भारत की पूर्व प्रधानमंत्री, लौह–महिला श्रीमती इंदिरा गांधी जी की जयंती पर नमन।🙏
उनके दूरदर्शी नेतृत्व, अदम्य साहस और राष्ट्र-निर्माण में अतुलनीय योगदान को हृदय से स्मरण करते हैं।
उनकी कर्मनिष्ठा और प्रतिबद्धता आज भी करोड़ों भारतीयों को प्रेरित करती है।
#IndiraGandhi
बिहार चुनाव, चुनाव आयोग ने करवाया नहीं है बल्कि पैसे से ख़रीदवाया है। जिन राज्यों को लगता है कि वे फिर भी चुनाव लड़ेंगे तो लड़ें… माननीय सुप्रीम कोर्ट ने तो चुनाव ख़रीद लेने की हरी झंडी दिखा ही दी है, लड़िये।
@indSupremeCourt
जन्मदिवस पर प्राप्त आपके बधाई संदेशों से अभिभूत हूँ तथा अथाह स्नेह, समर्थन, आशीर्वाद एवं शुभकामना देने वाले सभी सम्मानित वरिष्ठजनों, अभिभावकों और साथियों का सहृदय आभारी हूँ।
आपका यही स्नेह और सहयोग मुझे विषम परिस्थितियों में भी अपने दायित्वों का आभास दिलाते हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा और ऊर्जा देता है कि बिहार के जन-जन की आवाज़ बन सकूँ, बिहार पर हो रहे हर अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़ा रह सकूँ एवं सत्यनिष्ठा के साथ जनसेवा की कसौटी पर स्वयं को सिद्ध कर आप सब की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का निरंतर प्रयास करता रहूँ... बिना रुके ... बिना थके।
चुनावी व्यस्तता के बीच आप सभी को व्यक्तिगत रूप से धन्यवाद व्यक्त कहने में असमर्थ होने के नाते क्षमाप्रार्थी भी हूँ। आपकी अपेक्षाओं को पूर्ण करने की ईश्वर और जनता मालिक हमें शक्ति दे, बस यही मनोकामना है। आप सबों का पुनः हार्दिक आभार। धन्यवाद! #ThankYou
हिलसा विधानसभा क्षेत्र 175 का मैं महागठबंधन प्रत्याशी हूं।
मैं @ECISVEEP से पूछना चाहता हूं कि हिलसा विधानसभा क्षेत्र का जो Strong Room है उसका CCTV कैमरा लगातार ये आज दूसरी बार फिर से बंद कर दिया गया है।
जिसे करीब डेढ़ घंटे तक बंद रखा गया,जब जागरूक नागरिकों ने हल्ला हंगामा किया तब जाकर प्रशासन का नींद टूटा।
मैं पूछना चाहता हूं कि आखिर क्या कारण है कि CCTV कैमरे को बार बार बंद कर दिया जा रहा है, उसके साथ छेड़छाड़ किया जा रहा है ?
ज़वाब देना होगा।
पिछली बार जो खेला हुआ था क्या ये दुबारा वही खेल करने की दुस्साहस नहीं है ?
⭐ आदरणीय नेता
श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी ⭐
बिहार के भावी मुख्यमंत्री
🎉 जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉
✨ आपका नेतृत्व बिहार की नई ऊर्जा है।
✨ युवाओं की उम्मीद, किसानों की आवाज़ और गरीबों की ताकत—सब आपमें एक नया भविष्य देखते हैं।
@yadavtejashwi 🙏
नीतीश-भाजपा की सरकार में हत्या के मामले में बिहार, पूरे देश में उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर है। वोट देते समय इसे नहीं भूलेगा बिहार
#Bihar#RJD#TejashwiYadav
पूरे विश्व में रिश्वत खोरी, कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में बिहार सबसे अव्वल है।
ईमानदारी से बताइए :-
👉 क्या बिहार में बिना घुस दिए किसी भी थाना और ब्लॉक में कोई काम होता है?
👉 क्या बिना घुस दिए दाखिल ख़ारिज होता है?
👉 क्या कमीशनखोरी के चलते 5 किलो राशन की बजाय प्रति व्यक्ति 3 किलों राशन यानि 2 किलो कम मिलता है कि नहीं?
👉 शराबबंदी फेल है कि नहीं? शराब हर जगह मिलती है कि नहीं?
👉 हर घर नल का जल योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी है कि नहीं? कितने घरों में इस योजना से पानी पहुंचा?
रिटायर्ड अधिकारियों और मंत्रियों के संगठित और संस्थागत भ्रष्टाचार को तो CAG भी प्रमाणित कर चुकी है। #Corruption #Bihar
तेजस्वी सरकार बनने पर बुजुर्ग व विधवा पेंशन 1500 रूपये दी जाएगी और पेंशन में हर साल 200 रूपये की वृद्धि की जाएगी। दिव्यांगजनों को मिलने वाली सामाजिक पेंशन 3 हजार रूपये की जाएगी।
#Bihar#RJD#TejashwiYadav
मोहिउद्दीन नगर की ऐतिहासिक जनसभा!
आज हाई स्कूल के प्रांगण में जन-जन के प्रिय आदरणीय श्री तेजस्वी यादव जी, श्री मुकेश सहनी जी, श्री आई.पी. गुप्ता जी एवं श्री संजय यादव जी का भव्य आगमन हुआ, जहाँ उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रतीक है कि मोहिउद्दीन नगर बदलाव के मूड में है।
“बाहरी” लोग बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते है। ये लोग बिहार को कब्ज़ाना चाहते है। हम बिहार के लोगों से अपील करते है कि इस बार नया बिहार बनाने का सुनहरा मौक़ा है।
अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो बिहार का पीछे जाना सुनिश्चित है। इन्हें बिहार का भला करना होता तो 12 साल से डबल इंजन सरकार है और 20 वर्षों से यहाँ शासन में है। #TejashwiYadav #Bihar