23.09.26 एवं 24.09.26को MDRC महरूरी में प्रभारी सहायक निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा-2026” के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता कर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
@moayush
24.9.26 को RARI, रानीखेत में प्रभारी सहायक निदेशक डॉ.वी.बी. कुमावत के मार्गदर्शन में एस.ए.पी. के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।संस्थान एवं उपकेन्द्रों में एम.टी.ए.कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से स्वच्छ,सुरक्षित एवं स्वस्थ कार्यस्थल के प्रति प्रतिबद्धता प्रदर्शित हुई।
राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 24.09.2026 को RARI, रानीखेत में अन्ताक्षरी प्रतियोगिता आयोजित हुई।डॉ. वी. बी. कुमावत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।निर्णायक समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
23.09.2026 को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2026 के समापन अवसर पर डॉ. वी. बी. कुमावत, प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में संस्थान परिसर में होम-हवन एवं धन्वन्तरी पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
@moayush@secymoayush
राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत 23.09.2026 को RARI, रानीखेत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित हुई।डॉ. वी. बी. कुमावत के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।निर्णायक समिति के सदस्यों ने प्रतियोगिता का संचालन किया।
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस–2026 के उपलक्ष्य में RARI, रानीखेत द्वारा पाली, गनियाद्योली में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। ग्रामीणों की BP, रक्त शर्करा व एनीमिया की जाँच कर स्वास्थ्य परामर्श एवं जागरूकता प्रदान की गई।
@CCRAS_MoAyush@rnacharya1967
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस–2026 के अंतर्गत RARI, रानीखेत में Understanding Cardiovascular Disorders Through the Ayurvedic Lens” विषय पर वेबिनार आयोजित। Dr. Surendra Kumar Sharma, Jaipur ने हृदय एवं रक्तवाहिनी विकारों के आयुर्वेदिक दृष्टिकोण, निदान व प्रबंधन पर व्याख्यान दिया।
राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस–2026 के अंतर्गत 22.09.2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत में “Nayana Rasayana in Preventive Eye Care” विषय पर वेबिनार आयोजित हुआ। डॉ. पूनम बमोला ने व्याख्यान दिया। चिकित्सकों, शोधकर्ताओं व प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता की।
@moayush
दिनांक 22.09.2026 को RARI, रानीखेत में प्रभारी सहायक निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में “स्वच्छता ही सेवा-2026” के अंतर्गत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता कर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
@moayush
राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा–2026 के अंतर्गत RARI, रानीखेत में कविता गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। संस्थान एवं उपकेन्द्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर हिन्दी भाषा के प्रति रुचि एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
9 राष्ट्रीय पोषण माह–26 के अंतर्गत RARI Ranikhet द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय,रानीखेत में पोषण जागरूकता व्याख्यान आयोजित हुआ। विद्यार्थियों को संतुलित आहार, पोषक तत्वों, पाचन स्वास्थ्य एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस–26 के अंतर्गत RARI Ranikhet द्वारा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की।कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों ने आयुर्वेद, स्वस्थ जीवनशैली एवं औषधीय पौधों पर रचनात्मक संदेश प्रस्तुत किए।
22.09.26 को RARI, रानीखेत में “आयुर्वेद दिवस 2026” के तहत “स्वास्थ्य भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम पर औषधीय पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। गुडूची, निर्गुंडी, रोजमेरी व वासा का रोपण कर औषधीय पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया गया।
@CCRAS_MoAyush@rnacharya1967
11वें आयुर्वेद दिवस-2026 के अवसर पर RARI, रानीखेत में प्रभारी सहायक निदेशक के कुशल मार्गदर्शन में “वॉक फॉर आयुर्वेद” का आयोजन किया। 3.5 किमी की वॉक के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, शारीरिक सक्रियता एवं आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया।
@CCRAS_MoAyush@rnacharya1967
दिनांक 21.09.2026 को RARI, रानीखेत में डॉ. वी. बी. कुमावत, प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में “राजभाषा हिन्दी पखवाड़ा 2026” के अंतर्गत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में संस्थान समस्त कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
दिनांक 21.09.2026 को क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान, रानीखेत में डॉ. वी. बी. कुमावत, प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन 11 वें आयुर्वेद दिवस 2026 के अन्तर्गत Ayurvedic management of Non -Alcoholic Fatty Liver Disease ( NAFLD) विषय पर वेबीनार का आयोजन किया गया।
दिनांक 21.09.2026 को RARI, रानीखेत में प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में “9वाँ राष्ट्रीय पोषण माह–2026” के अंतर्गत स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु संतुलित आहार, रुचिकर एवं पौष्टिक भोजन तथा पाचन स्वास्थ्य पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में 65 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
@moayush
21.09.2026 को RARI, रानीखेत में “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2026” के अंतर्गत “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम पर औषधीय पौधों, IEC प्रदर्शनी एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों व रोगियों सहित 65 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
@CCRAS_MoAyush@rnacharya1967
19.09.2026 को RARI, रानीखेत में डॉ. वी.बी. कुमावत, प्रभारी सहायक निदेशक के मार्गदर्शन में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का शुभारम्भ हुआ। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली तथा 17.09.2026 से 02.10.2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा साझा की गई।
19.09.2026 को RARI, रानीखेत में “11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस-2026” के अंतर्गत “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम पर औषधीय पौधों, IEC प्रदर्शनी एवं योगाभ्यास का आयोजन किया गया। अधिकारियों, कर्मचारियों व रोगियों सहित 68 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।
@CCRAS_MoAyush@rnacharya1967