Every eye holds a dream. Every vision tells a story. Every story deserves to be seen.👁️
From a child's first glimpse of the world to the familiar faces that bring us comfort, our eyes connect us to life's most beautiful moments.
This #WorldSightDay2026, let's look beyond what we see and recognise the importance of protecting the gift of sight.
#EveryStoryCounts #LoveYourEyes #WorldSightDay #EyeCare #HealthyVision #EyeHealthMatters #VisionForEveryone #ProtectYourEyes
🐦 छोटे-छोटे पंछियों का भी ख्याल रखना इंसानियत की खूबसूरत पहचान है।
नोएडा सिटी ब्लॉक के सेवादारों ने पक्षियों के लिए दाना रखने की व्यवस्था की, ताकि इन बेजुबान जीवों को आसानी से भोजन मिल सके। 🌾🕊️
हमारी एक छोटी-सी कोशिश किसी नन्ही-सी जान के लिए बहुत बड़ी मदद बन सकती है। आइए, हम भी अपने घर की छत, बालकनी या आसपास सुरक्षित जगह पर पक्षियों के लिए दाना-पानी जरूर रखें।
#BirdCare #NurturingBirds #SaveBirds #FeedTheBirds
Imagine missing the smile of someone you love, the colours of a sunrise or the words of your favourite book. Our eyes connect us to countless moments we often take for granted. But not everyone has access to the eye care they need.This World Sight Day, let's change that through awareness, compassion and action.
Your eyes have a story. So do everyone else's. Let's protect them all. 👁️
#WorldSightDay2026 #EveryStoryCounts #LoveYourEyes #VisionForAll
"जिंदगी पूरी हुई… लेकिन मानवता की सेवा का सफर नहीं।"
ब्लॉक टिब्बी, राजस्थान के जग राम इन्सां जी ने मरणोपरांत देहदान कर इंसानियत की एक खूबसूरत मिसाल पेश की। उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा और रिसर्च के लिए हमदर्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च, नई दिल्ली को दान किया गया।
इसके साथ ही जग राम इन्सां जी ब्लॉक टिब्बी के 11वें देहदानी बने।
अपनों से बिछड़ने का दर्द बहुत गहरा होता है, फिर भी उस दुख में मानवता के बारे में सोचना अपने आप में महान सेवा है। उनका यह अनमोल दान भावी डॉक्टरों की शिक्षा और चिकित्सा अनुसंधान में काम आएगा।
ऐसी सेवाभावी सोच और परिवार के हौसले को दिल से नमन।
[Body Donation, Deh Daan, Medical Research, Medical Education, Selfless Service, Hamdard Institute of Medical Sciences, Tibi]
Every green space can be a sanctuary, and every pond a home for aquatic life. Start wherever you are.
This World Animal Welfare Day, let's revive our local environments and nurture the wildlife around us.
पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणाओं पर चलते हुए मंडी लाधुका निवासी सुखविंदर इन्सां के परिवार ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल शिक्षा एवं रिसर्च के लिए दान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की।
#BodyDonation#Humanity#DeraSachaSauda#Seva
आवाज़ में मिठास, व्यवहार में सच्चाई, गरीबों के हमदर्द—पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी ऐसी महान हस्ती थे, जिनके घर स्वयं ईश्वरीय ताकत ने जन्म लिया।
आइए, इस परमार्थी दिवस पर मानवता भलाई के कार्य कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
Every compassionate action sends a powerful message: no life is too small to matter. This Animal Welfare Day, let’s make our humanity visible through kindness, care, and compassion.
सेवा व सादगी की प्रतिमूर्ति, बापू जी का वंदनीय जीवन सत्य, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठता की बेजोड़ व अनुकरणीय मिसाल था।
इस परमार्थी दिवस पर पूजनीय बापू मग्घर सिंह जी को कोटि-कोटि नमन।
A legacy that will last till eternity, a sacrifice that will be remembered forever—deep reverence to Bapu Maghar Singh Ji on this Parmarthi Diwas.
Your ideals will forever be our guiding light.
जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची मानवता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए, पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए ब्लॉक चंडीगढ़ UT के सेवादारों ने जरूरतमंद परिवारों को राशन प्रदान कर मानवता का फर्ज निभाया।
राशन की यह छोटी-सी मदद किसी परिवार के लिए कई दिनों की राहत और चेहरे पर सुकून की मुस्कान बन सकती है। ऐसे सेवा कार्य समाज में इंसानियत, करुणा और आपसी सहयोग का सुंदर संदेश देते हैं।
#RationDistribution #HelpTheNeedy #FoodForNeedy #ServingHumanity #FoodBank #FoodDonation #ShahSatnamJiGreenSWelfareCommittee #Chandigarh
स्वर्गीय जर्नैल सिंह इन्सां जी की याद में सेवा और इंसानियत का सुंदर संदेश। 🌱🩸
ब्लॉक भुच्चो मंडी, पंजाब के गांव लहरा मोहब्बत से गुरप्रीत कौर इन्सां, अभिजीत सिंह इन्सां और करमजीत कौर इन्सां ने अपने पिता स्वर्गीय जर्नैल सिंह इन्सां जी की स्मृति में डेरा सच्चा सौदा, सिरसा में पौधा लगाया और रक्तदान कर मानवता भलाई का नेक कार्य किया।
10 सितंबर 2026 को किए गए इस सेवा कार्य में 2 यूनिट रक्तदान भी किया गया, जो किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन की नई उम्मीद बन सकता है।
किसी अपने की याद को सेवा में बदल देना, सच्ची श्रद्धांजलि और इंसानियत का सबसे सुंदर रूप है।
#TreePlantation #BloodDonation #BhuchoMandi #Punjab #DonateBloodSaveLives #PlantTrees
आप सबको हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हिन्दी एक भाषा से कहीं बढ़कर हमारी एकता, संस्कृति और हमारे समृद्ध इतिहास की पहचान है। हिन्दी अपनाएं, सिखाएं और इसकी गरिमा को हर ओर फैलाएं।
मात्र त्यौहार नहीं, हमारी शक्ति का प्रतीक है पावन गणेश चतुर्थी। आस्था व शौर्य, कर्तव्यनिष्ठा व त्याग, शुद्ध भावना व आत्मीयता के मधुर संगम के इस पावन पर्व की, श्री गणेश जी के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
कहीं खड़ी, कहीं बुंदेली, कहीं अवधी बन मीठी हो जाती है—हिन्दी भाषा अकेली नहीं, यह 5 उपभाषाओं और 18 बोलियों में बोली जाती है।
हमारी विरासत की झलक देती इस बहुमुखी भाषा को समर्पित राष्ट्रीय हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं।
आशीर्वाद: एक जरूरतमंद बेटी की खुशी और पिता का सहारा बने ब्लॉक पटियाला के सेवादार 🙏
बेटियों का सम्मान समाज की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। इसी कर्तव्य को निभाते हुए ब्लॉक पटियाला के सेवादारों ने गाँव सिद्धूवाल के एक अति जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में सहयोग दिया।
बेटी के नए जीवन की सम्मानजनक शुरुआत के लिए जरूरत का हर सामान—जैसे डबल बेड, कुर्सियां, गद्दे, अलमारी, कपड़े, बर्तन इत्यादि भेंट किए गए। 🛍️
यह अति प्रशंसनीय कार्य पूजनीय गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से 'आशीर्वाद' मुहिम के तहत किया गया, जिसके लिए परिवार व समस्त गाँव ने पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।
आइए, हर जरूरतमंद बेटी को खुशियों का तोहफा दें और मिलकर उनकी शादी में सहयोग करें।
#Blessing #DeraSachaSauda #Humanity #Sewa #Patiala #SaintDrMSG #आशीर्वाद #मानवताभलाई #ਪੰਜਾਬ #ਡੇਰਾਸੱਚਾਸੌਦਾ #ਸੇਵਾ
“रोटी की चिंता से जूझते परिवारों के लिए Food Bank बना राहत और उम्मीद का सहारा।” 🌾
जरूरतमंद परिवारों की मुश्किलों को थोड़ा कम करने के उद्देश्य से सेवादार स्लम एरिया में पहुँचे और परिवारों को रोजमर्रा की आवश्यक खाद्य सामग्री से भरी Grocery Kits वितरित कीं। 🤝
पूजनीय संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से चलाए जा रहे Food Bank अभियान के तहत किया गया यह प्रयास केवल भोजन की सहायता नहीं, बल्कि जरूरत की घड़ी में किसी परिवार के साथ खड़े होने का खूबसूरत संदेश है। 🙏
किसी की थाली में भोजन और चेहरे पर राहत की मुस्कान लाना ही मानवता की सच्ची सेवा है।
#FoodBank #RationDistribution #GroceryKitDistribution #SlumAreaSupport #FoodForNeedy #HelpTheNeedy #HelpingFamilies #FeedTheNeedy
प्रेम व आस्था, सीख और रीत, खुशी और उल्लास से भरा खूबसूरत पर्व, विष्णु जी के आठवें अवतार, श्री कृष्ण जी के पवित्र जन्म के आनंदोत्सव की मंगलकामनाएं।
यह दिन आपके घरों में अपार सुख व समृद्धि लाए।
माखन मिश्री की मिठास, पंजीरी और खीर का स्वाद, दिलों में करवाए हर पल, श्री कृष्ण का पावन एहसास।
आज का पावन पर्व प्रियजनों के साथ मिल कर मनाएं, आप सब को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
May the pious Shri Krishna Janmashtami enlighten your heart, bring wisdom and discernment, and give you strength to walk the righteous path with determination.
Happy Janmashtami.