ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित पावन श्रावण मास के प्रथम सोमवार की सभी श्रद्धालुओं एवं शिवभक्तों को हार्दिक शुभकामनाए।
हर हर महादेव
#सावनसोमवार
आज नई दिल्ली में भारत की महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें संसदीय क्षेत्र धार में आगामी अक्टूबर माह में प्रस्तावित वीरांगना महारानी रानी दुर्गावती जी के जन्मोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु सादर आमंत्रित किया।
इस अवसर पर महामहिम राष्ट्रपति जी से रानी दुर्गावती जी के अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति, महिला सशक्तिकरण तथा जनकल्याण के प्रेरणादायी जीवन पर सार्थक चर्चा हुई।
महामहिम राष्ट्रपति जी के आत्मीय स्नेह, मार्गदर्शन एवं बहुमूल्य समय के लिए हृदय से आभार।
@rashtrapatibhvn
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी पर अभद्र टिप्पणी करने वालों के लिए देश की नारी शक्ति का स्पष्ट और सशक्त संदेश...
आप भी सुनिए कि देश की बेटियाँ और माताएँ क्या कहना चाहती हैं।
पावन श्रावण मास की हार्दिक शुभकामनाएँ।
देवों के देव महादेव की असीम कृपा सभी पर सदैव बनी रहे,
भगवान भोलेनाथ सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सफलता और खुशहाली का संचार करें।
हर-हर महादेव
#श्रावणमास
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आपको सादर प्रणाम आदरणीय Adv Pravin Sharma भैया....
जीवन में एक श्रेष्ठ गुरु का मिलना सौभाग्य की बात है। आपका मार्गदर्शन,अनुभव और स्नेह मुझे निरंतर सीखने,आगे बढ़ने और अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने की प्रेरणा देता है।
मानवता के अनन्य उपासक महान संत श्री गुरु रविदास महाराज जी के विचारों में न्याय और करुणा का भाव सर्वोपरि था, जो जनकल्याण की हमारी योजनाओं के मूल में है। उन्होंने सामाजिक समरसता और सद्भावना के जिस दीप को प्रज्वलित किया, वह देशवासियों के पथ को सदैव आलोकित करता रहेगा"
#GuruRavidas
गुरु ही वह दिव्य शक्ति हैं, जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाती हैं।
इस पुण्य अवसर पर समाज के प्रत्येक मार्गदर्शक को सादर प्रणाम, जिन्होंने जन-सेवा, नीति और संस्कार का पथ प्रशस्त किया।
गुरुपूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#guru#gurupurima#Mahadev
भारतीय सशस्त्र बलों के अद्भुत शौर्य, अटूट संकल्प और अक्षुण्ण राष्ट्रभक्ति के प्रतीक 'कारगिल विजय दिवस' पर हार्दिक शुभकामनाएं।
कारगिल युद्ध में भारत की विजय पताका फहराने वाले मां भारती के वीर सपूतों को सादर नमन।
#KargilVijayDiwas
ॐ भगवते वासुदेवाय नमः
देवशयनी एकादशी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं
प्रभु श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की असीम कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति, वैभव और आध्यात्मिक उन्नति का निरंतर वास हो।
#देवशयनीएकादशी
'स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर ही रहूँगा' नारे के उद्घोषक 'लोकमान्य' बाल गंगाधर तिलक जी एवं राष्ट्रप्रेम, वीरता और अदम्य साहस की अद्वितीय मिसाल 'अमर शहीद' चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती पर कोटि कोटि नमन।
#ChandrashekharAzad#BalGangadharTilak