समय की इस विकट घड़ी में श्री राम भगवा सेना परिवार एवं आप सभी सनातनी मित्रों द्वारा पूजनीय दिवंगत आत्मा@kiransnm दीदी की सद्ग़ती प्रार्थना के साथ ही मुझे जो मानसिक संबल प्रदान किया,मैं आप सभी को ह्रदय से प्रणाम करता हूँ 🙏
@ShreeRamSenaIn मेरा वह परिवार है जिसने मुझे बांधे रखा है।
भाई-बहन के अगाध स्नेह, अटूट विश्वास और पारस्परिक स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में प्रेम, एकता और सुख-समृद्धि का संचार करे।
#रक्षाबंधन#RakshaBandhan2026
तालाबों से ग्लोबल सुपरफूड तक: मखाने की भारत वाली कहानी! 👨🏻🌾
बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के तालाबों से निकलकर मखाना आज दुनिया भर की थालियों तक पहुंच चुका है।
* भारत में 80,590 MT उत्पादन, जिसमें बिहार अकेले 60,000 MT के साथ सबसे आगे
* National Makhana Board और research support से खेती को मिल रही नई रफ्तार
* 7,200+ MT मखाना एक्सपोर्ट के साथ भारत का सुपरफूड ग्लोबल हो रहा है
किसान + टेक्नोलॉजी = भारतीय कृषि का नया पावर कॉम्बो! 🇮🇳
आज विधानसभा में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्नेहिल मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर राजसमंद विधानसभा क्षेत्र में संचालित विकास कार्यों की प्रगति, प्रस्तावित विकास परियोजनाओं, जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों तथा क्षेत्र की भावी आवश्यकताओं को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, संवेदनशील सोच और विकासोन्मुखी कार्यशैली से राजसमन्द विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री जी का आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सहयोग सदैव प्रेरणादायी है।
@BhajanlalBjp@BJP4India@BJP4Rajasthan
#Deeptikiranmaheshwari #rajsamand
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी की अध्यक्षता में गठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नवनियुक्त समस्त आदरणीय पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ।
आप सभी अपनी संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं संगठनात्मक अनुभव से भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करते हुए और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएंगे।
आपके नेतृत्व में भाजपा संगठन जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आपके सफल एवं उज्जवल कार्यकाल हेतु हार्दिक मंगलकामनाएँ।
एक राष्ट्र, एक ध्वज, एक गौरव! 🇮🇳
देश की आन-बान-शान और प्रत्येक भारतीय के हृदय में राष्ट्रगौरव की भावना जागृत करने वाला हमारा तिरंगा, हमारी एकता, अखंडता और स्वाभिमान का प्रतीक है।
जय हिंद! भारत माता की जय! 🇮🇳
#deeptimaheshwari#rajsamand#jaihind🇮🇳 #IndependenceDay2026 #IndependenceDayIndia #IndianFlag
भारतीय जनता पार्टी, जयपुर (शहर) के ज़िलाध्यक्ष श्री अमित जी गोयल को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
@bjpamitgoyal
आज राजसमंद नगर क्षेत्र स्थित भिक्षु निलयम सभागार में राजस्थान सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के ‘कर्तव्य पथ संवाद-नेतृत्व, निष्ठा का मिलन’ कार्यक्रम में सहभागिता कर आदरणीय मुख्यमंत्री जी का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने जनसेवा, सुशासन, संगठनात्मक समर्पण एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को आत्मसात् करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया, साथ ही सेवा, समर्पण और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त करने हेतु प्रेरित किया।
माननीय मुख्यमंत्री जी के विचारों से नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं जनसेवा के प्रति नव उत्साह का संचार हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के कुशल नेतृत्व में राजस्थान निरंतर विकास, सुशासन, पारदर्शिता के साथ नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर संभाग प्रभारी, जिला संगठन प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण, मण्डल पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे l
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, देश के माननीय रक्षा मंत्री आदरणीय श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
@rajnathsingh
ज्ञान, शील, एकता !!
राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति का प्रतीक!
#ABVPFoundationDay#ABVP
भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, महान शिक्षाविद श्रद्धेय डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर कोटिशः नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
आपके जीवन आदर्श, राष्ट्रवादी विचार एवं राष्ट्रीय एकता, अखंडता व संप्रभुता हेतु सर्वोच्च बलिदान हम सभी को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
वन्दे मातरम् !!
भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के माननीय प्रदेशाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद आदरणीय श्री मदन राठौड़ जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
@madanrrathore@BJP4Rajasthan#HBDayMadanJi
योग: संतुलन, संयम और स्वास्थ्य का प्रतीक।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों एवं योग साधकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
स्वस्थ भारत, श्रेष्ठ भारत !!
#InternationalYogaDay2026#YogaDay#YogaForHealth
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी, राजस्थान के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री (संगठन) आदरणीय श्री अजेय कुमार जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की।
आपके मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा तथा प्रदेश में सेवा, सुशासन एवं विकास के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
आपके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल हेतु अनन्त मंगलकामनाएँ।
@ajaeybjp@BJP4Rajasthan
राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का गौरवपूर्ण अवसर आज पुनः हमारे बीच है।
किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आयोजित ‘राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद’ प्रतिभा सम्मान समारोह में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
जिन विद्यार्थियों का पूर्व में पंजीकरण नहीं हो पाया है, वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
आप सभी से सादर आग्रह है कि कार्यक्रम में पधारकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करें और उनकी उपलब्धियों को समर्पित इस विशेष आयोजन की शोभा बढ़ाएं।
📍 स्थान: भिक्षु निलयम, राजसमंद
#DeeptiMaheshwari #rajsamand
#RisingStarsOfRajsamand
राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की मेधावी प्रतिभाओं के सम्मान और प्रोत्साहन के उद्देश्य से किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा वर्ष 2022 से ‘राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद’ प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी गरिमामयी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी ‘राइजिंग स्टार्स ऑफ राजसमंद 2026’ का आयोजन किया जा रहा है।
यह समारोह उन मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और उत्कृष्ट उपलब्धियों को समर्पित है, जिन्होंने अपनी सफलता से राजसमंद का गौरव बढ़ाया है।
आप सभी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
स्थान: भिक्षु निलयम, राजसमंद
आज किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा आगामी 31 मई, रविवार को आयोजित होने वाले “प्रतिभा सम्मान समारोह” Rising Stars of Rajsamand के संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता के दौरान समारोह की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आयोजन की तैयारियों की विस्तृत जानकारी साझा की गई। इस विशेष आयोजन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
क्षेत्र वासियों से कार्यक्रम में सहभागी बनने एवं प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करने हेतु आह्वान किया।
#DeeptiMaheshwari #rajsamand
“Rising Stars of Rajsamand”
राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की होनहार प्रतिभाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु किरण माहेश्वरी स्मृति मंच द्वारा “प्रतिभा सम्मान समारोह 2026” का आयोजन किया जा रहा है।
इस विशेष अवसर पर क्षेत्र की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य हेतु प्रोत्साहित किया जाएगा।
दिनांक: 31 मई 2026, रविवार
समय: सांय 04:00 बजे
स्थान: भिक्षु निलयम, 100 फीट रोड, राजसमंद
आप सभी गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से सादर अनुरोध है कि समय पर पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें।
#DeeptiMaheshwari #rajsamand
भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद, कुशल संगठनकर्ता एवं जनप्रिय नेता आदरणीय श्री नितिन नबीन जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपका समर्पित नेतृत्व एवं संगठन कौशल राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बना रहे।
प्रभु श्री द्वारिकाधीश जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूँ।
@NitinNabin@BJP4India@BJP4Rajasthan
भारतीय जनता युवा मोर्चा, राजस्थान के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आप सभी समर्पण, निष्ठा एवं सेवा भाव के साथ राष्ट्रहित, युवा सशक्तिकरण एवं संगठन सुदृढ़ता के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
आप सभी के सफल कार्यकाल एवं उज्जवल भविष्य की हार्दिक मंगलकामनाएँ।
@BJP4Rajasthan@BJYM