🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ 🎉
इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश की ओर से
माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी
उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
सभापति, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश
को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माननीय श्री ब्रजेश पाठक जी
उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार
सभापति, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, उत्तर प्रदेश
आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफलता प्रदान करें।
सादर
अरुण कुमार सिंह
कोषाध्यक्ष इंडियन रेडक्रॉस उ०प्र०
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त, गाजियाबाद ने अपने संबोधन में कहा कि क्षय रोग केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक सामाजिक चुनौती है जिसे मिलकर हराना होगा।
क्षय रोग उन्मूलन का संकल्प: रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद का पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के तत्वावधान में रोटरी क्लब न्यू गाजियाबाद के सहयोग से संयुक्त जिला चिकित्सालय, संजय नगर, गाजियाबाद में क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के संयोजकत्व व चेयरमैन फ़तेहपुर डॉ अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेडक्रास भवन में 51 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ यू बी सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी,विशिष्ट अतिथि डॉ प्रभाकांत सिंह डिप्टी सीएमओ व डॉ अशोक कुमार गुप्ता जिला क्षय रोग अधिकारी द्वारा 5 क्षय रोगियों को पोषण सामग्री प्रदान कर किया गया।
गाजियाबाद : क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरण की सेवा में आज राजकीय जिला चिकित्सालय जीटी रोड गाजियाबाद के क्षय रोग विभाग में चयनित 25 रोगियों को रोटरी क्लब गाजियाबाद हिंडन के अध्यक्ष रो. एस.वल्ली द्वारा प्रायोजित पोषण पोटली वितरित करते हुए उनके कुशल क्षेम भी जाना l
26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के कैंप में कैंप कमांडेंट श्रीमती निहारिका शर्मा जी, आईपीएस, के मार्गदर्शन में 26वीं वहिनी पीएसी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी गोरखपुर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया
जिसमें रेड क्रॉस की टीम का नेतृत्व आजीवन सदस्य / कार्यकारिणी के सदस्य डॉक्टर संतोष नायक तथा उनके साथी चिकित्सकों की टीम एवं रक्तदान प्रभारी श्री ज्ञानेंद्र ओझा श्री आदित्य निगम ने कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया
रेडक्रास सोसायटी श्रावस्ती के सहयोग से आज जनपद मे बाढ़ आपदा से जुड़े अधिकारी कर्मचारियों का एक दिवसीय आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उदघाटन जिलाधिकारी/अध्यक्ष श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग एवं संचालन सचिव अरुण कुमार मिश्र ने किया ।
में अध्यक्ष रविंद्र कुमार मांदड जिलाधिकारी गाजियाबाद की प्रेरणा से रेडक्रॉस गाजियाबाद के द्वारा अजित पाल त्यागी विधायक मुरादनगर गाजियाबाद की गरिमामयी उपस्थिति में चयनित 25 पात्र क्षय रोगियों को जिला संयुक्त चिकित्सालय संजय नगर गाजियाबाद में पोषण पोटली वितरित की गई l
रेडक्रॉस गाजियाबाद ने 25 क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत सरकार के 12 वर्ष की सफलता में रेडक्रॉस सोसायटी गाजियाबाद के सेवा और सद्भाव संदेश को घर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से टी. बी.उन्मूलन के सौ दिन का सघन अभियान
फ़ादर्स डे के अवसर पर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मवइया स्थित समाजकल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में सभी वृद्धजनों का पूजन व सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्या कॉलोनी में आयोजित इस शिविर में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के 50 वृद्धजन ने अपना आयुष्मान कार्ड बनवाया। कार्ड पाने के बाद उन सभी के चेहरों पर इस भाव के साथ मुस्कान आ गई कि अब बीमारी में इलाज पर होने वाले खर्च के लिए वे किसी और पर निर्भर नहीं रहेंगे।
रेड क्रॉस सोसाइटी के शिविर में आयुष्मान कार्ड पा खिले वृद्धों के चेहरे
मथुरा। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद मथुरा द्वारा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत वृद्धजन के लिए 21 जून को आयुष्मान कार्ड शिविर लगाया गया।
अध्यक्ष महोदय इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी/ जिलाधिकारी महोदय श्री उमेश मिश्रा तथा उपाध्यक्ष महोदय/ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील तेवतिया की गरिमामय उपस्थिति में इण्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुज़फ्फर् नगर के संरक्षक डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस - 2026 के अवसर पर भव्य आयोजन।
"स्वस्थ आयु के लिए योग" की थीम के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अंतर्गत किया गया योगाभ्यास। मुख्य अतिथि के रूप श्री अनिल कुमार माननीय कैबिनेट मंत्री महोदय, उत्तर प्रदेश सरकार एवं