#RCWA101RAF द्वारा #समर_कैंप_2026 के तहत बच्चों को पेंटिंग एवं डांस का प्रशिक्षण दिया गया तथा ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने केउपरान्त उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार तथा प्रशिक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#CWA के 31 वें स्थापना दिवस पर #RCWA101RAF में हेल्थ कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों एवं जवानों के परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आपसी सौहार्द, एकता एवं पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।#CWACRPF
#101RAF में कावा वार्षिक गतिविधि कैलेंडर-2026 के अंतर्गत RCWA Head श्रीमती स्मिता भारती के नेतृत्व में बच्चों हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर काआयोजन किया गया। शिविर में बच्चों को योग अभ्यास तथा विभिन्न रचनात्मक एवं मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सर्वांगीण विकास का संदेश दिया गया।
#CWA_CRPF के Observation of Various Health Eventsके अंतर्गत #101RAF में Physical fitness class का आयोजन किया गया, साथ ही एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्धति एवं उसके लाभों पर उपयोगी जानकारी दी गई। स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।
#CWA_CRPF#FitIndia
#101RAF में CWA वार्षिक गतिविधि कैलेंडर-2026 के अंतर्गत RCWA Head श्रीमती स्मिता भारती के नेतृत्व में गर्मी में पोषण एवं कौशल विकास कार्यशाला का सफल आयोजित हुआ। फलों के संरक्षण, स्वास्थ्यवर्धक नाश्ता, बेकिंग तथा ताजगी प्रदान करने वाले शीत पेय बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
#CWACRPF
#101RAF में #Health_Day_Focus_on_Womens_Health कार्यक्रम RCWA Head श्रीमती स्मिता भारती के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विनीता हॉस्पिटल की डॉ. रितु बावेजा ने महिलाओं को स्वास्थ्य,संतुलित आहार एवं नियमित जांच के प्रति जागरूक किया।
यह पहल एक स्वस्थ व जागरूक समाज की ओर महत्वपूर्ण कदम है।
101 RAF द्वारा आयोजित #Organic_Product_Making & #Upcycling_Workshop में रचनात्मकता और पर्यावरण जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
कावाध्यक्षा श्रीमती स्मिता भारती की गरिमामयी उपस्थिति में प्रतिभागियों ने वेस्ट को बेस्ट में बदलकर Reduce,Reuse,Recycle का प्रेरणादायक संदेश दिया।
#CRPF_CWA के Observation of Various Health Events के अंतर्गत #Prevention_and_control_of_TB_and_Kidney_Disease
विषय पर डॉ अशोक कुमार,CMO(OG) #101RAF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बीमारी के कारण,लक्षण एवं उपचार तथा निदान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी साँझा की I
आज दिनांक 08.03.2026 को #101RAF परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी, रंगोली व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिताओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
“सशक्त नारी – सशक्त समाज”
RCWA,#101RAF द्वारा Cancer Prevention विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें Cervical एवं Reproductive Health पर विशेष बल दिया गया। विनीता हॉस्पिटल प्रयागराज की डॉ. रितु बवेजा ने कैंसर के लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर जांच के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की।
"स्वस्थ हृदय,सशक्त बल- जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा"
#CWA_CRPF की वार्षिक गतिविधियों-2026 के अंतर्गत #RCWA_101RAF में हृदय परीक्षण एवं हृदय स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार विषय पर डॉ.शंकरलाल चाहर CMO एवं डॉ.अशोक कुमार CMO द्वारा महत्वपूर्ण एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान दिया गया।
@101RAF, successfully organised a #Millets_Mela to promote healthy living and nutritional awareness. The event was inaugurated by Sh M.K Bharti,Comdt. RCWA members,personnel and their families were sensitised about the nutritional benefits of millets & balanced dietary practices.
#CRPF_CWA के Observation of Various Health Events के अंतर्गत #Geriatric_Care_of_Senior_Citizens विषय पर डॉ अशोक कुमार CMO 101RAF द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें बुज़ुर्गों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य एवं सम्मानजनक देखभाल पर जानकारी साझा की गई।
#SeniorCitizenCare
@CWACRPF की वार्षिक गतिविधियों के अंतर्गत #RCWA101RAF में सर्दियों में #पोषण_पौष्टिक लड्डू,सूप एवं सलाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में सभी कावा सदस्यों,परिवारजनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पौष्टिक सूप व स्वस्थ आहार तैयार करने की उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
@CWACRPF की वार्षिक गतिविधियों के तहत #RCWA101RAF में विकासात्मक विकार एवं विशेष शारीरिक/मानसिक आवश्यकताओं वाले बच्चों पर विनीता हॉस्पिटल की डॉ. प्रिया द्विवेदी द्वारा व्याख्यान दिया गया। संवेदनशील देखभाल एवं समावेशी दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
#ChildWellbeing
@CWACRPF की वार्षिक गतिविधियों के तहत #RCWA101RAF में विकासात्मक विकार एवं विशेष शारीरिक/मानसिक आवश्यकताओं वाले बच्चों पर विनीता हॉस्पिटल की डॉ. प्रिया द्विवेदी द्वारा व्याख्यान दिया गया। संवेदनशील देखभाल एवं समावेशी दृष्टिकोण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
#ChildWellbeing
आज दिनांक 23/01/2026 को #बसंत_पंचमी के पावन अवसर पर क्षेत्रीय कावा उपाध्यक्षा श्रीमती मोनिषा सागर द्वारा मॉन्टेसरी स्कूल 101RAF के प्रांगण में बच्चों के साथ #माँ_सरस्वती की पूजा विधि-विधान से संपन्न की गई एवं प्रसाद वितरण किए गए। इस अवसर पर समस्त शिक्षिकाएँ एवं बच्चे उपस्थित रहे।
#महिला_सशक्तिकरण कार्यक्रम केअंतर्गत RCWA-101 में मसाला चक्की की स्थापना की गई है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना,घरेलू स्तर पर रोजगार तथा उनके कार्य को सरल एवं आर्थिक रूप से लाभकारी बनाना है।यह पहल महिला स्वावलंबन एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
"नन्हे कदम, बड़े सपने और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता आत्मविश्वास"🌈✨
🌟 RAF Montessori School का #Annual_function विद्यार्थियों की रचनात्मकता, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का शानदार प्रतीक रहा। हर प्रस्तुति रही सराहनीय । 👏🎭
@101_raf@cwacrpf
#Conduct_Activities_for_Children के तहत@101RAF मे #बाल_दिवस मनाया गया। जिसमे मोंटेसरी स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम,चित्रकला एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता काआयोजन किया गया,RCWA Vice Head ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया।