तुगलकाबाद विस्तार दक्षिण दिल्ली में लगभग एक लाख कि आबादी पिछले 50 वर्षों में दर्जनों सरकारों में दर्जनों जनप्रतिनिधि रहें। परंतु क्षेत्रवासियों की अपेक्षा कि सामाजिक धार्मिक कार्यों का आयोजन कैसे हो ईश्वर ने हमें यह सौभाग्य दिया और अब लोगों कि अपेक्षा अनुसार बेहतर सुविधाजनक स्थान (शिव मंदिर) कम्युनिटी सेंटर प्राप्त हुआ, और हर माह श्रीमद्भागवत कथा श्री रामकथा जैसे धार्मिक आयोजनों सहित लोगों के निजी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में जाने पर विशेष ही आनंद की अनुभूति होती है।
आज गुप्ता परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में व्यास जी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
#BJP4Delhi
#RameshBidhuri
केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर जी से आत्मीय एवं अनौपचारिक भेंट।
इस अवसर पर विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा एवं विचार-विमर्श हुआ।
@KPGBJP#BJP4Delhi#RameshBidhuri
25 वर्षों की सेवा, राष्ट्र निर्माण की अविराम यात्रा…. #25YearsOfSeva
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सेवा यात्रा आज 25 वर्षों के गौरवशाली पड़ाव पर पहुंची है।
इन 25 वर्षों में जनसेवा से राष्ट्रसेवा तक की इस यात्रा ने विकास, सुशासन और जनकल्याण को नई दिशा दी है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प निरंतर मजबूत हुआ है।
‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित भारत का निर्माण हो।
आइए, 25 वर्षों की इस सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाएं और विकसित भारत के संकल्प को और मजबूत करें।
#SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #ViksitBharat #BJP4Delhi #RameshBidhuri
आइए आज हम सब मिलकर सेवा ज्योति से विकसित भारत की ज्योति प्रज्वलित करें…
#SevaJyoti#25YearsofSeva
7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में आयोजित “सेवा ज्योति यात्रा” का हिस्सा बनें…
#SevaSankalpAbhiyan #ViksitBharat #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
7 अक्टूबर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुई जनसेवा आज माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के रूप में राष्ट्रीय सेवा में सार्वजनिक जीवन के #25YearsOfSeva वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के उपरांत #SevaJyoti यात्रा में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी के राष्ट्रसेवा के संकल्प, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से भारत की विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने तथा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा, सुशासन और राष्ट्रनिर्माण की यह यात्रा देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है।
#SevaSankalpAbhiyan #NarendraModi #ViksitBharat #BJP4Delhi #RameshBidhuri
दुर्गा मंदिर, बंगाली कॉलोनी, तुगलकाबाद गाँव दक्षिण दिल्ली में सेवा संकल्प अभियान के तहत रामलीला स्थल पर “मानव उत्थान सेवा समिति” के सहयोग से श्रमदान करते हुए।
स्वच्छता से सेवा, सेवा से संस्कार!
स्वच्छता केवल आसपास की सफाई नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, जागरूक नागरिक और सशक्त राष्ट्र के निर्माण का संकल्प है।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत!
#SwachhBharat #JanSeva #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
आज वसंत कुंज स्थित विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को विस्तार से सुना।
जनता द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि समस्याओं का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
जनसंवाद, जनसेवा और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है।
विश्व के लोकप्रिय राजनेता, माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस एवं सरकार के प्रमुख के रूप में उनके 25 वर्षों की गौरवपूर्ण सेवा-यात्रा के अवसर पर #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत बि.के. कॉन्वेंट स्कूल, पुल प्रह्लादपुर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन में नन्हे कलाकारों ने अपनी प्रतिभा और रंगों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा-यात्रा, राष्ट्रभक्ति एवं विकसित भारत के संकल्प को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया।
गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधान सेवक तक की इस प्रेरणादायी सेवा-यात्रा को नमन करते हुए, आइए हम सभी विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लें।
#SevaSankalpAbhiyan #MyBharat2047 #BJP4Delhi
#RameshBidhuri
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जन्मदिवस 17 अक्टूबर से उनके सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा के अवसर पर #SevaSankalpAbhiyan के अंतर्गत राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मोलड़बंद में “सेवा संकल्प उत्सव” के तहत एक अनूठी पहल के रूप में “अपने पूर्वजों” का आदर सम्मान सर्वोपरि है।
इस रूप मे यह आयोजन हमारी गौरवपूर्ण संस्कृति में दादा-दादी के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा।ये हमारे परिवार की वे मजबूत जड़ें है, जो परिवार को संस्कारों से जोड़कर मजबूत बनाए रखती है।
इस अवसर पर नन्हे प्रतिभागियों ने NCC सहित अपनी कल्पनाशीलता और कला के माध्यम से प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की सेवा-यात्रा, राष्ट्र के प्रति समर्पण और विकसित भारत की संकल्पना को रंगों में उकेरा।
बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता के साथ आइए, हम सभी विकसित भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।
#Modi #MyBharat2047 #BJP #BJP4Delhi #RameshBidhuri
विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 7 अक्टूबर को दिल्ली प्रदेश द्वारा मोदी जी का अभिनंदन कार्यक्रम “सेवा ज्योति यात्रा” कि तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में सहभागिता की।
इससे पूर्व दक्षिणी दिल्ली कोर ग्रुप बैठक में शामिल होकर संगठनात्मक विषयों व आगामी कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।
#BJP4Delhi #NarendraModi #SevaSankalpAbhiyan
#BJP #RameshBidhuri
तुगलकाबाद निवास पर आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान और सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।आपका विश्वास और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जनहित के लिए मैं सदैव आपके साथ और आपके बीच खड़ा हूँ।
#BJP4Delhi #RameshBidhuri
आज दादा देव मंदिर मेला ग्राउंड में आयोजित द्वारका जिला कबड्डी चैंपियनशिप 2026-27 में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से मुलाकात की तथा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। 🤼♂️🏆
प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने पूरे जोश, अनुशासन, लगन और खेल भावना के साथ शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ।
इस शानदार आयोजन के लिए दिल्ली स्टेट कबड्डी एसोसिएशन एवं दिल्ली द्वारका जिला कबड्डी एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को भी हार्दिक बधाई।
ऐसे खेल आयोजन बच्चों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देते हैं, उनका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। मेरी कामना है कि हमारे खिलाड़ी भविष्य में अपने परिवार, दिल्ली और देश का नाम रोशन करें।
खेलो, बढ़ो और देश का नाम रोशन करो! 🇮🇳
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री एवं जोधपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद माननीय श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ कालका जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@gssjodhpur
आज वसंत कुंज स्थित विधायक कार्यालय में महिपालपुर की गत्ता फैक्ट्री के आसपास रहने वाले क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना।
क्षेत्रवासियों ने मुख्य रूप से पानी की आपूर्ति से संबंधित समस्या से अवगत कराया। इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी, ताकि समस्या का शीघ्र एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान और क्षेत्र में बेहतर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
आज महिपालपुर के L-ब्लॉक स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद का अवसर मिला।
इस दौरान L-ब्लॉक से जुड़ी विभिन्न स्थानीय समस्याओं, मूलभूत सुविधाओं और विकास संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। क्षेत्र की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्राप्त सुझावों एवं उठाए गए विषयों पर संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जनसंवाद, जनसेवा और जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है।
चाय पर चर्चा… ☕
आज महिपालपुर गाँव के L-ब्लॉक, गली नंबर-15 के निवासियों के साथ चाय की चुस्कियों के बीच आत्मीय संवाद हुआ।
इस दौरान क्षेत्रवासियों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या के समाधान के लिए ट्यूबवेल लगने के बाद जलापूर्ति में काफी सुधार हुआ है। लोगों ने इस कार्य पर संतोष व्यक्त करते हुए धन्यवाद एवं आभार जताया।
मुझे खुशी है कि वर्षों पुरानी समस्या के समाधान से स्थानीय निवासियों को राहत मिली है। आने वाले समय में क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।
चाय पर संवाद, समस्याओं का समाधान—जनता की सुविधा और क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर महिपालपुर मंडल उपाध्यक्ष श्री ललित सहरावत जी, मंडल में मंत्री श्री कृष्ण सहरावत जी और महिपालपुर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री दीपक अत्री जी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी से आत्मीय एवं अनौपचारिक भेंट कर संगठनात्मक कार्यशैली, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
#BJP4Delhi#RameshBidhuri