रंग मार्च, पटना के संस्थापक निर्देशक मृत्युंजय शर्मा का आज 27 सितंबर को जन्मदिन है।
प्रदर्श कलाओं के प्रशिक्षण, प्रदर्शन और युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13 जुलाई, 2013 (शनिवार) को इस संस्थान रंग मार्च की स्थापना की गई। #theatre@MinOfCultureGoI
पंचम वेद (लघु नाटक) का मंचन रंग मार्च स्टूडियो में। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव अंतर्गत विश्व जन रंग में रंग मार्च, पटना द्वारा पंचम वेद लघु नाटक का मंचन किया जायेगा।
#theatre#natyshashtra
"हम तो खुद से हारे हैं' ~ नुक्कड़ के पश्चात पटना पुस्तक मेला कमिटी द्वारा रंग मार्च टीम को एक जुट का थैला, सहभागिता प्रमाण पत्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। पुस्तक मेला कमिटी के श्री रत्नेश्वर सिंह, रविकांत सिंह, नीलेश्वर मिश्रा सहित सभी का शुक्रिया।
#pollution
रंग मार्च पटना के निर्देशक मृत्युंजय शर्मा को अभिनय आर्ट्स पटना द्वारा वर्ष 2024 का 'नागेश्वर सम्मान' प्रदान किया गया। इसके साथ ही भगत सिंह की भूमिका निभाने वाले युवा अभिनेता कौशिक कुमार को और पूरी टीम को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
'नास्तिक भगत' का मंचन
अभिनय आर्ट्स एवं निर्माण रंगमंच के संयुक्त आयोजन 'रंगकार 2024' में दिनांक 11 नवंबर, 2024 को रंग मार्च पटना टीम द्वारा हाजीपुर में मृत्युंजय शर्मा द्वारा लिखित निर्देशित हिंदी नाटक नास्तिक भगत का मंचन किया गया। भगत सिंह की एकल अभिनय कौशिक कुमार ने किया है।
बिहार सहित उत्तर भारतीय परिवेश में छठ पूजा, दुर्गा-पूजा, विवाह-समारोह या अन्य संगीत समारोहों में शारदा सिन्हा द्वारा गाये गीत हमारे कानो में हमेशा गूंजते रहेंगे। बिहार कोकिला, पद्मश्री- पद्मविभूषण शारदा सिन्हा को रंग मार्च, पटना की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि एवं नमन !
#ChhathPuja
"नागेश्वर सम्मान 2024" से सम्मानित होंगे मृत्युंजय शर्मा
अभिनय आर्ट्स रंगमंडल, पटना द्वारा हाजीपुर, वैशाली में होने वाले चार दिवसीय "रंगकार 2024" के पहले दिन 10 नवंबर, 2024 को मृत्युंजय शर्मा को बिहार रंगमंच में उत्कृष्ट योगदान के लिये इस वर्ष का नागेश्वर सम्मान दिया जाएगा।
राम की शक्ति पूजा अर्थात पौराणिक मान्यताओं के अनुसार रावण से युद्ध करने के पूर्व श्रीराम ने 9दिनों तक देवी की आराधना की और दसवें दिन अश्विन मास के शुक्ल पक्ष को रावण का वध किया था।
रंग मार्च, पटना की ओर से आप सभी को विजय दशमी की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई।
#vijaydashmi#dussehra
"तू ही रचयिता है इस सृष्टि का है कर्मा,
सदा ही तेरी जय हो श्री भुवन विश्वकर्मा।"
इस विश्वकर्मा पूजा पर भगवान का आशीर्वाद आपके साथ हो और आपकी मेहनत का फल आपको जरूर मिले। आपको और आपके परिवार को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं !
#vishwkarma#puja#god#godbless#karma#artist
"निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल
बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।"
आज हिंदी दिवस है। भारतीय अभिनेताओं को हिंदी भाषा, संस्कृत और देवनागरी लिपि के बेहतरीन समझ होनी ही चाहिए।
#hindi#hindishayari#hindiquotes#hindidiwas#bhartendu
रंग मार्च पटना की ओर से "शिक्षक दिवस" की ढेरों शुभकामनाएं !
गुरु-शिष्य परम्परा के निर्वहन के साथ कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक विरासत को संभालती रंग मार्च प्रदर्श कला के प्रशिक्षण, प्रदर्शन और युवाओं को प्रोत्साहित करने को संकल्पित है।
#teachersday#Teachers#teacherappreciation
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली (रंगमंडल) के 60वें स्थापना दिवस की ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई !
इस अवसर पर आयोजित पंद्रह दिवसीय आयोजन 'रंग षष्ठी' अंतर्गत हीरक जयंती नाट्य समारोह की भी शुभकामनाएं !
आमंत्रण के लिये शुक्रिया।
नूपुर चक्रबर्ती, सचिव, रंग मार्च, पटना
@nsd_india