिवार चलाते हैं। ज़िंदगी ने उन्हें कभी आसान रास्ता नहीं दिया, लेकिन उन्होंने एक बात कभी नहीं छोड़ी बेटी पर भरोसा।
कई लोग कहते रहे कि एक सामान्य छात्रा ये कठिन परीक्षा नहीं निकाल पाएगी, मगर पिता का विश्वास अमिता की सबसे बड़ी ताकत बन गया।
अमिता ने खुद लिखा कि जब उनका आत्मविश्वास डगमगाने लगता था, तब पिता का एक वाक्य उन्हें फिर खड़ा कर देता था...तू कर सकती है।
बार-बार असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी, पढ़ाई जारी रखी, खुद से लड़ीं और आखिरकार अपने सपने को हकीकत बना दिया।
यह कहानी सिर्फ़ CA बनने की नहीं है…
यह कहानी है एक चाय बेचने वाले पिता के बड़े सपनों की,और एक बेटी की उस मेहनत की, जिसने साबित कर दिया कि हालात नहीं, हौसले तय करते हैं कि इंसान कहाँ तक पहुंचेगा।
ऐसी कहानियाँ हमें याद दिलाती हैं सफलता अमीरी से नहीं, हिम्मत और विश्वास से जन्म लेती है...!!🤗