🧘♂️ योग केवल एक दिवस का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सफल जीवन का आधार है।
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर सवाई माधोपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा उपस्थित जनसमूह से योग को 1/3
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर आज लेफ्टिनेंट जनरल सगत सिंह राठौड़ खेल स्टेडियम, चूरू में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सहभागिता कर योगाभ्यास किया।
योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। आइए, हम सभी नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें।
#InternationalYogaDay #YogaForHealthyAgeing
आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर स्वस्थ, सकारात्मक एवं अनुशासित जीवन का मार्ग प्रशस्त करता है।
आइए, योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सशक्त एवं खुशहाल भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
#InternationalYogaDay
'वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी ने मातृभूमि की लड़ाई लड़ी, देश के स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी, सनातन की लड़ाई लड़ी है। इसीलिए लोग उनको हिंदू सूरज और इस देश का प्रथम स्वतंत्रता सेनानी भी कहते हैं।'
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य में महाराणा प्रताप सेवा संस्थान, आसींद द्वारा अमृत भारती स्कूल, आसींद में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मांडल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक श्री उदय लाल भड़ाना जी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों एवं जनता-जर्नादन की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुआ।
#Asind #Bhilwara #Rajasthan @UdaiLalBhadana1
हल्दीघाटी साक्षी है भारत के पराक्रम की
अद्भुत-अदम्य वीरता के हर महान क्षण की
हम माथ नवाते हैं हमारी धरती के उस सूर्य को
जन्म लेकर जिसने नव प्रकाश दिया शौर्य को”
भारतीय स्वाभिमान के अमिट हस्ताक्षर वीर शिरोमणि पूज्य महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
#रामचरितमानस का प्रेरक वाक्य है -
मिलहीं न जगत सहोदर भ्राता...
प्रिय अनुज श्री जगमोहन मीना को जन्मदिन पर आशीर्वाद। भगवान् श्रीराम आपको चिरंजीवी और दीर्घायुष्य प्रदान करे तथा समाज एवं राष्ट्र की सेवा में सतत संलग्न रखे।
आयुष्मान् भव।
@Jagmohan4Dausa
ब्रह्मांड की शक्तियां अपार मिले।
जीवन में हर जगह तुम्हें सत्कार मिले।
ऐसा कोई लक्ष्य बाकी ना रहे तुम्हारा।
संसार की समस्त खुशियां व ऐश्वर्य तुम्हें अपार मिले।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी का बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पहुंचने पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
#Bikaner#Rajasthan@AmitShah
#WATCH | जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष शिव सिंह राठौड़ ने स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) द्वारा उन्हें हिरासत में लिए जाने पर कहा, "...(स्कूल व्याख्याता-कृषि विज्ञान भर्ती) परीक्षा 2022 में आयोजित हुई थी। जनवरी 2022 में मेरा रिटायरमेंट हुआ था और इस परीक्षा का विज्ञापन अप्रैल 2022 में आया था यानी मेरे रिटायर्मेंट के 3 महीने बाद... इस तरह की परीक्षा से मेरा कोई लेना-देना नहीं था और न ही मुझे इसकी जानकारी थी। इसके बारे में मुझसे पूछताछ की गई। ये मेरे रिटायरमेंट के बाद का मामला है..."
उन्होंने आगे कहा, "NEET का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है और कोई लेना-देना नहीं है... ये जानकारी (स्कूल व्याख्याता)कृषि विज्ञान भर्ती परीक्षा-2022 को लेकर की गई थी, जिसे लेकर मुझे नोटिस दिया गया था... जब-जब जांच एजेंसी ने मुझे बुलाया है मैं आया हूं और आगे भी आऊंगा... इस भर्ती मामले से मेरा कोई दूर-दूर तक संबंध नहीं है..."
2021 कॉन्स्टेबल बैच को ADG Training के आदेश में परीक्षा देने से रोक दिया गया…जबकि अब पूरी प्रक्रिया वापस हो रही है, तो फिर अवसर देने में आपत्ति क्यों?
अगर Rajasthan Public Service Commission ने EO/RO भर्ती रद्द होने पर सभी आवेदकों को दोबारा मौका दिया था, तो SI भर्ती रद्द होने पर वही सिद्धांत यहाँ लागू क्यों नहीं होना चाहिए?
13 से 15 सितंबर 2021 के बीच हुई SI परीक्षा पर लगातार सवाल उठे।
13 सितंबर को पेपर लीक की चर्चा शुरू हो गई, 14 सितंबर को खबरें सार्वजनिक हो गईं…ऐसे में यह मान लेना कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया निष्पक्ष बची रही, व्यवहारिक नहीं लगता। जिन अभ्यर्थियों ने ईमानदारी से तैयारी की, उनका क्या दोष?
एक गलती सिस्टम से हो चुकी है…अब दूसरी गलती अवसर छीनकर नहीं होनी चाहिए।
RPSC को इस मामले में संवेदनशीलता और समानता के सिद्धांत पर संज्ञान लेना चाहिए और सभी पात्र अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने का अवसर देना चाहिए।
“भर्ती केवल परीक्षा नहीं होती,
यह लाखों युवाओं के विश्वास और वर्षों की मेहनत का सवाल भी होती है।”
स्वतंत्रता, स्वाभिमान के वैश्विक प्रतिमान, मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान योद्धा, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जी की जयंती पर कोटिश: नमन...!
#महाराणा_प्रताप_जयंती
"वो थे इसलिए आज हम है !"
झुके नही वह मुगलोँ से, अनुबंधों को ठुकरा डाला
मातृ भूमि की भक्ति का, नया प्रतिमान बना डाला
शूरवीर सूर्योदय शिरोमणि क्षत्रिय कुल सम्राट स्वाभिमान के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारत के धर्म,संस्कृति,नीति,सिद्धांत,देश भक्ति व स्वाभिमान के प्रतीक है , महाराणा की देशभक्ति से पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है ॥
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन ॥
#MahaRanaPratap
#MahaRanaPratapJayanti
#महाराणा_प्रताप_जयंती
#राष्ट्रगौरव_महाराणा_प्रताप
#स्वाभिमान_दिवस