मुझे बताते हुए बेहद प्रसन्नता है कि वर्ष 2021-22 में राज्य की आर्थिक विकास दर 11.04% रही है एवं राजस्थान की आर्थिक विकास दर देश में दूसरे स्थान पर है। डबल डिजिट जीडीपी ग्रोथ रेट हमारी सरकार के कुशल आर्थिक प्रबंधन एवं राजस्थान के विकास का प्रतीक है।
#RaahDikhataRajasthan
राज्य सरकार द्वारा राजस्थान रोडवेज की बसों में विभिन्न वर्गों को निःशुल्क एवं रियायती यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें सबसे ज्यादा प्रतियोगी परीक्षार्थी लाभान्वित हो रहे हैं, जिन्हें राज्यभर में परीक्षा देने के लिए जाना पड़ता है।
1/2
हमने आमजन के हितार्थ बजट घोशणाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं और अहम फैसलों को धरातल पर उतारकर उन्हें सामाजिक और आर्थिक सम्बल प्रदान किया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, विद्युत, आधारभूत संरचनाओं सहित हर क्षेत्र के चहुमुंखी विकास में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी है।
2/2
शहरों के साथ-साथ गांव-ढाणी तक उपभोक्ताओं को बिना ट्रिपिंग के निर्बाध विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण एवं शहरी आवासीय क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।