#Jalore#Sanchore : Tragic accident in Sanchor: Child struck and killed by speeding Scorpio after wandering onto the road while playing; CCTV footage surfaces.
#Rajasthan#Cctv
#Jalore : भीनमाल में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भीनमाल डीटीओ कार्यालय द्वारा केरियर एकेडमी विद्यालय परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित,
@DmJalore
#Jalore : मुख्यमंत्री ने आहोर में 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आहोर में ग्रामीण और शहरी समस्या समाधान शिविर का किया अवलोकन और 338 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास,
#Jalore : वलदरा ग्राम पंचायत में उद्यम प्रोत्साहन योजना पर विशेष शिविर आयोजित
जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा डॉ.भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के तहत वलदरा ग्राम पंचायत में विशेष शिविर हुआ आयोजित, जिसमें लगभग 100 उद्यमियों ने लिया भाग, शिविर में उद्यम की स्थापना, विस्तार व आधुनिकीकरण के लिए वित्तीय सहायता, अनुदान और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई, इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रशासक, ग्राम विकास अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि और उद्योग विभाग अधिकारी उपस्थित रहे।
@DmJalore
#Jalore : संस्था आधार पोर्टल की जानकारी अब वॉट्सएप बॉट माध्यम से मिल सकेंगी
जिला कलक्टर एवं जिला संस्था आधार रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि अब आमजन संस्था आधार पोर्टल से संबंधित एप्लीकेशन स्टेटस, आधार नम्बर स्टेटस, रजिस्ट्रार डिटेल्स व अन्य जानकारी वॉट्सएप बॉट से कर सकेंगे प्राप्त, साथ ही एसएएन रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर वॉट्सएप से एसएएन कार्ड कर पाएंगे डाउनलोड, यह सुविधा विभागीय वॉट्सएप नम्बर 9112116631 पर उपलब्ध कराई गई है।
@DmJalore
#Jalore : आवंटन सलाहकार समिति व तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक सम्पन्न
जिला परिषद सभागार में प्रवर्तन अधिकारी नमिता नारवाल की अध्यक्षता में आवंटन सलाहकार समिति व तहसील स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक हुई, जिसमें प्रवर्तन अधिकारी प्रदीप परिहार ने उचित मूल्य दुकान आवंटन की प्राथमिकता, चयन प्रक्रिया और आवश्यक वस्तु अधिनियम की जानकारी दी, निरीक्षक पदमा चौधरी ने गिव अप प्रक्रिया तथा राहुल दुबे ने सस्पेक्ट डाटा पर जानकारी दी, बैठक में समिति सदस्य अनुराधा कंवर, उत्तमचंद गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
@DmJalore
#Jalore : शहरी सेवा शिविर का आज 17 सितम्बर से होगा शुभारंभ
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक जिले के सभी नगरीय निकायों में शहरी सेवा शिविर-2025 आयोजित होंगे, नगर परिषद जालोर के आयुक्त दिलीप माथुर ने बताया कि शिविरों में स्वच्छता, सड़क व नालियों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, सौन्दर्यकरण, प्रमाण पत्र व पट्टे जारी करने, पेंशन व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के आवेदन निस्तारण सहित नगरीय नागरिकों को सभी आवश्यक सेवाएं मौके पर उपलब्ध कराई जाएंगी।
@DmJalore@RajCMO
#Jalore : ग्रामीण सेवा शिविरों का आज 17 सितम्बर से होगा शुभारंभ
जिले में 17 सितम्बर से प्रत्येक ब्लॉक की 2-2 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन होगा,जिसमें राजस्व,ग्रामीण विकास, चिकित्सा, पशुपालन, कृषि, रसद, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं व सेवाओं का लाभ ग्रामीणों को उनके गांव में ही मिलेगा,जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के.गावंडे ने बताया कि यह शिविर सुशासन,पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करेंगे तथा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
@dmJalore@RajCMO
#Jalore : आत्मा योजना अंतर्गत श्रेष्ठ किसान सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित..
आत्मा योजना के तहत वर्ष 2025-26 में कृषि विस्तार सुधार कार्यक्रम अंतर्गत राज्य, जिला एवं पंचायत स्तर पर दिए जाएंगे श्रेष्ठ कृषक पुरस्कार, इसके लिए 30 सितम्बर तक आवेदन किए आमंत्रित, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, डेयरी, जैविक एवं नवाचारी खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक कर सकते हैं आवेदन, पूर्व में पुरस्कृत नही होंगे कृषक पात्र, इच्छुक कृषक आवेदन मय दस्तावेज संबंधित विभाग में कर सकते हैं प्रस्तुत, कृषि विभाग के उप-निदेशक एवं आत्मा परियोजना निदेशक डॉ.नरेन्द्रसिंह राठौड़ ने दी जानकारी।
@DmJalore@DIPRRajasthan
#Jalore : जसवंतपुरा सड़क हादसे में घायल बच्ची की मदद करने वाली मलिका मेघवाल का हुआ सम्मान
जसवंतपुरा में सड़क दुर्घटना में घायल बच्ची को साहसपूर्वक अस्पताल पहुंचाने वाली मलिका मेघवाल किया गया सम्मान, थाना परिसर में भामाशाहों, पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों ने किया सम्मानित, समारोह में उन्हें साफा, पुष्पमाला व नगद राशि की गई भेंट, थाना प्रभारी गुमानसिंह भाटी व डॉ. प्रशांत सैन सहित वक्ताओं ने कहा कि मलिका का यह साहसिक व निस्वार्थ कार्य समाज के लिए प्रेरणा है और मानवता की सच्ची मिसाल पेश करता है।
@DmJalore@JalorePolice
#Jalore : नगर निकायों में होंगे शहरी सेवा शिविर 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिले के सभी नगर निकायों में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक शहरी सेवा शिविर-2025 आयोजित होंगे, जिनका उद्देश्य शहरी नागरिकों को त्वरित सेवाएं, बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करना है, नगर परिषद जालोर क्षेत्र में वार्डवार कैम्प लगेंगे जहां स्वच्छता, सड़क मरम्मत, स्ट्रीट लाइट, नालियां, प्रमाणपत्र, पेंशन, पीएम-सीएम स्वनिधि तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से संबंधित कार्य होंगे
@DmJalore
#Jalore : जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक सम्पन्न...
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला-कलेक्टर डॉ.प्रदीप के.गावंडे की अध्यक्षता में हुई साप्ताहिक समीक्षा बैठक, बैठक में जल-जीवन मिशन, लाडो प्रोत्साहन-योजना, अमृत-योजना,कुसुम योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0, पीएम आवास योजना, पीएम ग्राम सड़क योजना, शिक्षित राजस्थान अभियान सहित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर पात्र व्यक्तियों को अधिकतम लाभ पहुंचाने के दिए निर्देश, कलेक्टर ने 17 सितम्बर से शुरू होने वाले शहरी व ग्रामीण सेवा शिविर की तैयारियों सहित संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
@DmJalore
#Jalore : सायला पुलिस की अवैध मादक पदार्थ तस्कर के विरुद्ध कार्रवाई..
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट मामले में 15 हजार के इनामी और छह साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, आरोपी नारायण जाट निवासी मुरलिया जिला चितौड़गढ़ को किया गिरफ्तार, आरोपी थाना सायला में दर्ज एनडीपीएस एक्ट मामले में था वांछित, पुलिस टीम ने आरोपी को मुरलिया से किया दस्तयाब, एसपी के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने की कार्रवाई, आरोपी से अनुसंधान जारी.
@JalorePolice
#Jalore :‘रूमा देवी संग-महिला सशक्तीकरण संवाद’में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का संदेश..
राजीविका एवं रूमा देवी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में जालोर में आयोजित‘महिला सशक्तीकरण संवाद’कार्यक्रम में डॉ. रूमा देवी ने महिलाओं को उद्यमशीलता अपनाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया, कार्यक्रम में महिला उद्यमियों ने संघर्ष से सफलता की प्रेरक कहानियाँ साझा कीं व उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई,आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित व अन्य अतिथियों ने भाग लिया, 500 से अधिक महिलाओं ने संवाद में हिस्सा लेकर अपने अनुभव और सवाल रखे।
@DmJalore@DrRumaDevi
#Jalore : 17 सितम्बर से ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर*
जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर 17 सितम्बर से प्रत्येक सप्ताह बुधवार से शनिवार तक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित होंगे, जिनमें राजस्व, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, जल संसाधन, ऊर्जा, पंचायती राज, शिक्षा व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं ग्रामीणों को सीधे गांव में उपलब्ध कराई जाएंगी, शिविरों से पारदर्शिता, जवाबदेही व सुशासन को मजबूत आधार मिलेगा
@DmJalore
#Jalore : अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद, गिरदावरी की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र
आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आहोर, भाद्राजून व जालौर तहसील के प्रभावित गांवों में तत्काल गिरदावरी करवाने की मांग की, उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि व असामयिक वर्षा से मूंग, मोठ, ग्वार, बाजरा व मक्का की खरीफ फसलें खेतों में पानी भरने व सड़ने से नष्ट हो चुकी हैं, किसानों की दयनीय स्थिति को देखते हुए समय पर गिरदावरी कर राहत सहायता उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई...
@DmJalore@ChhaganSinghMLA
*#Jalore : संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी- जिला कलक्टर*
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक संपन्न, संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं की विभागवार समीक्षा कर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण समाधान के दिए निर्देश, जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था शिविरों में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, बैठक में उप वन संरक्षक जयदेव सिंह चारण, सीईओ जिला परिषद चिदंबरा परमार, सीएमएचओ डॉ. भेराराम जाणी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
@DmJalore #Jalore #RajasthanNews
#Jalore : संभागीय आयुक्त ने फ्लैगशिप योजनाओं व बजट घोषणाओं की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश..
संभागीय आयुक्त डॉ.प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में केन्द्र व राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा वर्ष 2024-25 व 2025-26 की बजट घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की गई,उन्होंने अधिकारियों को अटल ज्ञान केंद्र, नशा मुक्ति केंद्र, रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा केंद्र,अटल टिकरिंग लैब, रिंग रोड, एयर स्ट्रिप उन्नयन, अटल प्रगति पथ,एग्रो फूड पार्क सहित विभिन्न कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, बैठक में जिला कलक्टर डॉ.प्रदीप के.गावंडे सहित अधिकारी मौजूद रहे।
@DmJalore #Rajasthan