राजस्थान उच्च न्यायालय की डिविजन बैंच ने ,S.I. भर्ती 2021 को एकलपीठ द्वारा रद्द करने के फैसले को बरकरार रखा है जो स्वागत योग्य निर्णय है | S.I. भर्ती 2021 में हुई धांधली तथा पेपर लीक की वजह से लाखों मेहनतकश अभ्यर्थियों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने मेहनतकश अभ्यर्थियों के पक्ष में इस भर्ती को रद्द करवाने के लिए लंबा आंदोलन किया,बड़ी रैली भी राजधानी जयपुर में की और जब राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने S.I. भर्ती 2021 को रद्द करने का फैसला दिया तो राजस्थान की दोगली बीजेपी सरकार ने इस भर्ती को यथावत रखवाने का पुरजोर प्रयास किया मगर आज फिर से मेहनतकश अभ्यर्थियों की भावनाओ की कोर्ट में जीत हुई है |
आज विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
NH-52 (देवाखेड़ा) से NH-148 (धौड़) तक MDR-419 सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण कार्य का शुभारंभ किया, जिससे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
साथ ही राबाउमावि ईटून्दा में 12 नवीन कक्षा-कक्ष, प्रधानाचार्य कक्ष, किचन शेड, टॉयलेट ब्लॉक एवं सीसी ब्लॉक निर्माण कार्य तथा राउमावि ईटून्दा में टिन शेड निर्माण एवं मरम्मत कार्य का शिलान्यास किया।
इसके अतिरिक्त तालाब का झोपड़ा से भुवांर तक 2.5 किमी सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया।
ये सभी कार्य क्षेत्र के विकास, शिक्षा के सशक्तिकरण और आमजन की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
आप सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार।
#mlajahazpur #gopichandmeena
📍ग्राम रोपा
ग्राम रोपा में श्री देवनारायण सेवा समिति, सकल जाट समाज द्वारा आयोजित श्री देवनारायण भगवान के भव्य मेले एवं गोल पहनने के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे और भगवान श्री देवनारायण के प्रति अपनी आस्था एवं श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं एवं उपस्थित जनसमूह से आत्मीय मुलाकात कर संवाद करने का अवसर मिला। ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और परंपराओं को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।
भगवान देवनारायण से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करता हूं।
.
#PeopleFirst
जहाजपुर विधानसभा क्षेत्र के छापरेल में विधायक मद से स्वीकृत नवनिर्मित सार्वजनिक कुएं के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं सम्बन्धित ठेकेदार को निर्माण कार्य को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
#mlagopichandmeena#mlajahazpur#BJP4Rajasthan
लेवल 1 के कर्मचारियों के लिए ₹18,000 से ₹38,700 यानी कि कुल ₹20,700 की बढ़ोतरी हो सकती है. लेवल 10 के कर्मचारियों के लिए ₹56,100 से ₹1,20,615 यानी कि ₹64,515 की बढ़ोतरी हो सकती है. लेवल 18 के कर्मचारियों के लिए ₹2,50,000 से ₹5,37,500 यानी कि ₹2,87,500 की बढ़ोतरी हो सकती है.
🅱️™️✍️ #BUDGET2026
भजनलाल सरकार का बड़ा तोहफा: बजट 2026-27 में खुलेगा भर्तियों का पिटारा! 🎊
राजस्थान के युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान! मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में आगामी बजट होने जा रहा है ऐतिहासिक।
✅ शिक्षा विभाग में बंपर भर्तियां: ग्रेड-I, ग्रेड-II और ग्रेड-III (REET) के हजारों पदों पर भर्ती की घोषणा संभावित। ✅ महिलाओं को विशेष अवसर: तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में अब 50% आरक्षण का लाभ। ✅ अन्य विभागों में भी मौके: पुलिस, पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी (VDO) और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की तैयारी। ✅ युवा केंद्रित बजट: स्वरोजगार के लिए 'विश्वकर्मा युवा उद्यम प्रोत्साहन योजना' और कौशल विकास पर जोर।
अब रुकेगा नहीं राजस्थान, क्योंकि अब युवाओं के हाथ में होगा काम! तैयारी जारी रखें, सफलता आपके द्वार है। ✌️
#RajasthanBudget2026
भीलवाड़ा
माण्डल के विधायक श्री उदय लाल भडाणा जी ने अपने विधायक कोष से मांडल, करेड़ा एवं सुवाणा पंचायत समितियों की 103 ग्राम पंचायतों के लिए प्रत्येक में 1 लाख रुपए की लागत से 'बर्तन बैंको' हेतु 1 करोड़ 3 लाख रुपए की राशि स्वीकृत करने की अनुशंषा की है।
यह पहल माण्डल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव को प्लास्टिक कचरे एवं अन्य प्रकार की गंदगी से मुक्ति दिलाएगी इस हेतु भडाणा जी को बहुत बहुत बधाई।
यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ ग्रामीण जीवन में अनुशासन एवं सामूहिक सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगी।
#पर्यावरण #ग्रामीण #भीलवाड़ा #madandilawar
#BhajanlalSharma #cmorajasthan
#Jaipur : थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा 2023 मामला
डमी अभ्यर्थी बैठाकर चयनित अध्यापक गिरफ्तार, बालोतरा के राजकीय प्राथमिक विधालय में पोस्टेड था आरोपी, देवीलाल की जगह देवाराम ने दी थी परीक्षा, इसके लिए देवीलाल ने देवाराम के साथ किया था 5 लाख रूपये में सौदा तय, ADG एसओजी विशाल बंसल की मॉनिटरिंग में हुई कार्रवाई
@Zee1Ashutosh@jaipur_police #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
19 वर्ष के देवव्रत महेश रेखे जी ने जो उपलब्धि हासिल की है, वो जानकर मन प्रफुल्लित हो गया है। उनकी ये सफलता हमारी आने वाली पीढ़ियों की प्रेरणा बनने वाली है।
भारतीय संस्कृति में आस्था रखने वाले हर एक व्यक्ति को ये जानकर अच्छा लगेगा कि श्री देवव्रत ने शुक्ल यजुर्वेद की माध्यन्दिन शाखा के 2000 मंत्रों वाले 'दण्डकर्म पारायणम्' को 50 दिनों तक बिना किसी अवरोध के पूर्ण किया है। इसमें अनेक वैदिक ऋचाएं और पवित्रतम शब्द उल्लेखित हैं, जिन्हें उन्होंने पूर्ण शुद्धता के साथ उच्चारित किया। ये उपलब्धि हमारी गुरु परंपरा का सबसे उत्तम रूप है।
काशी से सांसद के रूप में, मुझे इस बात का गर्व है कि उनकी यह अद्भुत साधना इसी पवित्र धरती पर संपन्न हुई। उनके परिवार, संतों, मुनियों, विद्वानों और देशभर की उन सभी संस्थाओं को मेरा प्रणाम, जिन्होंने इस तपस्या में उन्हें सहयोग दिया।