@alokrajRSSB
आलोक राज जी,4th grade me जो त्याग पत्र दे रहे हे उन पर तो वेटिंग निकालना वो तो विभाग के हाथ में होता हे तो इनको तो नॉन ज्वाइनर में शामिल करलो वेटिंग अच्छी आ सके
वन ईयर वेटिंग को लेकर सरकार लीगल इश्यू मान रही है तो एक नियम लागू कर सकते हैं कि नोटिफिकेशन के बाद जिस भर्ती का फ़ाईनल रिजल्ट जारी हुआ है उसपर लागू कर दें । इसमें फोर्थ ग्रेड वाले आ जाएंगे।@RajCMO@BhajanlalBjp
तृतीय श्रेणी अध्यापकों के तबादलों की मांग को लेकर जयपुर के शहीद स्मारक पर हजारों शिक्षक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने के बजाय उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से आग्रह हैं कि तृतीय श्रेणी अध्यापकों के लंबे समय से लंबित तबादला प्रकरण का शीघ्र संज्ञान लेकर स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारंभ करें, ताकि शिक्षकों की मांग का समाधान हो सके और विद्यार्थियों की शिक्षा व्यवस्था भी सुचारु रूप से संचालित हो सके।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तृतीय श्रेणी शिक्षकों का प्रतिनिधि मण्डल वार्ता के लिए गया है.!
वार्ता नही होती मोलभाव होता है.!
नाश्ता करवा के आश्वासन दिया जाता है.!!
बहुत हो गई वार्ता अब बस एक ही बात है स्थानांतरण या इस्तीफा एक चून लों.!
#मदन_दिलावर_इस्तीफा_दो
कहीं राजस्थान में भी जंतर-मंतर जैसे हालात न बन जाएं… सरकार को तृतीय श्रेणी शिक्षकों के आंदोलन को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए।
तृतीय श्रेणी शिक्षक वर्षों से अपनी जायज़ ट्रांसफर की मांग कर रहे हैं। अब हजारों शिक्षक जयपुर के शहीद स्मारक पर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए हैं, लेकिन उनकी बात सुनने के बजाय संवेदनहीन भाजपा सरकार आवाज़ दबाने में लगी है। बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक बंद कर दीं गई हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमारी मांग है कि सरकार को गंभीरता के साथ तुरंत शिक्षकों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर इस मुद्दे का सकारात्मक समाधान निकालना चाहिए। अगर समय रहते संवाद नहीं हुआ, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की हठधर्मिता पर होगी।
@BhajanlalBjp@RajCMO
तबादलों की मांग को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आंदोलन
सांसद हनुमान बेनीवाल ने शिक्षकों की मांग का किया समर्थन
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार से की मांग
तबादलों की मांग पर सकारात्मक फैसले लेने की मांग की
#EducationNagari@hanumanbeniwal
तृतीय श्रेणी शिक्षक लम्बे समय से स्थानांतरण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। आज अपनी इस जायज मांग को लेकर जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर उन्होंने धरना भी दिया |
जब शिक्षक ही अपनी मूलभूत प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए सड़कों पर उतरने को विवश हों, तो यह सरकार की संवेदनहीन कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से मांग करता हूँ कि इन शिक्षकों की पीड़ा को सुनते हुए जल्द से जल्द पारदर्शी रूप से तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला करने से जुड़ी मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाये |
@RajCMO
पहुंच वालों के लिए डेप्यूटेशन, और आम शिक्षकों के लिए 8 साल से सिर्फ आश्वासन?
राजस्थान के तृतीय श्रेणी शिक्षक अब आर-पार की लड़ाई के मूड में जयपुर में डटे हैं। सरकार से मांग है कि 'पिक एंड चूज' बंद करे और पारदर्शी तबादला नीति लागू करे।
शिक्षक हक मांग रहे हैं, राहत दीजिए!
#तृतीय_श्रेणी_ट्रांसफर #RajasthanNews
तृतीय श्रेणी ट्रांसफर को लेकर चल रहे महा आंदोलन के दौरान प्रशासन द्वारा लाइट काटने की बात सामने आना दुर्भाग्यपूर्ण है.!!
हक और अधिकार के लिए अपनी आवाज़ उठाना गुनाह है.?
#महाआंदोलन_05_अगस्त#तृतीय_श्रेणी_शिक्षक_मांगे_ट्रांसफर
तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण को लेकर दौसा सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
तृतीय श्रेणी शिक्षक के स्थानांतरण खोलने की मांग की
St sc शिक्षक संघर्ष समिति का अध्यक्ष भीम सिंह मीणा ने बताया कि तृतीय श्रेणी शिक्षक के स्थानांतरण को खोलने को लेकर आज हजारों की संख्या में शिक्षक जयपुर एकत्रित हुए
#EducationNagari