जबलपुर,मध्य प्रदेश में आयोजित ‘अखिल भारतीय कुर्मी महासभा’ के 46वें अधिवेशन एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महिला मंच’ के 5वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में
आज जबलपुर,मध्य प्रदेश में आयोजित ‘अखिल भारतीय कुर्मी महासभा’ के 46वें अधिवेशन एवं अखिल भारतीय कुर्मी महासभा महिला मंच’ के 5वें अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में उपस्थित स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करके हर्ष हुआ ।
आज लोक भवन, लखनऊ में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में माननीय मंत्रीगणों के साथ सहभागिता की।
बैठक में प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
आज संसदीय क्षेत्र मीरजापुर के चुनार रेलवे स्टेशन की हृदय विदारक घटना से मन बहुत व्यथित है।
जिले के अधिकारीगण को तत्काल घटना स्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में तेजी लाने तथा घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है।
इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएँ शोक संतृप्त परिजनों के साथ हैं और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें
आज जनपद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा द्वारा आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया तथा अपने परिवार जनों को संबोधित किया ।
अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उ. प्र. सरकार में कैबिनेट मंत्री आदरणीय बड़े भैया श्री आशीष पटेल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई ढेर सारी शुभकामनायें
@ErAshishSPatel@ApnaDalOfficial
आज मा॰ सांसद,सिद्धार्थनगर,उत्तर प्रदेश श्री जगदंबिका पाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी के विवाह की 50वीं वर्षगांठ के शुभआयोजन में सम्मिलित होकर समस्त परिवार को अपनी हार्दिक शुभेच्छाएँ प्रेषित कीं।
आपका दोनों का यह अटूट बंधन और एक-दूसरे के प्रति समर्पण नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।
@jagdambikapalmp
आज लखनऊ स्थित कैंप कार्यालय में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आगंतुकों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनी I
जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
आज जनपद चित्रकूट के ग्राम अर्जुनपुर, पोस्ट बछरन स्थित डॉ. सुधीर सिंह जी के आवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी के निधनोपरांत छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को चिरशांति तथा परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आज जनपद मीरजापुर के कोन ब्लॉक के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
इस दौरान प्रभावित लोगों की समस्याओं और आवश्यकताओं के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आज जनपद बाँदा में श्री कृष्णेन्द्र पटेल जी (जिला अध्यक्ष, अपना दल (एस)) के आवास पर पहुँचकर उनकी पूज्य माताजी के निधनोपरांत छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर संवेदनाएँ व्यक्त कीं और ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को शांति तथा परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
आज जनपद बाँदा के ग्राम बरियारपुर, कालिंजर में श्री मंगल सिंह पटेल (प्रदेश सचिव, किसान मंच, अपना दल (एस)) से शिष्टाचार भेंट की तथा उपस्थित जनों से सौहार्दपूर्ण संवाद किया।
“कारगिल विजय दिवस पर हमारे शूरवीर जवानों को कोटि-कोटि नमन!
उनकी अदम्य वीरता, आत्मबलिदान और अटूट साहस ने देश की रक्षा का पराक्रम दिखाया। उनके समर्पण और त्याग को नमन ।
जय हिंद! 🇮🇳
आज जनपद चित्रकूट आगमन पर मा० विधायक श्री अविनाश चंद्र द्विवेदी जी एवं पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। आप सभी के अपार स्नेह एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार।
आज माननीय सांसद, सतना, मध्य प्रदेश श्री गणेश सिंह जी के सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को सुखमय एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।
@GaneshSingh_in
आज कर्वी (चित्रकूट) स्थित बिंदीराम होटल में IPS श्री तेजस्वरूप सिंह जी की सुपुत्री के शुभ विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नवदंपति को हार्दिक शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद दिया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि नवविवाहित जोड़े का जीवन सुख, समृद्धि और मंगलमय रहे।
उ०प्र० सरकार के मीडिया सलाहकार श्री मृत्युंजय सिंह और सूचना निदेशक श्री शिशिर सिंह के नेतृत्व में आज खिलौने में फिर चाबी भरी गई और जिससे खिलौना फिर से चलने लगा | प्रायोजित धरना मास्टर के आज के प्रेस कांफ्रेंस के बाद मेरे खिलाफ प्रायोजित षडयंत्रों की पूरी पोल पट्टी खुल गई है। धीरे-धीरे सभी षडयंत्रकारी एक मंच पर आना शुरू हो गए हैं। अब आप सबको यह भी पता चल गया होगा कि जो व्यक्ति लोक सभा चुनाव के कुछ पहले तक मेरा ओएसडी था वह लगातार किन षड्यंत्रकारियों के संपर्क में था? प्रायोजित धरना मास्टर के आज के प्रेस कांफ्रेंस के बाद कई चीजें आप सब को स्पष्ट हो गई होंगी:-
#पदोन्नति सम्बन्धी डी.पी.सी. प्रदेश के सर्वाधिक ईमानदार अधिकारी तत्कालीन प्रमुख सचिव, प्राविधिक शिक्षा एम. देवराज की अगुवाई में हुई, जिसमें मंत्री के रूप में मेरी कोई भूमिका भी नहीं थी। पूरी प्रक्रिया मुख्यमंत्री कार्यालय सहित सभी स्तर पर सभी के संज्ञान में थी।
#प्रायोजित_धरना_मास्टर ने यह नहीं बताया कि इस पदोन्नति में कुल 177 कार्मिकों में से सर्वाधिक लाभ वंचित और ओबीसी वर्ग के 138 कार्मिकों को मिला है, जिसके अधिकारों की सालों से हकमारी की जा रही थी जिससे प्रायोजित धरना मास्टर के पेट में दर्द है |
#प्रायोजित_धरना_मास्टर के साथ प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद मेरे पूर्व ओएसडी श्री राज बहादुर सिंह लोकसभा चुनाव के पहले से ही राजग प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को हराने के लिए प्रयत्नशील षडयंत्रकारियों के लगातार संपर्क में थे। ऐसे में ओएसडी को हटाने के अलावा क्या विकल्प था? चूँकि ओएसडी महोदय को चुनाव लड़ना है तो उनकी मंशा है कि वो सरकारी कर्मचारी होते हुए भी मीडिया का प्रयोग करने पर होने वाली विभागीय कार्यवाही के आधार पर शहीद का दर्जा प्राप्त कर अपनी नेतागिरी चमका सके पर उनकी मंशा पूरी नहीं होने पाएगी।
#यह पूरा षडयंत्र का जाल लोकसभा चुनाव के ठीक पहले से बुना जा रहा था। निशाने पर हमारी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया अनुप्रिया पटेल जी थीं। लोकसभा चुनाव के दौरान मिर्जापुर के तत्कालीन एवं वर्तमान एसपी श्री अभिनंदन सिंह और उ०प्र० पुलिस के स्पेशल टास्क फ़ोर्स प्रमुख की आपसी रिश्तेदारी किसी से छिपी नहीं है। सबको पता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पुलिस अधीक्षक मीरजापुर श्री अभिनंदन सिंह द्वारा मिर्जापुर में राजग प्रत्याशी श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी को हराने के लिए क्या—क्या प्रयास नही किया गया ?
एक बात और:—
उ०प्र० सरकार के मीडिया सलाहकार श्री मृत्युंजय सिंह और सूचना निदेशक श्री शिशिर सिंह ,राज्य सूचना विभाग के 1700 करोड़ के बजट का दुरुपयोग कर अपने प्रायोजित लोगो से आप मेरी माफी मांगने की झूठी खबर चलवा सकते हैं। अपने प्रायोजित खिलौने में चाबी भर कर रोज-रोज प्रायोजित धरने करा सकते हैं, मगर सामने आ कर मुकाबला नहीं कर सकते।
आप लोग कितना भी झूठ फैलाएं लोगों को सच्चाई पता है। जैसे मेरी हालिया मुलाकातों की सच्चाई आपको भी पता है।
हिम्मत है तो आप दोनों खुद प्रेस कांफ्रेंस कर यह साबित करें कि मेरे विभाग में पदोन्नति में अनियमितता हुई है और श्री एम. देवराज जी, प्रमुख सचिव, नियुक्ति भी इस अनियमितता में शामिल है |
पर्दे के पीछे का खेल बहुत हो गया, मुझे मर्यादा लांघने पर मजबूर न करें। मैंने मर्यादा लांघी तो बात बहुत दूर तक जाएगी।
मैंने पहले भी कहा है और फिर कहता हूं, मैं लौह पुरुष सरदार पटेल का वंशज हूं।
झूठ और मक्कारी के सामने कोई और समर्पण करते होंगे, आशीष पटेल उनमें से नहीं है। जब मैं खिलौने में चाबी भरने वालों से नहीं डरता तो खिलौना से डर कैसा!
साजिशों और परोक्ष धमकियों से अब कोई डरने वाला नहीं है और न ही अपना दल (एस) 69000 शिक्षक भर्ती प्रकरण सहित सामाजिक न्याय की राजनीति से पीछे हटने वाला है।