यह सीधे बुद्ध का उपदेश है।
वीणा की तारों को इतना मत कसो कि वे टूट जाएँ,
उन्हें इतना ढीला भी मत छोड़ो कि संगीत ही न निकले।
यह बात सिर्फ संगीत की नहीं, जीवन की है।
किसी भी रिश्ते, जिम्मेदारी या नेतृत्व में दो अतियाँ होती हैं। एक तरफ जरूरत से ज्यादा कसाव — नियम इतने सख्त, अपेक्षाएँ इतनी ऊँची, दबाव इतना निरंतर कि इंसान टूट जाता है। दूसरी तरफ जरूरत से ज्यादा ढील — कोई सीमा नहीं, कोई अनुशासन नहीं, कोई दिशा नहीं। फिर न लय रहती है, न संगीत।
असली कला बीच की है। तार इतने कसे हों कि उनसे स्वर निकले, और इतने लचीले भी हों कि वे टूटे नहीं। यही संतुलन घर में चाहिए, कार्यालय में चाहिए, समाज में चाहिए।
कठोरता से व्यवस्था तो बनती है, पर दिल नहीं जीते जाते। ढील से स्नेह तो दिखता है, पर काम नहीं होता। दोनों के बीच जो स्थान है — वहीं से संगीत पैदा होता है।
जीवन को भी वीणा की तरह बजाना है। न इतना कसना कि तार टूट जाएँ, न इतना छोड़ देना कि कोई सुर ही न निकले।
#Buddha
R/sir @yashpalmurar कैबिनेट मीटिंग में पटवारियों के service rule से संबंधित फाइल पास होने पर सभी नवनियुक्त पटवारी तह दिल से आपका धन्यवाद करते है 🙏 आपके बिना ये सब होना मुमकिन नहीं था।
We are so glad to have an officer(mentor) like you
Jai Hind Sir 🫡
@DLR_Haryana @yashpalmurar
महोदय, रोहतक ज़िले के 2024 बैच के पटवारियों की जॉइनिंग 14 मई 2026 मानी गई है, जबकि हमने हाज़िरी रिपोर्ट 8 मई 2026 को जमा की थी। अन्य ज़िलों में जॉइनिंग 8 मई से मान्य है। कृपया रोहतक में भी जॉइनिंग तिथि 8 मई मानने के निर्देश देने की कृपा करें। धन्यवाद।
सर्कल बंदी से संबंधित सूचना यह है कि अभी तक किसी भी जिले ने सर्कल बंदी करके DLR ऑफिस नहीं भेजी है जिससे नए पटवारियों को हल्के मिलने का इंतजार लंबा हो सकता है। इस बारे पुनः माननीय निदेशक महोदय @yashpalmurar को कड़े आदेश जारी करने पड़ेंगे ताकि सर्कल बंदी समय पर पूरी हो सके।🙏🙏
@yashpalmurar सर 426 पटवारीयो को भी साथ में ज्वाइनिंग देकर तहसील लेवल पर अटेच कर दो सर, सर्कल बाद में दे देना हम चिंतामुक्त होकर काम करेंगे
CM घोषणा के अनुसार सर्विस काउंट होनी है हमारे पेपर की कंडिशन बाद में पूरी हो सकती है सर
हमें आपसे पूरी आशा है कि आप हमारे लिए सकारात्मक कदम उठाएंगे 🙏
नव नियुक्त पटवारी कैंडिडेट अपनी सेवा शर्तों को लेकर पंचकूला में निदेशक भू अभिलेख कार्यालय पंचकूला के बाहर बैठे हुए है।
पटवारी कैंडिडेट को ट्रेनिंग के दौरान 10000 रुपए मासिक भत्ता मिलता है ।
ये पटवारी कैंडिडेट ट्रेनिंग पीरियड के दौरान सैलरी देने, ट्रेनिंग को सर्विस पीरियड में काउंट करने और ट्रेनिंग पीरियड को 1 साल करने की माँग कर रहे है। इन्हें आश्वासन मिला था कि 15 मार्च तक इनकी मांगो पर कार्यवाही को जाएगी लेकिन ऐसा न होने के चलते ये पंचकूला पहुंचे है।
@DainikBhaskar@sumitamisra
पटवारियों के ट्रेनिंग और भत्ते से जुड़े नियम पुराने वक़्त की बात है।
आज भी जहां इलेक्शन या सेंसस ड्यूटी में पटवारी भूमिका निभाते है लेकिन उन्हें कोई मानदेय नहीं दिया जाता जबकि अध्यापकों या अधिकारियों को मानदेय दिया जाता है।
अब समय आ गया है कि राजस्व विभाग अपनी अकादमी स्थापित करे और राजस्व कर्मचारियों को अच्छी ट्रेनिंग के साथ सभी सेवा लाभ भी दिए जाए।
पटवारी आज भी राजस्व प्रशासन की धुरी है।
@DainikBhaskar@sumitamisra
जब खुद माननीय मुख्यमंत्री ने पटवारी कैंडिडेट्स के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कोई घोषणा की हो उसे लगभग 1 साल 2 महीने बाद भी अमलीजामा नहीं दिया जाना उचित नहीं है क्योंकि मुख्यमंत्री की घोषणा खुद सरकार की घोषणा होती है।
दूसरा मुख्यमंत्री की घोषणा पटवारी सेवा से जुड़ी विसंगतियों को दूर करती है ऐसे में इसे आर्थिक भार या अन्य वजहों से नकारना भी उचित नहीं है ऐसे में इसे नॉन फिजिबल कहकर किसी प्रशासनिक नियमों के जटिलता के बियाबान में भेजकर समाप्त करने के प्रयास नहीं होने चाहिए।
पटवारी आज भी जिला प्रशासन में सबसे प्रमुख भूमिका निभाता है ऐसे में उसकी सेवा शर्तों की स्पष्ट विसंगतियों को दूर करने में ऐतिहासिक या आर्थिक कारण दिए जाने उचित नहीं है।
ये उनका हक है जिसे सरकार ने खुद स्वीकारा और अब उस पर फैसला लेने में देरी हो रही है।