@BJP4India मोदी जी जो नेहरू जी और इंदिरा जी के लिए बोलते हैं क्या वो सभ्यता हैं l शुरुआत तो भाजपा ने ही की हैं अब अपना किया अपने सामने आ रहा हैं तो रो क्यों रहे हो l
सदन में आज एक ऐसा वाकया हुआ जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई,
हुआ यूं कि,
राहुल गांधी जी काली टी-शर्ट पहनकर सदन पहुंचे जहां एक रिपोर्टर ने उनकी तारीफ कर दी और बड़ी बात कह दी।
रिपोर्टर - आज बहुत अच्छे लग रहे हैं सर!
राहुल गांधी - हां, अच्छा लग रहा हूं.. थैंक यू !
रिपोर्टर - उत्साहित होकर... देश के नेक्स्ट PM हैं सर।
अब तो हर कोई ये बातें कह रहा है कि राहुल गांधी जी ही देश के अगले प्रधानमंत्री हैं। 😊❤️
यदि आप Congress समर्थक हैं, ट्विटर पर नए हैं और आपके 10000 या उससे कम Followers हैं। फिर मुझे फॉलो करें और इस मैसेज को रीट्वीट करें । आइए एक साथ आएं और Congress को मजबूत बनाएं।
▪️ जिसको फॉलो BACK अभी तक नहीं मिला , COMMENT करे और जिसको मिल गया वे RT करे
Only For First 5000 User
चुनावी फायदे के लिए ‘न्याय की हत्या’ की प्रवृत्ति लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए खतरनाक है।
आज सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने एक बार फिर देश को बता दिया कि ‘अपराधियों का संरक्षक’ कौन है।
बिलकिस बानो का अथक संघर्ष, अहंकारी भाजपा सरकार के विरुद्ध न्याय की जीत का प्रतीक है।
नेहरू, नाभा, बेड़ियां और माफी !!!
किस्सा आपने सुना होगा। सावरकर के बदनाम माफीनामे को जस्टिफाई करने की छटपटाहट में ये कथा फैलाई गई है।
●●
नाभा और पटियाला पंजाब के रजवाड़े थे। राजा नाभा का गवरमेंट से विवाद हुआ, तो अंग्रेजो ने, महाराज को हटाकर गोरा एडमिनिस्ट्रेटर बिठा दिया।
इसके विरुद्ध, जैतो नामक जगह पर आंदोलन शुरू हुआ। धरना, प्रदर्शन.. ठीक वैसे, जैसे किसान दिल्ली बॉर्डर पर बैठे थे।
एक जत्था आता, पहले को रिलीव करता, कुछ दिन बैठता। फिर अगला जत्था रिलीव करने आता।
और सरकार, उनका रास्ता रोकती। कीलें और खाई तो नही बिछाती थी। ये नीचता तो अंग्रेज भी नही करते थे। पर पुलिस आते जातो को पकड़कर पीटती।
ये खबर दिल्ली में पहुची, और कांग्रेस नेताओं को आमंत्रण भी।
●●
तो जवाहर, के. संथानम और एक गिडवानी जी, नाभा की सीमा में घुसे थे कि सरकारी ऑर्डर आ गया -"घुसना मत। घुसे तो जेल भेज दिये जाओगे"।
नेहरू ने ऑर्डर पढ़ा, फेंका, आगे बढ़े। पुलिस ने तत्क्षण गिरफ्तार किया।
"बेड़ियों में बांधा, और कुत्ते की तरह बांधकर जेल ले गए। मेरे बाएं हाथ मे नेहरू के दाहिने हाथ मे बेड़ियां बंधी थी"
संथानम ने अपनी किताब "हैंडकफड़ विद जवाहरलाल" में लिखा है। ये संथानम आगे चलकर MP, गवर्नर वगेरह बने। संथानम कमेटी रिपोर्ट पर भारत मे CVC का पद बना।
वे लिखते हैं, कि तीनो जेल की एक कोठरी में बन्द किये गए। ऊपर से मिट्टी गिरती थी। मैं और गिडवानी बैठे रहते, पर नेहरू हर आधे घण्टे में कोठरी साफ करते।
रात को चूहे-बिल्ली शरीर पर दौड़ जाते। नहाने नही दिया जाता। कपड़े ले लिये गए थे। 2-3 मुकदमों में सुनवाई होती, लेकिन हमसे कोई बात नही। जेल में भी हम आइसोलेटेड थे।
फिर हफ्ते भर बाद अचानक व्यवहार बदल गया। 15 दिन में सुनवाई पूरी हुई है।हमे 2-3 साल की सजा मिलनी थी।
हम जेल में लौट आये। लेकिन शाम को ऑर्डर आ गया। कि हमारी सजा सस्पेंड हो गयी थी।
ब्रिटिश दौर में सजा भी सस्पेंड हो सकती थी। याने जेल तो हुई, लेकिन छोड़ा जाता है।दोबारा अपराध किया, तो उस सजा के साथ, ये वाली सजा भी भुगतनी होगी।
"फर्स्ट टाइम माइनर ऑफेंडर्स" के लिए ऐसा फैसला जज दे सकता था।हमे स्टेशन ले जाया गया। ट्रेन में बैठकर आ वापस दिल्ली आ गए।
सभी को TB का इंफेक्शन हो गया था। नेहरू जल्दी ठीक हो गए पर हमें वक्त लगा।
●●
ये 1923 था। जवाहर,संथानम,गिडवानी मामूली नेता थे। बड़े नेता तो पिताश्री मोतीलाल थे। वे इस वक्त सेंट्रल असेम्बली के मेंबर, याने सांसद थे।
4 साल पहले, कांग्रेस से अलग होकर चुनाव लड़े थे। लेकिन अहमक बेटा कांग्रेस में ही रहा।
एक दिन गायब हो गया। खोजबीन की, पंजाब में अरेस्ट की जानकारी मिली, लेकिन कहाँ रखा, ये नही मालूम था।
मोतीलाल सीधे पहुचे वाइसराय के पास। वाइसराय ने खोजबीन की। कुछ दिन बाद बेटा घर आ गया।
●●
ये वाला विवरण नेहरू की आटोबायोग्राफी में भी है। हालॉकि न संथानम, न नेहरू ने किसी माफी मांगने या बांड साइन करने की बात लिखी है।
अब एक प्रोफेसर मक्खनलाल है। निपट संघी झुठलबरे और बकैत हैं। सैंकड़ो व्हाट्सप गप्प उनकी मेहनत का नतीजा है।
नाभा केस पर उनका आर्टिकल नेट पर है। वे लिखते हैं कि नेहरू और साथियों ने बेल बॉण्ड साइन किया, माफी मांगी, और नाभा की सीमा में दोबारा नही घुसने का वचन दिया।
ये आर्टिकल ऑप इंडिया जैसे झुट्ठा वेबसाइट और व्हाट्सप यूनिवर्सिटी ने खूब फैलाया। उसे सावरकर की माफी के बरअक्स खड़ा करने की कोशिश की।
इस थ्योरी में जरा दिक्कत है।
●●
बेल बॉन्ड, जिसने भी कभी साइन किया हो (मैंने किया) जानते हैं कि उसमे "सरकार से माफी मांगने" जैसा कुछ नही होता।
फिर विवरण बताते है कि बेल नही दी थी, पूर्ण फैसला था, जो सस्पेंडेड था। इसलिए माफी वाली बात..फर्जी है।
●●
सम्भव है कि प्रोहिबिशन ऑर्डर उल्लंघन के कारण कोई Bond लिया गया हो कि- "नेहरू वगैरह दोबारा नाभा की सीमा में प्रवेश नही करेंगे"।
यह तड़ीपार करने जैसा हुआ। अपुष्ट है, पर मान लेता हूँ, की ऐसा हुआ होगा (तभी तो आगे की च्यूंटी काटते बनेगा)
●●
इस बॉन्ड से प्रमाणित यह होता है कि, वो नाभा का एडमिनिस्ट्रेटर था, जो नेहरू से डरा हुआ था। जो चाहता था कि नेहरू दोबारा नाभा लौटकर न आएं।
लेकिन अंडमान में जेलर नही, सावरकर डरे हुए थे, की वो दोबारा अंडमान लौटकर न आ जाएं।
और दूसरा फर्क ये है, की नाभा के बाद भी नेहरू ने खुलकर ब्रिटिश से बगावत की, आगे 11 साल जेल झेली (सावरकर से 2 साल ज्यादा)
सावरकर, जीवन मे दोबारा अंग्रेजो के सामने सर न उठा सके। पता है क्यों???
ये तीसरा बेसिक फर्क है। फर्क ये कि.. नेहरू की छाती में दम है, क्योकि उनकी जरूरतें कम हैं।
सो नाभा से भागने के बदले उन्होंने 60 रुपये पेंशन नही बंधवाई।
टुईं!!!
ये जनाब एक आम पॉलिटिशियन थे।
इनके बाप दादों की पुरानी पहचान थी, तो सेंत में ही सांसद बन गए। चाहते तो पीएम भी बन जाते, पर इतना झमेला कौन ले।
जीतने को बाप की कांस्टीट्यूएन्सी थी। रहने को बड़ा बंगला था। जाने को संसद थी।
दो चार बयान लेने, बाइट पाने को आगे पीछे झूमता मीडिया रहता था। मोस्ट एलिजिबल बैचलर, युवराज के तमगे और परनाना के किताबो की रॉयल्टी थी।
एक जीवन को इतना काफी था।
●●
तो एमपी साहब, बंगले में आराम फरमाते, संसद वंसद चले जाते। हफ्ते दस दिन में कुछ दार्शनिक टाइप बात बोल देते, पड़े रहते।
दुश्मन काफ़ी सुकून से जी रहा था।
●●
मगर जो न चैन से जीता है, न किसी को चैन से जीने देता है, उस बदकिस्मत को यह सुकून मंजूर कहाँ।
एक सुबह उसने माउंटेन ड्यू पिया और कहा- आज कुछ तूफानी करते हैं।
और इन महोदय के बाप दादों का चरित्रहनन शुरू कर दिया। उसके बन्दर गैंग ने इनके खानदान को खूब गालियां दी।
अगला आहत हुआ, परिवार के सम्मान के लिए उठ खड़ा हुआ। लड़ने लगा।
●●
अरे, ये मजाल??
तो औकात बताने के लिए बंगला छीन लिया। मजबूरन ये जनाब कंटेनर में सोने लगे, और लगे हाथ देश भी नाप दिया।
हिंदुस्तान इनसे पहली बार मिला, और ये भारत से पहली बार मिले। आवाज बुलंद हो गयी, गहराई आयी, सीरियस और कंसिस्टेंट हो गए।
●●
अब बन्दर घबराए। तुरन्त संसद में इनका माइक बन्द किया। तो श्रीमान जी, सड़कों पर बोलने लगे।
सड़कों की आवाज कहीं ज्यादा दूर तक जाती है। यह तो उल्टा पड़ गया।
आवाज न सुनाई दे, मीडिया से बॉयकॉट करवा दिया। तो सोशल मीडिया ने आगे बढ़कर इन्हें टेक दी। राहुल वहां एकतरफा छा गया।
अरे, अब क्या करें।
●●
बंदरों ने योजना बनाई, डराने को सांसदी छीन ली। जॉबलेस कर दिया।
नियमित काम छूटा तो ये महोदय, सुबह सुबह नहा धोकर डेली संसद जाने के वक्त पर, ड्राइवर, किसान, मिस्त्री मैकेनिकों के ठियों पर जाने लगे।
चढ्डों के बीच तो और सिहरन छा गयी।
इसलिए उसे जेल भेजने का चक्रम रचा है। मामला फुस्सी हो गया। अब कुछ प्रोपर्टी जपत की गई है, जो पहले भी कभी उसकी न थी, न उसे चाहिए थी।
6 साल से जमानत पर घूम रहे है, पर सरकार की हिम्मत नही की हाथ लगा ले। मने खुद ही भितरिया जाने के डर से सहमी हुई है।
●●
चाणक्य ने कहा था- "चायवाले से, चाय पीने वाला बड़ा होता है"।
तो बेसिक बुद्धिमत्ता कहती है कि अपने से बड़े वाले को छेड़ना नही चाहिए। सोते ज्वालामुखी को कुरेदना नही चाहिए। पर चायवाले को जख्म देने, और बदस्तूर कुरेदने का शौक है।
शौक बडी चीज है।
●●
मगर देश शुक्रगुजार है उस विघ्नसंतोषी का।
उसने कुरेदा न होता, तो जवाहर का खून कभी उबाल न मारता। गांधी की बात न होती, मोहब्बत की दुकानें न खुलती। उसने गर कुरेदा न होता तो राम और रावण की पहचान न होती।
हजारों चेहरों के नकाब न उतरते।
और माननीय सांसद राहुल गांधी, आज भी दिल्ली के लुटियंस बंगले में उबासी ले रहे होते।
😋