अब तो भाजपा के कुकर्मों की दुहाई
दे रहा है ख़ुद कोई न कोई ‘भाजपाई’
अब तो भाजपा से भाजपाइयों के ही मोहभंग के वीडियो सरेआम हो रहे हैं। भाजपा ने अपना विश्वास और जनाधार पूरी तरह खो दिया है। जो लोग सच में अपने देश से प्यार करते हैं अब उनकी वैमनस्यपूर्ण धर्मांन्धता की काली रात गुज़र गई है और विवेकशील पुनर्जागरण का एक नया सवेरा उनके मानसिक-अंधकार को मिटा कर नयी चेतना का नया प्रकाश और सौहार्दपूर्ण नवजागरण ला रहा है।
अब तो भाजपाई भी समझ गये हैं कि भाजपा किसी की सगी नहीं है। भाजपा में न सरकार का कोई मतलब है, न संगठन का। भाजपा एकाधिकारी मन और एकाकी मानसिकता से पूरी तरह ग्रसित है। इसमें किसी और के लिए कोई स्थान नहीं है। सच तो ये है कि जहाँ स्थान ही नहीं मिलेगा, वहाँ मान-सम्मान कैसे मिलेगा। भाजपा में न तो किसी मामले में किसी की सलाह ली जाती है और न ही किसी निर्णय में किसी को शामिल किया जाता है।
अपने दी दल में ही घोर उपेक्षित भाजपाई अब एक-दूसरे से दुखी होकर कह रहे हैं कि भाजपा ने हमें बुरी तरह से निचोड़कर, इस तरह बर्बाद कर दिया है कि अब हमारी तुलना पूरी तरह रस निकाले जा चुके गन्ने की उस खोई से भी नहीं की जा सकती है, जिसे देखकर हाथी भी मुँह मोड़ लेता है। दरअसल भाजपाइयों की अपने ही दल में हो रही दुर्दशा इससे भी ज़्यादा गई-गुजरी है क्योंकि अपनी विघटनकारी दक़ियानूसी मानसिकता के कारण वो न तो बदलते हुए प्रगतिशील समाज का सामना कर पा रहे हैं, न ही अपने घरों में प्रोग्रेसिव-पॉज़िटिव सोचवाली नई पीढ़ी का।
बेचारे भाजपाई तो किसी भी घाट के नहीं रहे। हमें ऐसे ‘बिन घाट के भाजपाइयों’ से बेहद सहानुभूति है।
सच तो ये है कि अपने अंतिम दौर में चल रहे भाजपाई भी अंदर से टूट गए हैं और भाजपा भी।
भाजपा का अंत ऐतिहासिक होगा!
"सुप्रीम कोर्ट तत्काल संज्ञान ले और बंगाल की मतगणना की सीसीटीवी पूरे देश के सामने लाइव उपलब्ध कराई जाए।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"आदरणीय ममता जी जीतेंगी, बीजेपी लाख कोशिश, लाख बेईमानी, साजिश कर ले उसके बावजूद भी बंगाल की जनता भारतीय जनता पार्टी को हराएगी।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"उस समय शिक्षामित्रों ने हमारा साथ दिया हो तो आज उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार होती और शिक्षामित्रों के पास सरकारी नौकरी होती। भविष्य में भी अगर उन्हें कोई न्याय दिला सकता है तो समाजवादी सरकार है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"120 बहादुर आखिरी गोली तक लड़े थे, उन्हीं की याद में रेजांगला मेमोरियल बना, जनरल साहब ने किताब में अगर लिखा है तो आपको ट्रेनिंग मिली है ज़मीन बचाने की।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
"गोरखपुर में हत्या हुई और उन्हीं की पार्टी के राज्यसभा सांसद ने कहा कि अगर दोषी नहीं पकड़ा जाएगा तो सरकार को नंगा कर देंगे। प्रधानमंत्री के क्षेत्र में एक छात्र नेता की हत्या कर दी, उसके लिए जिम्मेदार कौन है?"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी
इस स्टूल की हैसियत है न्याय दिलाने की? कौन सुनता है इसकी? ये सब भाजपाई फ्रॉड हैं, मुख से स्टूल करने के अलावा, झूठ बोलने के अलावा, बेईमानी करने के अलावा, भ्रष्टाचार करने के अलावा, पद का लाभ उठाकर पैसा लूटने के अलावा इन भाजपाइयों के पास कोई दूसरा काम धंधा नहीं है।
भाजपा सरकार में न्याय कभी नहीं मिलेगा।