जब किसी डांगी को ही भेजना है तो दिनेश डांगी जी में क्या बुराई है।
पिछले 6 साल में कांग्रेस के लिए नीरज डांगी से ज्यादा उपयोगी दिनेश डांगी रहे हैं।
@dineshdangi84
एक और राज्यसभा होगी WASTE ? नीरज डांगी की क्या उपयोगिता ?
चर्चा चल पड़ी है कि राजस्थान के आगामी राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नीरज डांगी को दुबारा उम्मीदवार बना सकती है। डांगी मौजूदा वक्त में भी सदस्य हैं और उनकी ही सीट खाली होने वाली है। सोचने वाली बात है कि जब राहुल गांधी रेस के घोड़ों की बात कर रहे हैं तो डांगी, बचे हुए बरात और लंगड़े घोड़े में से किस प्रणाली में गिने जाएंगे। उनकी क्या उपयोगिता है?
दलित समुदाय से आने वाले नीरज डांगी के राज्यसभा जाने से कांग्रेस को शायद ही कुछ फायदा पहुंचा होगा। जिस विधानसभा रेवदर से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां दलितों को पूछेंगे तो वही नीरज डांगी को वोट नहीं देना चाहते। डांगी के पिता स्व दिनेश डांगी विधायक और मंत्री रहे। उनके लगाए हुए पेड़ का फल अभी तक नीरज खा रहे हैं।
2020 में नीरज डांगी को राज्यसभा भेजा गया लेकिन इन 6 सालों में उनके नाम पर कांग्रेस को 600 वोट नहीं मिलेगा। रेवदर विधानसभा से वे कई बार चुनाव लड़ चुके हैं और हर बार निराशा ही हाथ लगी है।
2008 में बीजेपी प्रत्याशी से 3,238 वोट से हारे और 2018 में हार का मार्जिन चार गुना बढ़ गया। 14,604 वोट से 2018 का चुनाव भी हारे।
दिल्ली लॉबी में चर्चा होती है कि नीरज डांगी कांग्रेस आलाकमान के एक बड़े नेता के भरोसे अपनी राजनीति चला रहे हैं। अक्सर आप मीडिया बाईट्स में उन्हें उन बड़े नेता के आसपास ही पाएंगे। दलित समाज के उत्थान के लिए उनके पास गिनाने के 4 काम नहीं है लेकिन जाति ही वह तमगा है जिसके चलते वह सफलता पाते हैं।
6 साल के MP Lad फंड से ऐसा कोई ऐतिहासिक काम नहीं है जिसकी बिनाह पर नीरज डांगी अपने कार्यकाल का औचित्य समझा पाएं। राजस्थान कांग्रेस और जनता को भी यह सोचना होगा की राज्यसभा में जाने वाले नेताओं से उन्हें कोई विकास का फायदा हो रहा है?
वहीं, सबसे बड़ी बात की कांग्रेस को राज्यसभा में जिन अटैकिंग प्रवृति के लोगों की जरूरत है, उस कैटेगरी में वे फिट नहीं होते हैं। भंवर जितेंद्र सिंह भले ही बतौर प्रभारी फेल रहे हो लेकिन वे पार्टी के लिए काम करने में झिझकते नहीं है। इससे बेहतर तो भंवर जितेंद्र सिंह, साफिया ज़ुबैर या कोई अन्य व्यक्ति राज्यसभा चले जाए।
बाकी होइहि सोई जो जो राहुल रचि राखा..!
@NeerajDangiINC@JitendraSAlwar@RahulGandhi@kharge@INCRajasthan@INCIndia
सतीश पूनिया और अल्का गुर्जर!
केंद्रीय मंत्रिमंडल की समीक्षा की चर्चाएं तेज हैं। मंत्रियों के विभागों में फेरबदल से लेकर कुछ मंत्रियों की विदाई तक, कई बदलावों की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान से केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व कर रहे मंत्रियों के प्रदर्शन की भी समीक्षा होने की चर्चा है, और राजनीतिक गलियारों में कुछ बड़े बदलावों की अटकलें लगाई जा रही हैं।
ऐसे में माना जा रहा है कि सतीश पूनिया का धैर्य, संयम और संगठन के प्रति उनका दीर्घकालिक समर्पण उन्हें नई जिम्मेदारी दिला सकता है। राजनीति संभावनाओं का खेल है, जहां परिस्थितियां और समीकरण लगातार बदलते रहते हैं। राजनीतिक गुणा-भाग कब किसके पक्ष में नया अवसर लेकर आ जाए, इसका सटीक अनुमान लगाना हमेशा आसान नहीं होता।
“अगर आपको चुनाव लड़ने के लिए लड़ना है तो आपको नरेश की जरूरत नहीं है, अगर आपको चुनाव जीतना है तो हम साथ मिलकर काम कर सकते हैं” - डिज़ाइन बॉक्स वाले नरेश अरोड़ा
फेंकने की भी लिमिट होती है भाई.. 😆
पाली में पटवारी को ACB ने रिश्वत लेते पकड़ा तो गांव में जश्न का माहौल हो गया.
ग्रामीणों का कहना है कि रिश्वत की डिमांड के चलते वो काफी परेशान हो गए थे.
ऐसे में अब पटवारी विक्रम को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया.
जिस बयान को लेकर राजस्थान सरकार और संगठन ने अपना पूरा जोर लगा दिया है...मंत्री किरोड़ी लाल मीणा की उस बयान पर प्रतिक्रिया थोड़ी डाइजेस्ट नहीं हो रही है...आपके विचार क्या है ?
#bjp#rlp#hanumanbeniwal
“धुरंधर” फिल्म की सत्यता पर सवाल उठाने वाले लोगों को पाकिस्तान के ल्यारी के ही व्यक्ति ने जवाब दिया है कि ये “फेक्चुअल” फ़िल्म है। फिल्म में जो दिखाया गया, वो बिल्कुल सही है।
मौका और मंच @journalism_talk था।सामने @saurabhtop और @avinashkalla थे।
#dhurandhar@AdityaDharFilms
CM भजनलाल शर्मा ने ये काम ठीक किया।
गर्मी में राहत के लिए सबसे आसानी से उपलब्ध रहने वाले पेय पदार्थ "छाछ" को पीने का मैसेज भी दे दिया और अपने "सरस" की ब्रांडिंग भी कर दी।
अच्छी स्ट्रैटजी है👍
@BhajanlalBjp
गाना कांग्रेस नेता का, डांस बीजेपी नेता का !
"उदयलाल जी आंजना, जिसपर है विश्वास घना" गाने पर थिरकते हुए बीजेपी के महामंत्री भूपेंद्र सैनी ने रील लगाई है।
@bjpbhupendraRYB
Glad to share @journalism_talk in London on May 30 at the Conduit, to join the conversations, register for #TJLondon at https://t.co/1bIkDGPMkk @epg_london
BJP युवा मोर्चा में "पद" मिलते ही "एक अमीर बाप के बेटे" तो ने एक "संवैधानिक पद पर बैठे नेता" को अपने P.A से फोन करवा दिया।
बाद में पीए से फोन करवाने की बात पर लोगों के सामने इतनी तगड़ी डांट पड़ी कि "अमीर बाप के बेटे" के लिए "पद" मिलने का मजा ही किरकिरा हो गया
पद.. पीए.. और प..
NEET पेपर लीक से आहत होकर आत्महत्या करने वाले प्रदीप मेघवाल के परिजनों को 11 लाख रुपए की मदद करने पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ !
@VinodJakharIN