जब सरकार शिक्षा में कम पैसा लगाती है, तो इसका सीधा असर छात्रों पर पड़ता है और इंफ्रास्ट्रक्चर collapse करता है।
आप इस वीडियो को देखकर समझिए कि स्टूडेंट्स खतरे में क्यों हैं👇
पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस।
हर बार एक ही पैटर्न - BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है।
जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं।
वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं।
ECI की संवैधानिक ज़िम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है - मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं।
यह लड़ाई सिर्फ़ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है।
दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं से अपील है कि विजय शंकर मीणा को अपना वोट देकर विजयी बनाएं और उन्हें दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) का पहला आदिवासी अध्यक्ष बनाने का ऐतिहासिक अवसर दें। यह सिर्फ एक चुनाव नहीं, बल्कि आम और गरीब परिवारों से आने वाले छात्रों की आवाज़ को मजबूत करने का अवसर है। #VijayShankarForDUSU
अगर सो कर जाग गए हैं तो इन्हें राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस की बधाई दे और बधाई के पात्र बने!
ये वही शख्स है जिनके राज में लाखों कंपनियां बंद होकर करोड़ो लोग बेरोजगार हो गए या न्युनतम मजदूरी पर काम कर रहे हैं।
#राष्ट्रीय_बेरोजगार_दिवस
ये लड़का पता कौन है
ये लड़का कोई बड़े घर से नहीं है
किसी बड़े नेता का बालक नहीं है
ये है आम घर का लड़का विजय शंकर मीणा . DUSU में इस बार विनोद जाखड़ ने जबरदस्त खेल किया है अमीर घरों के लड़कों को पीछे रख कर एक आम को टिकट दिया है NSUI का . अब देखते है पब्लिक आम को चुनती है या ख़ास को .
पहले ख़ुद आम घरों के लड़को को वोट नहीं देते है फिर कहते है आम घरों के लड़को को टिकट नहीं मिलता है मौक़ा मिला है इस बार खेल कर दो आम जनता ❤️
मम्मी छोड़कर भाग गई बड़ी मम्मी पालन पोषण कर रही है, प्लीज ऐसे बच्चो की मदद करें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग करें
दोनों पैरों से विकलांग 10 साल का बच्चा बैग लटकाए रेंगते हुए स्कूल जा रहा था। बोल रहा है पापा को मार दिया, मम्मी किसी के साथ चली गयी
कुछ बच्चे परिस्थितियों से नहीं, अपनी हिम्मत से जीते हैं।
मेट्रो बंद करो।
रास्ते बंद करो।
दुकानें बंद करो।
Internet बंद करो।
खाना बंद करो।
अपना हक़ मांग रहे छात्रों के ख़िलाफ़ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए।
बस एक चीज़ बंद नहीं कर पाए, मोदी जी - पेपर लीक।
ध्यान से सुनिए।
@dhruv_rathee को मोदी जी पहले कह रहे थे “सख़्त क़ानून है”
अब कह रहे हैं “सख़्त क़ानून बनाऊँगा”
2024 NEET पेपर लीक में, पहले आरोपियों को ज़मानत दिलवाई, अब CBI ने मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के ख़िलाफ़ कोई सबूत पेश नहीं किया और वो बरी हो गया।
मोदी ने निर्लज्जता की सारी हदें पार कर दी हैं।
20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया।
साहिल दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है मगर परिवार को सहारा देने के लिए वो पार्ट-टाइम कार भी चलाता है। वो खुद 2025 के SSC दिल्ली कॉन्स्टेबल पेपर लीक का शिकार है। अब उसे डर है कि SSC ने फिर से उसी एजेंसी को ठेका दिया है और फिर से पेपर लीक हो जाएगा।
इंसाफ़ और बेहतर भविष्य की मांग के साथ वह प्रदर्शन में शामिल हुआ था। आज हालत ये है कि उसकी एक आंख की रोशनी हमेशा के लिए जाने का खतरा है।
ये सज़ा मिलती है हमारे छात्रों को सवाल पूछने और जवाबदेही मांगने की।
हम साहिल के साथ हैं। हम जवाबदेही मांग रहे हर छात्र के साथ हैं।
मोदी जी, देश के बच्चों से अपने इस गुनाह की माफ़ी मांगिए, इसके दोषियों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए और धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत बर्खास्त कीजिए।
एक तरफ देश के प्रधानमंत्री श्री @narendramodi कहते हैं कि "देश के युवाओं का हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है", वहीं दूसरी तरफ राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद @madanrrathore दिल्ली में जंतर-मंतर पर अपने भविष्य और अधिकारों के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे युवाओं को "भाड़े का टट्टू" और "पत्थरबाज" कहकर संबोधित करते हैं। यह बयान केवल आंदोलनरत युवाओं का नहीं, बल्कि देश के करोड़ों बेरोजगार और संघर्षरत युवाओं का अपमान है। अपनी जायज़ मांगों के लिए आवाज़ उठाने वालों को अपमानित करना भाजपा की युवाओं के प्रति वास्तविक सोच को उजागर करता है।
लोगों को मर्यादित आचरण और नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका आचरण और संस्कार है ?
लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं।
मैं मांग करता हूँ कि मदन राठौड़ को अपने अमर्यादित बयान पर देश के युवाओं से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए |
@BhajanlalBjp@PMOIndia