11 सितम्बर 2026 को राँची चलें!
राँची चलें… राँची चलें… राँची चलें!
आखिरी लड़ाई — अब आर-पार की लड़ाई!
11वीं–13वीं JPSC, JSSC CGL, PGT, LDC, नर्सिंग, आशुलिपिक तथा TDPL एवं अभय तिवारी से जुड़े JPSC-JSSC मामलों सहित धांधली से प्रभावित हर परीक्षा को रद्द कराने तक जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लेकर विधानसभा घेराव आंदोलन वाला जोश और संघर्ष कम नहीं होने देना है।
सम्पूर्ण झारखंड के 24 जिलों के छात्रों की
“भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा”
की समापन यात्रा
“निष्पक्ष CID जाँच को मजबूती से हाई कोर्ट में रखकर छात्रों को न्याय करो, अन्यथा CBI जाँच करो!”
18वें दिन — राँची चलें।
दिनांक: 11 सितम्बर 2026 (शुक्रवार)
समय: दोपहर 12:30 बजे
स्थान: बापू वाटिका से बिरसा समाधि स्थल , भाया अल्बर्ट एक्का चौक
विशेष नोट:
विवादित 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई, 22 परीक्षाएँ रद्द, 17 परीक्षाओं पर जाँच एवं 6 परीक्षाओं पर रोक के फैसले से जुड़े मामले में आगामी 15 सितम्बर को हाई कोर्ट में होने सुनवाई पर छात्रहित में फैसला पर यह आन्दोलन मिल का पत्थर साबित होगा, अतः आप सभी भारी संख्या में पहुँचे
अब आप राज्य के मुख्यमंत्री बनने के लिए सक्षम नहीं हो। इस्तीफा देकर दूसरे को बना दो। चूंकि आपको बार-बार न्यायालय दुत्कार रहा है। अपना भी मान सम्मान बचाओ।
हम किसी से भीख नहीं माँग रहे,
हम अपने संवैधानिक अधिकारों की बात कर रहे हैं।
जो अधिकार संविधान ने दिए हैं,
उन्हें पाने के लिए आवाज़ उठाना
बगावत नहीं ,अपने स्वाभिमान की रक्षा है।
Dear CGL सेलेक्टेड लोग परिस्थिति कैसे भी हो स्वभाव को विनम्र ही रखिए।
पास होने पर घमंड नहीं और फेल होने पे घबराना नहीं बाकी जेनुइन के साथ संवेदना है
पैसे वाले अपने नाम के आगे पीछे से आप ASO , BSO फलाना धीमकना हटा दीजिए और रील बंद करके पढ़ाई करिए। तुमलोगों की वजह से बहुत ईमानदार लोग पिस गए।
TDPL द्वारा आयोजित की गई परीक्षाएं, TDPL द्वारा प्रकाशित रिजल्ट, TDPL द्वारा जो भी अभ्यर्थी चुने गए हैं या TDPL द्वारा जो भी गतिविधियां यहां की गई है, उन सभी को रद्द किया जाता है : श्री @HemantSorenJMM