किसी विवाहस्थल से ज्यादा रेलवे स्टेशन ने देखे हैं गहन आलिंगन ।
मंदिर से ज्यादा अस्पताल की दीवारों ने सुनी है प्रार्थनाएं है।
क्योंकि बिछड़न के क्षण में ही किया जा सकता है महसूस 'सबसे ज्यादा प्रेम' ।❤️🌸
ये दिल बर्बाद करके इसमें क्यों आबाद रहते हो,
कोई कल कह रहा था तुम इलाहाबाद रहते हो।
ये कैसी शोहरतें मुझको अता कर दीं मेरे मौला,
मैं सबकुछ भूल जाता हूं, मगर तुम याद रहते हो।
🌸🖤
- कुमार विश्वास