सातवें वेतनमान की मांग को लेकर मोकामा विधायक को सौंपा गया ज्ञापन
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों के समक्ष ज्ञापन सौंपने का अभियान लगातार जारी है।
इसी क्रम में आज संघ की प्रदेश प्रवक्ता शिखा श्रीवास्तव जी ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अनंत कुमार सिंह जी (उर्फ छोटे सरकार) से मुलाकात कर शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान किए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
इस अवसर पर संघ के राज्य कार्यकारिणी सदस्य प्रिंस कुमार जी भी उपस्थित रहे।
ज्ञापन के माध्यम से माननीय विधायक जी से आग्रह किया गया कि वे शिक्षकों की इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय शिक्षा मंत्री जी के समक्ष प्रभावी ढंग से रखें, ताकि राज्य के शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ मिल सके।
सातवां वेतनमान शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा विषय है। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ इस मांग को लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से मजबूती के साथ आगे बढ़ाता रहेगा।
माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम आवेदन — बिहार के राज्यकर्मी शिक्षकों के लिए सातवें वेतनमान की मांग
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नाम आवेदन/ज्ञापन सौंपकर बिहार के सभी राज्यकर्मी शिक्षकों को सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान करने की मांग की गई।
बिहार सरकार द्वारा राज्य कर्मियों के लिए सातवें वेतनमान से संबंधित प्रावधान किए गए हैं। ऐसे में शिक्षकों के साथ भी न्यायपूर्ण एवं समान वेतन व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।
हमारी प्रमुख मांग स्पष्ट है — बिहार के राज्यकर्मी शिक्षकों को सातवां वेतनमान प्रदान किया जाए।
यह किसी एक संगठन की लड़ाई नहीं है, बल्कि बिहार के हजारों शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ा विषय है।
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ लगातार लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से इस मांग को सरकार और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मजबूती से रख रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि शिक्षकों की इस न्यायोचित मांग पर सकारात्मक निर्णय लेते हुए सातवें वेतनमान का लाभ प्रदान करने की दिशा में आवश्यक पहल करें।
#सातवां_वेतनमान
#BiharTeachersNeed7thPay
#राज्यकर्मी_शिक्षक
#BRVAS
#शिक्षकों_का_अधिकार
#बिहार_शिक्षक
@Team_BRVAS@STET_QUALIFIED@karankashyap90@Bihartet19@SSinha81104
*बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS), जिला इकाई पश्चिम चंपारण* द्वारा शिक्षकों के *7वें वेतनमान की मांग* को लेकर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात एवं ज्ञापन सौंपने का अभियान लगातार जारी है। 📝🤝
इसी क्रम में *आज पश्चिम चंपारण जिले के 07-चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अभिषेक रंजन जी* से मुलाकात कर शिक्षकों के 7वें वेतनमान की मांग को लेकर दूसरा ज्ञापन सौंपा गया। 📝🙏
माननीय विधायक जी द्वारा प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के दौरान शिक्षकों की समस्याओं और उनकी न्यायसंगत मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने संघ के सदस्यों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों के हितों की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी और 7वें वेतनमान से जुड़ी उनकी इस जायज मांग को सरकार के समक्ष मजबूती के साथ रखा जाएगा, ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके।
इस अवसर पर *जिला अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा जी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष जनाब आसिम सुल्तान जी, महासचिव श्री प्रभात कुमार रजक जी, जिला उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता कुमारी जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री रंजन कुमार जी, मुख्य प्रवक्ता जनाब नूरहोदा अंसारी जी एवं श्री सुमित कुमार जी* सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे।
@Team_BRVAS@Teacher_Point@btetctet@Bihartet19@Anish97098@psthakur96@DineshBh06
*📢 7वें वेतनमान की मांग को लेकर BRVAS संघ की महत्वपूर्ण पहल ✊📚*
आज *बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS), जिला इकाई पश्चिम चंपारण* के प्रतिनिधिमंडल ने *05-लौरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विनय बिहारी जी* से मुलाकात कर शिक्षकों के *7वें वेतनमान* की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। 📝🤝
इस दौरान शिक्षकों के विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों एवं 7वें वेतनमान की मांग को लेकर माननीय विधायक जी के समक्ष अपनी बात मजबूती से रखी गई तथा सकारात्मक पहल का आग्रह किया गया। माननीय विधायक जी द्वारा कहा गया कि वो इस मुद्दे को मजबूती के साथ सरकार के समक्ष रखेगें ।📚✊
इस अवसर पर *प्रदेश सचिव सह जिला प्रभारी श्री नीतीश कुमार जी, जिला अध्यक्ष श्री आशीष वर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री नवीन कुमार रंजन जी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी श्री रंजन कुमार जी, कानूनी सलाहकार श्री शिवम कुमार जी, मुख्य प्रवक्ता श्री नूरहोदा अंसारी जी एवं श्री बेचू पासवान, श्री श्याम कुमार, श्री मनीष कुमार, श्री सुरेन्द्र कुमार* सहित अन्य शिक्षक साथी उपस्थित रहे। 🤝
*🎯 शिक्षक हित सर्वोपरि — अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी!*
*✊ 7वां वेतनमान — शिक्षकों का अधिकार!*
*📚 शिक्षक एकता — हमारी ताकत!*
#7वां_वेतनमान #शिक्षक_एकता #शिक्षक_हित
#बिहार_राज्य_विद्यालय_अध्यापक_संघ
#पश्चिम_चंपारण
@Team_BRVAS@brvas_wc@Anish97098@DineshBh06@Bihartet19@News18Bihar@DarshNews@Live_Hindustan@Live_Cities@psthakur96@DainikBhaskar
* 7वें वेतनमान की मांग को लेकरBRVAS संघ की महत्वपूर्ण पहल
आज *बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ(BRVAS)जिला इकाई पश्चिम चंपारण* के प्रतिनिधिमंडल ने05-लौरिया विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री विनय बिहारी जी* से मुलाकात कर शिक्षकों के *7वें वेतनमान* की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
वेतनमान के लिए संघर्ष—लगातार जारी है। ✊
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ वर्ष 2025 से लगातार शिक्षकों के वेतनमान के मुद्दे को लेकर प्रयासरत है।
लगातार ज्ञापन, मांग-पत्र, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुँचाने का काम किया जा रहा है।
यह किसी एक दिन की मांग नहीं है और न ही किसी एक व्यक्ति की लड़ाई है।
यह बिहार के लाखों शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।
हमारा प्रयास स्पष्ट है—
पहले अनुरोध करेंगे,
अनुरोध से ज्ञापन देंगे,
ज्ञापन से संवाद करेंगे,
और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरेंगे।
सरकार से हमारा आग्रह है कि बिहार के शिक्षकों के साथ वेतनमान के मामले में हो रहे भेदभाव को समाप्त करते हुए सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन स्तर निर्धारित किया जाए।
संघर्ष रुकेगा नहीं…
आवाज़ दबेगी नहीं…
वेतनमान की मांग थमेगी नहीं।
✊ शिक्षक एकता जिंदाबाद।
✊ वेतनमान हमारा अधिकार है।
#BiharTeachersNeed7thPay
वेतनमान के लिए संघर्ष—लगातार जारी है। ✊
बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ वर्ष 2025 से लगातार शिक्षकों के वेतनमान के मुद्दे को लेकर प्रयासरत है।
लगातार ज्ञापन, मांग-पत्र, अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद के माध्यम से सरकार तक शिक्षकों की आवाज पहुँचाने का काम किया जा रहा है।
यह किसी एक दिन की मांग नहीं है और न ही किसी एक व्यक्ति की लड़ाई है।
यह बिहार के लाखों शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और भविष्य की लड़ाई है।
हमारा प्रयास स्पष्ट है—
पहले अनुरोध करेंगे,
अनुरोध से ज्ञापन देंगे,
ज्ञापन से संवाद करेंगे,
और जरूरत पड़ी तो सड़क पर भी उतरेंगे।
सरकार से हमारा आग्रह है कि बिहार के शिक्षकों के साथ वेतनमान के मामले में हो रहे भेदभाव को समाप्त करते हुए सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन स्तर निर्धारित किया जाए।
संघर्ष रुकेगा नहीं…
आवाज़ दबेगी नहीं…
वेतनमान की मांग थमेगी नहीं।
✊ शिक्षक एकता जिंदाबाद।
✊ वेतनमान हमारा अधिकार है।
@imravisawarn@Anish97098@psthakur96@bihartet19
शिक्षा मंत्री जी के नाम एक खुला पत्र…
सरकार हमारी बात सुन ले—हम शिक्षक आंदोलन नहीं चाहते, सड़क पर उतरना नहीं चाहते। हम सिर्फ अपना सम्मानजनक वेतनमान चाहते हैं।
जब हमें राज्यकर्मी माना जा रहा है, तो वेतनमान में समानता क्यों नहीं?
इस खुले पत्र के माध्यम से बिहार के शिक्षकों की इसी चिंता और उम्मीद को शिक्षा मंत्री जी तक पहुंचाने का प्रयास है।
उम्मीद है सरकार हमारी बात सुनेगी।
लेकिन अगर नहीं सुनी गई, तो अपनी आवाज बुलंद करना शिक्षकों की मजबूरी होगी।
वेतनमान सिर्फ वित्तीय लाभ नहीं, शिक्षक के सम्मान का प्रश्न है।
@JeevanKumarBjp@mkrtiwari_bjp@BJP4Bihar@samrat4bjp@sanjayyadavij@News18Bihar@btetctet@STET_QUALIFIED@karankashyap90@Teacher_Point@bihartet19
@BRVAS
🔥 अब बस एक मांग बाकी है… शिक्षकों का वेतनमान! 🔥
सबकी मांग पूरी करते हैं,
बिहार के शिक्षकों की भी सुन लीजिए! 🙏
✊ सातवां वेतनमान + उचित ग्रेड पे
शिक्षकों का हक है, सम्मान है।
❤️ शिक्षक सम्मानित होंगे, तो शिक्षा और मजबूत होगी!
#BiharTeachersNeed7thpay@btetctet@Anish97098
#7thcpc#BiharTeachersNeed7thPay
बिहार के शिक्षक अपना हक़ मांग रहे हैं—सातवें वेतनमान के अनुरूप वेतन निर्धारण।
हमारी मांग स्पष्ट है, हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक है और हमारी आवाज़ तब तक उठती रहेगी, जब तक न्यायपूर्ण निर्णय नहीं होता।
अबकी बार—ठोस फैसला, सातवाँ वेतनमान! ✊
A teacher's greatest asset is their respect and dedication to their work.
We only expect from the government that concrete steps be taken towards providing a just pay scale commensurate with teachers' hard work and responsibilities.
#BiharTeachersNeed7thPay
एक राज्यकर्मी के रूप में हमारा अधिकार है कि हमें वेतनमान प्राप्त हो यह हमारे सम्मान का विषय अधिक है,इसके साथ समझौता नहीं होना चाहिए महोदय।
शिक्षकों को उनका सम्मान दे दीजिए सर 🙏
@samrat4bjp@mkrtiwari_bjp#BiharTeachersNeed7thPay
Honorable Chief Minister Ji, 🙏
On behalf of the Bihar State School Teachers' Association, we urge—grant teachers the just right to the 7th Pay Commission.
Your one decision will become the mark of respect for thousands of teachers.
#BiharTeachersNeed7thPay