📍विज्ञान भवन, नई दिल्ली
🗓️ 11 नवंबर 2026
आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण (2025-26) के 10वें संस्करण के पुरस्कार समारोह में माननीया राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के कर-कमलों से पटना शहर को मिले "स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी" सम्मान ग्रहण करना मेरे लिए अत्यंत गौरव का क्षण रहा।
इस अवसर पर देश के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री सह विद्युत मंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर जी और आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री माननीय श्री तोखन साहू जी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में बिहार से पटना नगर निगम की माननीया महापौर श्रीमती सीता साहू जी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी जी एवं नगर आयुक्त श्री यशपाल मीणा जी साथ थे।
पटना शहर को मिला यह सम्मान पटनावासियों के प्रति समर्पित है। इस सम्मान के लिए पटना नगर निगम के जनप्रतिनिधिगण एवं पटना नगर निगम की पूरी टीम विशेष रूप से हमारे स्वच्छताकर्मीगण को हार्दिक बधाई।।
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार पटना को स्वच्छता के क्षेत्र में और ऊँचाइयों तक ले जाने तथा बिहार के हर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने हेतु संकल्पित है।
इस उपलब्धि के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन के प्रति हृदय से आभार।।
@UDHDBIHAR@cityofpatna@IPRDBihar
#SwachhSurvekshan #स्वच्छ_सर्वेक्षण #स्वच्छ_पटना #Patna #विकसित_बिहार
📍ताज सिटी सेंटर, पटना
🗓️ 10 नवंबर 2026
पटना नगर निगम के ₹200 करोड़ के म्यूनिसिपल बॉन्ड की NSE में हुई ऐतिहासिक लिस्टिंग
——————————————
आज का दिन बिहार के शहरी विकास के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज हुआ। बिहार में पहली बार पटना नगर निगम द्वारा जारी म्यूनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) में लिस्टिंग समारोह में यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
इस समारोह में माननीय उपमुख्यमंत्रीद्वय आदरणीय श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी एवं आदरणीय श्री विजय कुमार चौधरी जी, पटना नगर निगम की माननीया महापौर श्रीमती सीता साहू जी, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (मुंबई) की तरफ़ से अधिकृत प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में उद्योग व वित्त जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।
ध्यातव्य है कि पटना नगर निगम ने इससे पूर्व अपने पहले म्यूनिसिपल बॉन्ड के माध्यम से लगभग ₹200 करोड़ की राशि जुटाई थी जिसे निवेशकों से आधार निर्गम आकार के दोगुने से अधिक की मांग प्राप्त हुई थी। आज इन बॉन्ड्स की NSE में लिस्टिंग से बॉन्ड में पारदर्शिता, तरलता और निवेशकों का भरोसा और मजबूत होगा।
यह उपलब्धि बिहार के अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी कि वे पारंपरिक संसाधनों से आगे बढ़कर पूंजी बाजार के माध्यम से अपनी विकास योजनाओं के लिए धन जुटा सकें।
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में बिहार सरकार शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और नगर निकायों को वित्तीय रूप से आत्मनिर्भर बनाते हुए बेहतर ईज़ ऑफ़ लिविंग उपलब्ध कराने हेतु निरंतर संकल्पित है।
@UDHDBIHAR@cityofpatna
#UrbanDevelopment
#PatnaNagarNigam
#MunicipalBond
#NSE
#BondListing
📍जिला भाजपा कार्यालय, भागलपुर
🗓️ 29 अक्टूबर 2026
आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी के संबंध में बैठक।।
#Bhagalpur#पदयात्रा#लोकतंत्र_बचाओ_अराजकता_हटाओ
अखण्ड भारत के शिल्पकार, देश के प्रथम गृहमंत्री व उप-प्रधानमंत्री, भारत रत्न 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती पर कोटिशः नमन।
"राष्ट्रीय एकता दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।।
#NationalUnityDay#SardarPatelJayanti
📍जिला भाजपा कार्यालय, भागलपुर
🗓️ 29 अक्टूबर 2026
आज जिला भाजपा कार्यालय, भागलपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार जी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सहभाग किया।
इस बैठक में आगामी 2 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा की तैयारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में भाजपा के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री नितिन नवीन जी के आगमन की तैयारियों के संबंध में भी रूपरेखा तय की गई।
बैठक के उपरांत बिहार विधान परिषद चुनाव - 2026 के अंतर्गत कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विजयी होने पर माननीय विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव जी का अभिनन्दन किया एवं उन्हें शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर भागलपुर नगर के माननीय विधायक श्री रोहित पांडेय जी, पीरपैंती के माननीय विधायक श्री मुरारी पासवान जी, भागलपुर नगर निगम की माननीया महापौर डॉ. वसुंधरा लाल जी, भाजपा के संगठन जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष श्री मुक्तिनाथ सिंह निषाद जी सहित भाजपा के पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे।
#Bhagalpur
#पदयात्रा
#लोकतंत्र_बचाओ
#अराजकता_हटाओ
पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पूज्य पिताजी के प्रति की गई अमर्यादित टिप्पणी स्वीकार्य नहीं।
कांग्रेस देश से माफी माँगे!
#ShameOnCongress
पटना में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पूज्य पिताजी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी अत्यंत निंदनीय है।
——————————————
राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है किंतु सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और गरिमा बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। पटना में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पूज्य पिताजी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी विपक्ष की राजनीतिक संस्कृति और उसकी सोच पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है।
लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है लेकिन विरोध की अभिव्यक्ति शालीनता और तर्कों के माध्यम से होनी चाहिए न कि अमर्यादित टिप्पणियों के जरिए। इसके पूर्व भी आदरणीय प्रधानमंत्री जी की स्वर्गवासी पूजनीया माताजी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी की गई थी। सार्वजनिक मंचों की गरिमा बनाए रखना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है।
देश की जनता विपक्ष के इस अमर्यादित आचरण को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी।
#ShameOnCongress
दृढ़ इच्छाशक्ति, अटूट संकल्प, निर्णायक नेतृत्व, अद्वितीय सांगठनिक कौशल एवं राष्ट्रहित के प्रति असीम समर्पण के प्रतीक, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ।
माँ जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, आपके दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठा और कर्मठता से माँ भारती की सेवा का संकल्प निरंतर सशक्त होता रहे, यही कामना है।
@AmitShah@AmitShahOffice
#HBDAmitShahJi
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रदेश प्रभारी श्री हरीश द्विवेदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
माँ जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें, यही कामना है।
@HarishD_BJP
📍फ़ुलपरास विधानसभा
🗓️ 15 अक्टूबर 2026
आज आगामी बिहार विधान परिषद चुनाव 2026 के अंतर्गत दरभंगा शिक्षक-स्नातक निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में फ़ुलपरास विधानसभा के साथियों के साथ बैठक किया।
#NDA4Bihar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा IDBI बैंक के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी देना भारत के वित्तीय सेवा क्षेत्र और औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस निर्णय से नए रणनीतिक साझेदार के माध्यम से पूंजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा और देश में बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) का मार्ग प्रशस्त होगा।
भारत सरकार और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा पुनर्गठित इकाई में संयुक्त रूप से 34% हिस्सेदारी बनाए रखने से उनकी हिस्सेदारी के मूल्य में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत होंगी। साथ ही, नई पूंजी और निवेश के अवसरों से MSME क्षेत्र तथा नए उद्योगों के विकास को गति मिलेगी।
#CabinetDecisions
📍 Pataliputra Industrial Area, Patna
🗓️ October 13, 2026
Today, I had the privilege of attending the inauguration ceremony of CtrlS Datacenters Limited’s state-of-the-art, 12 MW AI-ready data center—the first of its kind in Bihar.
Built at a cost of approximately ₹232 crore in Patna’s Pataliputra Industrial Area. The data centre was inaugurated by the Hon’ble Chief Minister, Shri Samrat Choudhary Ji, in the presence of Hon’ble Industry Minister Ms. Shreyasi Singh Ji and CtrlS Datacenters Limited Founder and CEO Shri Sridhar Pinnapureddy Ji.
On this occasion, a Letter of Intent (LoI) was also signed for an additional investment of ₹10,000 crore by CtrlS to expand its data center operations in Bihar.
This investment marks the beginning of a new chapter in Bihar’s development journey. It will strengthen the state’s digital infrastructure, boost industrial activity, and create new employment opportunities for its youth.
@DitBihar
#DigitalIndia #AI #CtrlSDatacenters #ViksitBihar #YuvaShakti #Employment #InvestBihar #ViksitBharat
दिग्गज अभिनेता श्री नाना पाटेकर जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
भारतीय सिनेमा में उनके उल्लेखनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें।
ॐ शांति!
📍मिलर स्कूल ग्राउंड, पटना
🗓️ 7 अक्टूबर 2026
पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री सम्राट चौधरी जी ने संबोधित किया।
इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री संजय सरावगी जी एवं बिहार प्रदेश संगठन महामंत्री आदरणीय श्री भीखूभाई दलसानिया जी के साथ सम्मिलित हुआ।
#25YearsOfSeva #ViksitBharat2047 #SevaJyotiYatra #SevaSankalpAbhiyan
राष्ट्र प्रथम के 25 वर्ष!!
गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानसेवक के रूप में यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा और राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होना हम सभी के लिए एक गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक क्षण है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्र सदैव प्रगति पथ पर अग्रसर हो, माँ भारती का वैभव हमेशा बना रहे और विकसित भारत का संकल्प सिद्ध हो, यही कामना है।
#25YearsOfSeva
📍छपरा
🗓️ 5 अक्टूबर 2026
बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन-2026 से एनडीए समर्थित प्रत्याशी ई० आनंद पुष्कर जी के नामांकन समारोह में सम्मिलित होकर सम्मानित शिक्षकों से उन्हें विजयी बनाने का आग्रह किया।
@BJP4Bihar@Jduonline#Saran#NDA#ErAnandPushkar#NDA4Bihar