"एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए।"
~ राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष
आज पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में PU छात्रसंघ के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे छात्र नेता भाई सुमित शर्मा ने अपने सैंकड़ों साथियों के साथ NSUI का दामन थामा। आप सभी का NSUI परिवार में स्वागत है। इस दौरान विशेषतौर पर @nsui के राष्ट्रीय अध्यक्ष @VinodJakharIN जी मौजूद रहे।
साथ सांसद कर्मवीर बौद्ध जी, NSUI हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष @AvinashYadav___ जी, चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष @LubanaManoj जी, NSUI चंडीगढ़ प्रभारी सौरभ यादव जी, करनाल ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश वैध जी समेत अनेक नेतागण उपस्थित रहे।
अहमदाबाद में खेल कराने के पीछे क्या बड़ा 'खेल' है?
2030 CWG, 2036 ओलंपिक, 2029 वर्ल्ड पुलिस गेम्स, वर्ल्ड कप और IPL फाइनल सब एक ही शहर में क्यों? क्या खेल के फैसले मेरिट पर हो रहे हैं या बड़े-बड़े औद्योगिक घरानों और रियल एस्टेट कंपनियों के मुनाफे के लिए?
जबकि मेरिट यह है कि पिछले 15 वर्षों में CWG, Asian Games और Olympics के 50% मेडल अकेले हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आए हैं।
📍चंडीगढ़
@INCHaryana@SanjaySDutt@raonarenderinc@VarunMullana@shakuntlakhatak@indurajnarwal@Jassipetwar_inc
पैलेट गन, कील लगी लाठियां और आंसू गैस के गोले - शांतिपूर्ण तरीके से सिर्फ़ अपने भविष्य के बारे में सवाल पूछ रहे छात्रों पर इनसे हमला किया गया।
पुलिस ने लड़कियों को पीटा, कई के प्राइवेट पार्ट्स पर चोटें आईं। नाबालिगों की हड्डियां टूट गई। मोदी सरकार सवालों का जवाब ऐसी बर्बरता से देती है।
और गृह मंत्री? लगभग 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अमित शाह इस मामले पर जवाब देने के लिए संसद तक नहीं आए। चर्चा के लिए विपक्ष के हर प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया है।
उनकी चुप्पी सिर्फ अनदेखी या चूक नहीं - यह हिंसा को मंज़ूरी है। वो या तो गुनहगार हैं या फिर नाकाबिल।
हम सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग करते हैं। और जब तक उन्हें जवाबदेह नहीं ठहराया जाता, ये लड़ाई नहीं रुकेगी।
https://t.co/YHA3mGhX0h
झारखंड में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है।
छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।
झारखंड सरकार को इन छात्रों की बात सुननी चाहिए और हर समस्या का तुरंत समाधान करना चाहिए।
The use of force against students protesting in Jharkhand is wrong.
Students have a right to peaceful protest, and only dialogue can yield solutions.
The Jharkhand government must continue to hear these students out and resolve their issues immediately.
लोकसभा में मेरे सवाल पर भाजपा सरकार ने स्वीकार किया कि पिछले 12 साल में धनाढ्यों का ₹10 लाख करोड़ माफ किया जबकि, किसानों की एक चवन्नी भी माफ नहीं की।
सरकार लाखों करोड़ रुपये के कर्ज को बट्टे खाते में डालने को "लेखांकन प्रक्रिया" बताते हुए कर्जदार को कोई राहत नहीं मिलने का दावा कर रही है। यदि राइट-ऑफ से कोई फायदा नहीं होता, तो बैंक हर साल कॉर्पोरेट घरानों के लाखों करोड़ रुपये क्यों बट्टे खाते में डाल रहे हैं?
किसान से कर्ज की पाई-पाई वसूलने वाली बीजेपी सरकार की हकीकत को देश का किसान समझ चुका है।
न प्रधानमंत्री मोदी, न गृह मंत्री अमित शाह में हिम्मत है कि वो संसद में आकर हमारे छात्रों पर हुई बर्बरता पर जवाब दें।
भारत के छात्रों के लिए यह एक साफ़ संदेश है - उन्हें नहीं लगता कि आप पर हुई हिंसा उनकी किसी टिप्पणी के भी लायक है।
आज दिल्ली में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्षा और लोकसभा सांसद @supriya_sule जी की सुपुत्री के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में शामिल होकर नव-दंपत्ति को सुखी, समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं एवं परिजनों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी जी, हुड्डा सरकार की 'पदक लाओ, पद पाओ' और 'SPAT' नीति के नींव पर बनी खेल नर्सरियों से निकले हमारे खिलाड़ी ही आज भारत माता की झोली को मेडलों से भर रहे हैं। इसी खेल नीति ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और सुरक्षित भविष्य दिया।
हुड्डा साहब की दूरदर्शी सोच से ही हर ब्लॉक में स्टेडियम, स्पोर्ट्स नर्सरी और SPAT जैसे कार्यक्रम शुरू हुए। जिसका नतीजा है कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगताओं में देश के कुल मेडल में 50% गोल्ड अकेले हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते है।
आज का कड़वा सच तो यह है कि लापरवाही और खस्ता हालत के कारण स्टेडियमों में पोल गिरने से प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों की जानें जा रही हैं। भाजपा सरकार अपनी नाकामी छुपाने की बजाय बताए कि उसने नयी प्रतिभाओं के लिए क्या किया?
आपने तो कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 हरियाणा में कराने के लिए प्रस्ताव तक नहीं भेजा।
मोदी जी, अपने "फ्रैंड" को एक मंत्रालय से हटाकर दूसरे में बैठाकर बचाने की आपकी साज़िश देश के छात्रों और भारत की जनता को मंज़ूर नहीं।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और देश की education system की बर्बादी के चिन्ह और अनेक छात्रों की मौतों के ज़िम्मेदार हैं।
उन्हें अब किसी और की ज़िंदगी उजाड़ने नहीं देंगे। धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से जाना ही पड़ेगा - ये non-negotiable demand है।
देश में आज संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
जहाँ कांग्रेस सरकारों में जनता को जंतर-मंतर और रामलीला मैदान पर आवाज उठाने की खुली आजादी थी। इतिहास गवाह है कि कांग्रेस के शासनकाल में जेपी नारायण, मोरारजी देसाई से लेकर अन्ना हजारे तक को वहां पर अपनी बात रखने की आजादी थी। लेकिन आज किसानों को दिल्ली में घुसने नहीं दिया जाता, देश का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों को घसीट कर जंतर-मंतर से हटाया जाता है और अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक जैसे समाजसेवियों को घसीट कर उठा दिया जाता है। प्रजातंत्र में हर नागरिक को अपने हकों के लिए शांतिपूर्वक लड़ने का अधिकार है, लेकिन आज भाजपा सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाया जा रहा है।
बिहार में जनता के हकों के लिए लड़ने वाले नौजवान भरत तिवारी का एनकाउंटर इसी तानाशाही का प्रमाण है। कांग्रेस इस दमन के खिलाफ पूरी मजबूती से खड़ी है।
साथ में विधायक @BBBatra जी, विधायक @MLAKuldeepVats जी, विधायक @shakuntlakhatak जी आदि।
आज📍रोहतक में...
तंत्र, मंत्र, यंत्र के सहारे सत्ताधारी BJP द्वारा मध्य प्रदेश में राज्य सभा की 'सीट चोरी' करना लोकतंत्र की हत्या और बाबा साहेब के संविधान पर एक और प्रहार है।
BJP ने चुनाव आयोग की मिलीभगत से कांग्रेस की राज्य सभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन रद्द करवाने की साजिश को अंजाम दिया। बीजेपी हर चुनाव में इसी प्रकार के अनैतिक हथकंडे अपनाकर सीट चोरी करती है। ऐसा ही खेल हरियाणा के विगत राज्यसभा चुनाव में भी करने की कोशिश हुई थी।
संवैधानिक संस्थाओं को सत्ता की कठपुतली बनाने के विरोध में आज📍जंतर मंतर, दिल्ली में सत्याग्रह किया।
नीट पेपर लीक, 12वीं की सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली के जिम्मेदार, सरकार में बैठे लोगों को दंडित करने की मांग को लेकर आज कुरुक्षेत्र में मेरे साथ हजारों युवाओं ने शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया।
लेकिन, अपराधियों को बचाने वाली खर्चा पर्चा सरकार ने मुझे और मेरे साथियों को टारगेट करके वाटर कैनन का प्रयोग किया। उस वक्त का वीडिओ देखकर ये बात स्पष्ट हो जाती है कि हम एक इंच भी हटे नहीं, डटे रहे।
मैं सरकार को चेतावनी देना चाहता हूँ कि प्रदेश और देश का युवा आर-पार की लड़ाई के मूड में है। 12 जून को सरकार पानीपत में आकर देख ले, इससे भी बड़ा प्रदर्शन होगा।
अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारत ने इतिहास रचा है। भारतीय पुरुष टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक और महिला टीम ने कांस्य पदक जीत कर देश का मान बढ़ाया है।
दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को खूब बधाई और ढेरों शुभकामनाएं। देश को आप सभी पर गर्व है।