जीना चाहते हो? कठोर पाषाण को भेद कर पाताल की छाती चीर कर भोग्य संग्रह करो,वायुमंडल को चूसकर झंझा तूफान को रगड़कर, अपनाप्राप्य वसूल लो आकाश को चूमकर,अवकाश की लहरों में झूमकर उल्लास खींच लो..
~हजारी प्रसाद द्विवेदी
"मैं अपने घर की खिड़कियां हमेशा खोल के रखूंगा ताकि ताजी हवा आती रहे, किंतु दरवाजे हमेशा बंद रखूंगा ताकि हवा इतनी तेज ना आए कि मेरे घर को उड़ा के ले जाए"
~गाँधी
आपकी वैल्यू ऐसी चीज़ नहीं है जिसे बहस करके साबित करना पड़े। जिस दिन आपने दूसरों के सर्टिफिकेट की उम्मीद करना छोड़ दिया, समझो उसी दिन से ज़िंदगी बदल गई।
पार्श्व गिरि का नम्र, चीड़ों में
डगर चढ़ती उमंगों-सी।
बिछी पैरों में नदी, ज्यों दर्द की रेखा।
विहग-शिशु मौन नीड़ों में।
मैंने आँख भर देखा।
दिया मन को दिलासा - पुनः आऊँगा
भले ही बरस दिन - अनगिन युगों के बाद !
क्षितिज ने पलक-सी खोली
तमक कर दामिनी बोली :
'अरे यायावर, रहेगा याद !'