आज परिणाम आपके सामने है। माफिया से मुक्त कराई गई भूमि पर हाईराइज भवनों का निर्माण कर गरीबों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिना किसी भेदभाव के हर जाति और वर्ग के लोगों को आवास की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
#LIVE: प्रयागराज में माफिया से मुक्त कराई भूमि पर 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होते मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी। https://t.co/gYcs6LoRCG
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर वाहन चोरी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से विभिन्न प्रान्तों से चोरी किए गए 14 दो पहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा दिल्ली, हरियाणा एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिलें चोरी की जाती थीं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
#VahanUP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी कर पीड़ित से साइबर ठगी किए गए ₹03 लाख 90 हजार @bulandshahrpol द्वारा पीड़ित को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 17 पीड़ितों से विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से धोखाधड़ी कर साइबर ठगी किए गए ₹01 लाख 80 हजार 539/- @pilibhitpolice द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@varanasipolice द्वारा तीन ठिकानों पर कार्यवाही कर "SIM Box" नेटवर्क का अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 06 SIM Box (192 सिम स्लॉट) बरामद किए गए हैं।
अभियुक्तगण द्वारा वाराणसी में तीन स्थानों पर SIM Box स्थापित कर उनके माध्यम से कॉलिंग की जाती थी। प्रतिबिम्ब पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों एवं म्यूल बैंक खाते की जांच में देश के विभिन्न राज्यों से संबंधित 41 साइबर शिकायतें सामने आईं, जिनमें पुणे की एक डिजिटल अरेस्ट शिकायत भी शामिल थी। उक्त शिकायत में ₹25 लाख की धनराशि संबंधित बैंक खाते में प्राप्त हुई थी।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
जलभराव से बाधित रास्ते, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर कोई विराम नहीं।
फ़ैज़ुल्लागंज में जलभराव के बीच कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए @lkopolice ड्रोन के माध्यम से रात्रिकालीन एरियल सर्विलांस कर रही है, ताकि दुर्गम गलियों में भी निगरानी जारी रहे।
आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।
किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 डायल करें।
#LucknowPolice #UPPolice #DroneSurveillance #SafeLucknow #Faizullaganj
मिशन शक्ति: सुरक्षा का भरोसा, जागरूकता का संबल।
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति-6 के अंतर्गत ADG मेरठ ज़ोन एवं SSP मेरठ के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और उनमें विश्वास का भाव मजबूत किया।
उत्तर प्रदेश पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वास से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
#MissionShakti6 #UPPolice #MeerutPolice #महिला_सुरक्षा #शारदीय_नवरात्रि
ग्राम प्रहरी गाँव और पुलिस के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए नियमित संपर्क और भरोसे का माहौल जरूरी है।
बरेली में माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित ग्राम प्रहरी सम्मेलन में मैंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानें, उनकी बात सुनें और उनकी सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई करें।
उत्तर प्रदेश पुलिस ग्राम प्रहरियों को पुलिस व्यवस्था का सक्रिय सहयोगी मानते हुए उनके साथ बेहतर समन्वय और प्रभावी संवाद के लिए प्रतिबद्ध है।
#UPPolice #ग्रामप्रहरी #जनसुरक्षा
#GramPrahari #UPPolice
बापू के विचारों से जनसेवा के संकल्प को नई प्रेरणा। 🙏
राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के अवसर पर पुलिस मुख्यालय, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं मुख्यालय के कर्मचारियों द्वारा गाँधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर रामधुन एवं गांधी जी के प्रिय भजनों का संगीतमय गायन किया गया तथा उनके सत्य, अहिंसा, करुणा और सेवा के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
बापू का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि जनसेवा केवल दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक जरूरतमंद के प्रति संवेदना और सहायता का संकल्प भी है। इन्हीं मूल्यों को आत्मसात करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है।
बापू को नमन। जनसेवा के संकल्प को प्रणाम।
#GandhiJayanti2026 #MahatmaGandhi #UPPolice
आज लोकभवन से माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 87 नए ट्रैफिक इंटरसेप्टर वाहनों को फ्लैग-ऑफ किया।
सड़क सुरक्षा का मजबूत तंत्र जोखिम की पहचान, नियमों का प्रभावी प्रवर्तन, सड़क सुधार और त्वरित सहायता के समन्वित प्रयासों से बनता है। माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुरूप, DGP UP श्री राजीव कृष्ण की परिकल्पना एवं नेतृत्व में संचालित Zero Fatality District (ZFD) और RTC योजनाएँ इस प्रयास का अहम हिस्सा हैं। ट्रैफिक इंटरसेप्टर, ITMS निगरानी, प्रशिक्षित फील्ड टीमें और आपातकालीन सेवाओं का समन्वय उत्तर प्रदेश में सड़क सुरक्षा को और मजबूत कर रहा है।
सुरक्षित सड़कें लोगों की जान बचाने के साथ-साथ प्रदेश के विकास और समृद्धि की राह भी आसान बनाती हैं।
सुरक्षित सड़कें। सुरक्षित जीवन। समृद्ध प्रदेश।
#RoadSafety #UPPolice
#TrafficManagement
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की GD कांस्टेबल ऑनलाइन परीक्षा में प्रॉक्सी सर्वर के माध्यम से धांधली करने के प्रकरण में वांछित हैकर अरुण कुमार यादव उर्फ Devil को UP STF द्वारा दिनांक 22.09.2026 को दिल्ली के शाहबाद डेरी, थाना बेगमपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किए जाने तथा उसके कब्जे से ऑनलाइन परीक्षा में धांधली में प्रयुक्त विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बरामदगी के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की बाइट।
#UPPolice
#UPSTF
Zero tolerance Against Narcotics—
अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 तस्करों को @sonbhadrapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 06 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण द्वारा ओडिशा से गांजा परिवहन का कार्य किया जा रहा था। कंटेनर वाहन में विशेष केबिन तैयार कराकर उसमें गांजा लोड किया गया था, जिसे मीरजापुर में निर्धारित व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
एशियन गेम्स🏆में #UPPolice की पारुल चौधरी का शानदार प्रदर्शन!
आइची-नागोया, जापान में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में उत्तर प्रदेश पुलिस की पुलिस उपाधीक्षक सुश्री पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया।
इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इसी खेल में अपना दूसरा पदक हासिल किया। इससे पहले 3,000 मीटर स्टीपलचेज में भी उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
सुश्री पारुल चौधरी को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#AsianGames2026
#ProudMoment #KushalKhiladi
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 10 मिनट में।
बरेली निवासी 18 वर्षीय युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़ा एक अत्यंत चिंताजनक पोस्ट साझा किया। दिनांक 26.09.2026 सांयकाल 06:59 PM पर यह अलर्ट @Meta द्वारा #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @bareillypolice को सूचित किया।
सूचना प्राप्त होने के मात्र 10 मिनट के भीतर थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस टीम युवक के घर पहुंच गई। पुलिस टीम द्वारा पीड़ित के परिजनों को उसके द्वारा की गयी पोस्ट की जानकारी देते हुए पीड़ित के पास पहुंचे तो युवक बेचैन अवस्था में मिला तथा पास ही विषाक्त पदार्थ की शीशी भी मिली, जिसे तत्काल पुलिसकर्मियों द्वारा कब्जे में लेकर युवक से वार्ता की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि युवक विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की फिराक में था।
युवक की काउंसलिंग की गयी तो ज्ञात हुआ कि वह प्रेमिका से शादी न होने के कारण मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद में था। पुलिस कर्मियों द्वारा समझाने के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 25 सितम्बर 2026 तक कुल 3,984 लोगों के जीवन की रक्षा की जा चुकी है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 तस्कर को #ANTF थाना बाराबंकी एवं @gondapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10.936 किलोग्राम अवैध चरस व 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त बिहार से अवैध मादक पदार्थ चरस सस्ते दामों में खरीदकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महंगे दामों पर बेचता था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP #ANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
जुआ खेलने वाले 11 अभियुक्तों को @bandapolice द्वारा गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से ₹1,31,970 नकद, 10 मोबाइल फोन, 02 ताश की गड्डी, 03 दो पहिया एवं 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा विभिन्न माध्यमों से 04 पीड़ितों से साइबर ठगी किए गए ₹75,910/- @pilibhitpolice थाना कोतवाली, साइबर हेल्प डेस्क द्वारा पीड़ितों को वापस कराए गए।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या https://t.co/W7HzGMfw1t पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
प्रयागराज इकाई द्वारा जनपद प्रयागराज में नगर निगम विभाग की राजस्व निरीक्षक को ₹20,000/- रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया गया।
कृपया भ्रष्टाचार के प्रकरणों को एसीओ की हेल्पलाइन: 📱9454402484, ✉️[email protected] पर रिपोर्ट करें।
#UPPolice