प्रिय मतदाताओं,
भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है।
भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे।
ये डबल इंजन की डबल हार है।
विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ़ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोज़गार स्नातकों’ ने भी अपना फ़ैसला सुना दिया है।
भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’!
इससे भाजपा में अस्तित्व का संकट शुरू हो गया है, क्योंकि भाजपा के अंदर तो सभी लोग जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी है, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं। भाजपा की अंदरूनी फूट से डबल इंजन की टकराहट और बढ़ गई है। इसीलिए भाजपाई प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत पूरी तरह हार गए हैं। जो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूँढ़ रही है, पर कहीं कोई नज़र नहीं आ रहा है।
भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है।
इस उत्साहवर्धक जीत के लिए उ.प्र. के परम आदरणीय शिक्षकगण व अपने भविष्य के लिए चिंतित युवाओं का हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने न केवल हमें वोट दिया, बल्कि हमारे ‘पीडीए प्रहरियों’ के साथ यथासंभव निगरानी भी रखी और प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे।
हम अपने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हैं और उनको भी, जिनको चालबाज़ी-जालसाज़ी से हराया गया। दरअसल हमारा कोई भी प्रत्याशी हारा नहीं है, बस वो भाजपाई हेराफेरी के आगे जीत नहीं पाया। हम उनका भी बराबर अभिनंदन करते हैं। हमारे लिए वे सब भी बिना सर्टिफ़िकेट के विजेता हैं।
यही सजगता और एकजुटता 2027 में हमारी सरकार बनाने के लिए ‘निर्णायक नींव’ बनेगी।
पुनः सभी मतदाताओं को कोटि-कोटि हार्दिक धन्यवाद!
आपका अखिलेश
@CJP_for_India प्रधानमंत्री का इस्तीफा होना चाहिए क्योंकि देश के युवाओं नौजवानों किसने बेरोजगारों के साथ अन्याय हो रहा है और सरकार और चोरी करके चंदा चोरी करके सबका हक अधिकार छेना चाहते हैं इंकलाब जिंदाबाद लाल सलाम दीप के जिंदाबाद नेहा बोरा जिंदाबाद
भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की कहानी कहती इन तस्वीरों को देखिए
पहली तस्वीर लखनऊ के इकाना स्टेडियम के पास की है जहां विश्व स्तरीय टूर्नामेंट होते हैं…
दूसरी तस्वीर लखनऊ में ही हज़ारों करोड़ रुपए लगाकर बने ग्रीन कारिडोर की है जो उद्घाटन से महज 48 घंटे बाद ही धँस गया था…
ये दोनों सड़कें लखनऊ विकास प्राधिकरण जिसे लोग लुटेरा विकास प्राधिकरण भी कहते हैं, ने बनवाई थी…
ये वही प्राधिकरण है जिसकी सरपरस्ती में अवैध निर्माण होता है, अवैध बिल्डिंग बनती है..उन्हीं बिल्डिंग्स में पढ़ने वाले बच्चे जल कर मर जाते हैं…
इतने भ्रष्टाचार और मौत के बाद भी माथे पर शिकन का एक बल तक नहीं पड़ा…प्रथमेश कुमार दो साल से LDA के VC हैं, कोई जवाबदेही नहीं !!