देशभर में लोग अपने हक़ के लिए लड़ रहे हैं - और अक्सर अकेले लड़ रहे हैं।
Gen Z, छात्र, किसान, आदिवासी, दलित, महिलाएँ - हर संघर्ष की अपनी कहानी है। पर जो आवाज़ अकेली उठती है, वो अक्सर दब जाती है।
'सत्याग्रह' इन्हीं आवाज़ों को एक नक्शे पर साथ लाने की पहल है।
बापू ने यही सिखाया था - सच सबसे बड़ा हथियार है। पर उससे भी बड़ा हथियार है, एकता में सच के साथ खड़े होना।
अगर आप भी किसी अन्याय से लड़ रहे हैं - अपनी कहानी भेजिए। दो मिनट लगेंगे।
आपकी कहानी नक्शे पर आएगी। आप देखेंगे कि आपकी तरह और कौन-कौन लड़ रहा है। और मैं जो कर सकता हूँ, करूँगा - संसद में, सड़क पर, खत लिखकर, जहां भी मेरी ज़रूरत हो वहां आपके साथ खड़े होकर - नेता विपक्ष के रूप में ये मेरी ज़िम्मेदारी है।
अपने सत्याग्रह को कहानी मुझे यहां बताएं
👉 https://t.co/hJ8iARr5La
गोपालगंज की मिट्टी, हमारी पहचान और हमारा अभिमान। ❤️💚
गोपालगंज के 54वें स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आइए, अपने जिले की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास की यात्रा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।
गोपालगंज बढ़े, बिहार बढ़े। ✊❤️
#गोपालगंज#स्थापनादिवस
बिहार में आई विनाशकारी बाढ़ से हुई जनहानि अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है।
इस आपदा में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ मेरी सहानुभूति है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि वो आगे बढ़कर प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करें। साथ ही, सरकार और प्रशासन से अपेक्षा है कि वो राहत एवं बचाव कार्यों को पूरी तत्परता के साथ चलाकर प्रभावित परिवारों तक आवश्यक सहायता जल्द से जल्द पहुंचाए।
निशु, घबराने की ज़रूरत नहीं है। मैं तुम्हारे साथ हूँ।
साफ है कि तुम्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि तुम अपने समुदाय और छात्रों के हक़ की आवाज़ उठाती हो।
अमित शाह की दिल्ली पुलिस एक तरफ़ छात्रों के साथ अमानवीय बर्बरता करती है। दूसरी तरफ़ एक दलित लड़की के पिता का सिर फोड़ने वाला अपराधी खुलेआम घूम रहा है।
@narendramodi जी, @AmitShah जी - ऐसे अपराधी को आपका और आपकी पार्टी के लोगों का संरक्षण क्यों है? अब भी कार्रवाई होगी या किसी को बचाते रहेंगे?
निशु, तुम्हारी लड़ाई अकेली नहीं है। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक न्याय नहीं मिल जाता।
जय भीम। जय संविधान।
🚨 #BreakingNews युवा कांग्रेस का RSS मुख्यालय पर हल्ला बोल..✊🏻🔥
उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के कार्यक्रम के बाद मंच का 'शुद्धीकरण' करना सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, देश के करोड़ों दलितों और संविधान की आत्मा का अपमान है।
इसी जातिवादी मानसिकता के खिलाफ IYC अध्यक्ष @UdayBhanuIYC जी और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित RSS मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
ये देश मनुस्मृति से नहीं, संविधान से चलेगा 🫵🏻🇮🇳
📍RSS मुख्यालय दिल्ली
राजीव नगर, पटना का Pink Toilet — बाहर से Pink, अंदर से Lock!
न पानी, न बिजली, न उपयोग की सुविधा।
महिलाओं के लिए शौचालय के नाम पर बस एक ढांचा खड़ा कर दिया गया।
अगर महिलाए इसका इस्तेमाल ही नहीं कर सकती,
तो इसे बनवाने का मकसद क्या था?