शीश के दानी बाबा श्याम के चरणों में प्रणाम। इस पावन पार्स्व एकादशी पर श्याम प्यारे आपकी झोली खुशियों से भर दें और सारे कष्ट दूर करें। एकादशी की शुभ कामनाएँ! 🌹
चोरी करतो डोले,श्याम मोते सूधौ न बोलै।
ब्रज गोपिन के घर घर जाकर,सांकर कुंडी खोलै।।
चोरी करतो डोले श्याम मोते सूधौ न बोलै....
ग्वाल बालन कूं संग लै लैके, माखन मटुकी फोरै
श्याम मोते सूधौ न बोलै... चोरी करतो डोले
जब मैं याको पकरन चाही, जब मैं याको पकरन चाही
बांह पकर झकझोरे, श्याम मोते सूधौ न बोलै
चोरी करतो डोले श्याम मोते......
घासी राम प्रभु सब गोपिन के घूंघट खोलत होलै
श्याम मोते सूधौ न बोलै,चोरी करतो डोले