@ForestRajasthan के सर्वोच्य पद पर बैठे अधिकारी के लिऐ यह बेहद कठीन परिस्थिति है,@orijeetसर अपनी ईमानदारी के लिऐ सर्वत्र रूप से प्रसिद्ध है,ऐसे मे सरकार एक ईमानदार अधिकारी के साथ गलत व्यवहार कर रही है,ऐसे अफसर को ससम्मान विदाई देनी चाहिऐ
@RajCMO@BhajanlalBjp@Sanjay4India1
आज पचपदरा गाँव में डांगरी रात में शामिल होना था, इसलिए जयपुर से जोधपुर जाने के लिए रोडवेज की बस पकड़ी। संयोग से मैं ड्राइवर के ठीक पीछे वाली सीट पर बैठा था। बर–जैतारण के बीच अचानक ड्राइवर के फोन की घंटी बजी। उन्होंने फोन उठाया, उधर से कुछ सुना और बस इतना कहा “क्या…?”
अगले ही पल बस की रफ़्तार धीमी हो गई।
मैंने झुककर देखा तो ड्राइवर साहब की आँखों से आँसू बह रहे थे, होंठ काँप रहे थे। घबराकर पूछा
“अंकल, क्या हुआ?”
धीमे स्वर में उन्होंने टूटी हुई आवाज़ में कहा -
“मेरे बड़े भाई… हार्ट अटैक से… चले गए…”
क्षणभर के लिए मैं स्तब्ध रह गया। एक तरफ़ परिवार का अचानक उजड़ जाना… और दूसरी तरफ़ कई यात्रियों की जिंदगियों की ज़िम्मेदारी संभालते हुए स्टेयरिंग पर बैठे ये इंसान।
मैंने कंडक्टर को जगाया, हाल बताया और ड्राइवर साहब से कहा “गाड़ी रोक दीजिए, दस मिनट संभल लीजिए…”
पर उन्होंने आँसू पोंछते हुए सिर्फ इतना कहा—
“नहीं बेटा… सबको सुरक्षित जोधपुर छोड़ दूँ। फिर अंतिम बस से जयपुर लौटूँगा… सुबह दौसा पहुँचना है।”
रास्ते भर उनकी आँखों से आँसू चुपचाप टपकते रहे,
पर हाथ स्टेयरिंग पर डटकर, जिम्मेदारी निभाते रहे।
इतना बड़ा दुख… और इतनी भारी ड्यूटी…
और वे दोनों मोर्चे एक साथ लड़ते रहे बिना किसी शिकायत, बिना किसी हल्ले, बिना बाकी यात्रियों को बताए।
जोधपुर पहुँचने तक किसी को एहसास तक नहीं हुआ कि एक व्यक्ति भीतर से कितना टूटकर भी हम सबको सुरक्षित मंज़िल तक पहुँचा रहा था।
भगवान दिवंगत आत्मा को शांति दें, परिवार को शक्ति दें।
और इस कर्तव्यनिष्ठा, धैर्य और मानवीय साहस को मेरा शत-शत नमन।
बस नंबर — RJ 14 PD 6758
राजस्थान रोडवेज के इस चालक के लिए सिर्फ सम्मान ही सम्मान है।
मंत्री जी, यदि संभव हो तो ऐसे कर्मयोगी का अवश्य सम्मान किया जाए।
@DrPremBairwa
#Rajasthan
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी से पहले भाजपा नेता स्वरूप सिंह का स्वागत हुआ, लेकिन जैसे ही भाटी का नाम पुकारा गया — उन्होंने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में माइक थामकर स्वागत पर ही तंज कस दिया.. #RavindraSinghBhati#Politics#Rajasthan@RavindraBhati__
इसे कहते हैं परिवार का साथ देना...
हाल ही दुर्घटना का शिकार हुए सब इंस्पेक्टर राजेंद्र सैनी के बैंक का बकाया लोन साथी सब इंस्पेक्टर्स की लीगल टीम ने चुकाया है।
बैचमेट्स का कहना है कि आगे उनके छोटे भाई को अनुकंपा नियुक्ति के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही पूरे बैच की तरफ़ से कुछ एकमुश्त राशि भी सहयोग के तौर पर देंगे।
काबिले तारीफ काम किया है।
मैं आज से लगभग डेढ़ महीने पहले Tanishq पर गया था, मैं थोड़ा Gold खरीदना चाहता था मगर
जब मैंने उन्हें उसके बारे में पूछा तो पता चला कि
Tanishq पर Making Charge और GST मिलाकर लगभग 25% लगता है तो मैं बिना खरीदे चला आया,
उस दिन 22 कैरेट Gold का रेट 99,000 था लेकिन मैंने Gold फिर भी न खरीदा।
आज Gold का रेट लगभग 1 लाख 30 हज़ार है, अब यह सब देखते हुए लगता है कि उस दिन Gold न खरीदकर बड़ी गलती कर दी।
हमने सहकारिता के माध्यम से ऊंटों के नस्ल संरक्षण और ऊंटनी के दूध के औषधीय गुणों के परीक्षण पर रिसर्च शुरू की है: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
#पधारो_शाह_राजस्थान#SahkarSeSamriddhi
भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान बड़े भाई @IJagdishdewasi प्रदेश स्तरीय समिति का संयोजक बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी का आभार एवं धन्यवाद
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore
भारतीय जनता पार्टी के संविधान गौरव अभियान बड़े भाई @IJagdishdewasi प्रदेश स्तरीय समिति का संयोजक बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौड़ जी का आभार एवं धन्यवाद
@BJP4Rajasthan@BhajanlalBjp@madanrrathore
आप बहुत बड़े होंगे लेकिन हिन्दुस्तान का एकमात्र भोपालाराम देवासी जिससे उपराष्ट्रपति लाल कृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में मिलने आए थे ~~ मंत्री श्री जोगाराम पटेल @JogarampatelMLA@IJagdishdewasi