जनता से संवाद, समस्याओं का समाधान...
आज अपने मथुरा स्थित आवास पर जनता दर्शन में क्षेत्र से पधारे देवतुल्य जनता जनार्दन की समस्याओं व शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके त्वरित निदान हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ स्थित अपने कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता बंधुओं से मुलाक़ात कर सांगठनिक विषयों पर चर्चा की।
हम सभी कार्यकर्ता बंधु मिलकर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरे उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर पार्टी की विजय सुनिश्चित कर पुनः भाजपा की सरकार बनाने को संकल्पित हैं।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विकास एवं अंत्योदय को समर्पित केंद्र सरकार के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज विकास खंड नौहझील में आयोजित जनकल्याण शिविर में सहभाग किया।
शिविर में आयुष्मान भारत, पेंशन, राशन कार्ड, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं आमजन को उपलब्ध कराई गईं।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में सरकार की योजनाएं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाकर सुशासन और जनविश्वास को मजबूत कर रही हैं। सफल आयोजन हेतु समस्त प्रशासनिक अधिकारियों को हार्दिक बधाई।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण उपस्थित रहे ।
#12_साल_विश्वास_के #जनकल्याण_शिविर #सेवा_सुशासन_गरीब_कल्याण #विकसित_भारत #मांट_विधानसभा #NarendraModi #BJP
भाजपा युवा मोर्चा के हमारे पुराने साथी, मित्र श्री पवन खजूरिया जी की पूजनीय माताजी के दुखद निधन पर आज जम्मू कश्मीर के जनपद ऊधमपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंचकर पूजनीय माताजी को श्रद्धासुमन अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
शत-शत नमन।
प्रिय छोटे भाई जितेन्द्र सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप इसी तरह जीवन में पारिवारिक जिम्मदारियों को निभाते रहें, मेरे कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहो और जीवन में खूब जमकर मेहनत करो तरक्की करो आगे बढ़ो। धैर्यवान बनो l
मेरा शुभ आशीर्वाद है।
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु,जो कछु संकट होय हमारो।।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो॥
ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगलवार की समस्त हनुमान भक्त जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
वृद्धजनों और निराश्रित महिलाओं का सम्मानपूर्ण जीवन सुनिश्चित करने के लिए ही प्रदेश सरकार ने ₹1,500 प्रतिमाह पेंशन देने का निर्णय लिया है।
निराश्रित महिलाओं को आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से जोड़ा जाएगा, ताकि वे गरिमापूर्ण जीवन व्यतीत कर सकें। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का भी लाभ मिलेगा।
मा. मुख्यमंत्री श्री @MYogiAdityanath जी
आज श्री गंगा दशहरा के पावन पर्व पर आयोजित स्वयंभू श्री झाड़ी वाले हनुमान जी महाराज के 35वें वार्षिकोत्सव एवं श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर श्री झाड़ी हनुमान मंदिर, शेरगढ़ रोड, नौहझील (मथुरा) में आयोजित भव्य कलश यात्रा में मेरी धर्मपत्नी एवं नौहझील ब्लॉक प्रमुख श्रीमती सुमन चौधरी जी सम्मिलित हुईं।
इस अवसर पर झाड़ी वाले हनुमान महाराज जी के दर्शन-पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की।
#श्रीमद्भागवतकथा #कलशयात्रा #गंगादशहरा #झाड़ीवालेहनुमानजी #नौहझील #मथुरा #सनातनसंस्कृति #JaiShriRam #JaiHanuman
स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति, वीरता और नेतृत्व की अप्रतिम प्रतिमान, प्रथम स्वाधीनता संग्राम की विलक्षण वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन ।
संकल्प से सिद्धि तक की यात्रा को साकार करने वाले, जनविश्वास के प्रतीक, कुशल प्रशासक, कर्मयोगी एवं आधुनिक उत्तर प्रदेश के शिल्पकार माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, यशस्वी एवं ऊर्जावान रहें तथा आपका मार्गदर्शन प्रदेश को नई सफलताओं की ओर अग्रसर करता रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
प्रकृति केवल हमारा परिवेश नहीं, बल्कि हमारे जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, निर्मल जल और हरियाली से समृद्ध धरती आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी धरोहर है।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लें तथा एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें। 🌱🌍
आज हमने मथुरा स्थित जवाहर बाग में वृक्ष रोपण किया।
“हरित पर्यावरण, सुरक्षित भविष्य”।
मेरे जन्मदिवस के अवसर पर आज कार्यकर्ताओं द्वारा श्री झाड़ी वाले हनुमान मंदिर में आयोजित पावन सुन्दरकाण्ड पाठ में सहभागिता कर प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं सर्वजन कल्याण की मंगलकामना की। आप सभी के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं ने इस अवसर को और भी विशेष एवं अविस्मरणीय बना दिया।
इस सुंदर आयोजन के लिए समस्त कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
जय श्रीराम! 🚩
जय हनुमान जी महाराज! 🙏