क्या SSC को वाकई लगता है कि re-exam ही एकमात्र समाधान है? मेरा सिर्फ़ इतना सुझाव है कि जिन उम्मीदवारों का चयन होने वाला है, उनका एक छोटा interview round कराया जाए—इससे फर्ज़ी और नकल पर निर्भर लोग खुद बाहर हो जाएँगे। असली सवाल अभी भी वही है: परीक्षा से पहले Question Paper इन लोगों तक पहुँचा कैसे? जब पेपर exam time पर तैयार होता है, तो पहले से बाहर कैसे आ गया?
#Delhi_Police_Scam
अब तो ये स्पष्ट है
सारे नेता भ्रष्ट हैं
भास्कर ने भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय, सभी प्रकार के एक-एक विधायक को सैंपल के तौर पर टेस्ट किया और पैसा लेने के लिए सारे तैयार बैठे हैं। 40% पैसा नेताओं को चाहिए और अफसर को कितना चाहिए यह बताया नहीं गया है। फिर भी आखिर में निर्माण कार्य में कितना पैसा लगता है, इसकी कुछ झलक तो जरूर मिलती ही है।
अब जब हम शिकायत करते हैं कि सरकारी निर्माण क्यों कुछ ही दिनों में दरक जाते हैं, सड़कों की पपड़ी क्यों उतर जाती है, कुछ ही बरस पूर्व बने स्कूल/काॅलेज/दफ्तर की छतें क्यों गिर जाती हैं, क्यों कमजोर होती हैं, इन सब सवालों का जवाब आज भास्कर के तेज तर्रार रिपोर्टर अवधेश आकोदिया ने एक साथ ही दे दिया है।
हमेशा पूछा जाता है कि यहां भ्रष्ट कौन नहीं है, तो जवाब एक ही होता है कि वही भ्रष्ट नहीं है जिसे भ्रष्टाचार करने का अवसर नहीं मिला है। विधायकों के पास विधायक निधि होती है और इसका उपयोग अपने विवेक से कर सकते हैं तो इसी में जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
बहरहाल, अवधेश भाई और दैनिक भास्कर टीम को हार्दिक बधाई। अभिनंदन।
आपने आम धारणा को पुष्ट किया है।
@avadheshjpr
छात्रों को पहले तो #Exam लेने के लिए लड़ना पड़ता है, फिर Admit Card के लिए लड़ना पड़ता है, उसके बाद सही Exam Center और सही सवालों के लिए लड़ना पड़ता है। और अब तो हालात इतने बिगड़ गए हैं कि Remote/Login Cheating और #Paper Repeat जैसी धांधलियों के ख़िलाफ़ भी लड़ना पड़ रहा है। ये कैसी व्यवस्था है जहाँ मेहनती छात्र सालों की तैयारी करते हैं, घर-परिवार सब दाँव पर लगा देते हैं, लेकिन सिस्टम बार-बार उनका मज़ाक बनाता है? हर बार नुकसान सिर्फ़ छात्रों का होता है और फायदा सिर्फ़ धांधलेबाज़ों का। सबसे बड़ा दर्द ये है कि इन ग़लतियों को छुपाने के लिए #SSC ने Transparency तक ख़त्म कर दी है। ये सिर्फ़ एक परीक्षा का सवाल नहीं, लाखों युवाओं के भविष्य और उनके सपनों का सवाल है। आखिर कब तक छात्रों को संघर्ष करते-करते अपना करियर खोना पड़ेगा?
#ssc_chairman_jwab_do
#cji_help_us #SSC_Scam2025
मोदी सरकार छात्रों के भविष्य को बर्बाद करने पर तुली है।
देश के छात्र SSC परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। आज @nsui अध्यक्ष @varunchoudhary2 जी छात्रों के हक की इस लड़ाई में शामिल हुए।
छात्र लगातार कह रहे हैं कि परीक्षा में घपलेबाजी हो रही है, लेकिन सरकार सुनने को तैयार ही नहीं है, उल्टा छात्रों पर लाठी भांजकर उनका मुंह बंद करवाया जा रहा है।
हम डरने वाले नहीं है, छात्रों के साथ खड़े रहेंगे और उन्हें न्याय दिलाकर रहेंगे।
📍 जंतर-मंतर, दिल्ली
शांति पूर्ण तरीके से Examination system खामियों को लेकर शिक्षक DOPT से बात करने जाते है तो उन्हें पुलिस के द्वारा मारा पीटा जाता है !
क्या इस देश में शिक्षकों के साथ ये दुर्व्यवहार ठीक है ?
लोकतंत्र में क्या कोई जिम्मेदार लोगो से बात भी नहीं कर सकता!
शिक्षकों को बस में जबरदस्ती भर कर वहा से हटाकर बस घुमाया जा रहा है 4 घंटे से !
ये क्या तरीका है ?
#SSC_System_Sudharo
हमारी माँगे साफ़ हैं:
1️⃣ Railway Calendar जारी हो
2️⃣ Group D Vacancy बढ़ाई जाए
3️⃣ Waiting List घोषित हो
4️⃣ Exam Centre पास में दिया जाए
5️⃣ धांधली पर सख़्त कार्रवाई हो
6️⃣ Age Relaxation
#Railway_Reform#Railway_Reform
🗓️ रेलवे कैलेंडर
📈 ग्रुप D वैकेंसी बढ़ाना और उनको Tech और Non Tech में बांटना.......
📋 समयानुसार वेटिंग लिस्ट जारी करना
🏫 उपयुक्त परीक्षा केंद्रों की सुविधा
🛑 धांधली पर सख्त से सख्त एक्शन
#Railway_Reform
RPSC आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है,इसके कई प्रमाण है , इसका अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि पदमा चौधरी नामक एक अभ्यर्थी जिसकी RAS 2018 में 24 वीं रैंक थी और इस अभ्यर्थी ने RAS मैंस के 4th पेपर में अंग्रेजी के प्रश्न संख्या 34 का उत्तर भी नहीं लिखा , उसमें उस मूल्यांकनकर्ता ने पहले तो शून्य नंबर दिए मगर इसके बाद 7 नंबर दे दिए जिससे उसकी रैंक 24 हो गई। यह पूरी सांठ गांठ RPSC के चेयरमैन व कई सदस्यों तथा कोचिंग माफियाओं व सत्ता में बैठे युवाओं के सपनो के सौदागरों के संरक्षण के बिना सम्भव नहीं था, इस अभ्यर्थी के साक्षात्कार में भी 72 मार्क्स दिए गए जो बहुत अधिक है जो बिना सांठ - गांठ असंभव है | जयपुर के एक बड़े कोचिंग संस्थान स्प्रिंग बोर्ड ने फर्जीवाड़े से SDM बनी इस पदमा चौधरी को रॉल मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया तथा अपनी कोचिंग के पब्लिकेशन से फर्जीवाड़े से RAS बनी पदमा चौधरी के नाम से हिंदी की बुक प्रकाशित करवाई तथा उसमें केवल उसके हिंदी का पेपर ही प्रकाशित किया क्योंकि अंग्रेजी के पेपर में तो खाली पेज में भी 7 मार्क्स दे रखें थे | मैं पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री Bhajanlal Sharma व माननीय राज्यपाल महोदय से मांग करता हूं कि प्रदेश के युवाओं के हित में RPSC को भंग करके उसका पुनर्गठन किया जाए तथा इस मामले की जांच CBI से करवाते हुए फर्जीवाड़े से RAS बनी पदमा चौधरी को तत्काल निलम्बित किया जाए साथ ही RPSC के उस वक्त के तमाम उन सदस्यों और अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाए और उस वक्त के तमाम अभ्यर्थियों की कॉपियों को सार्वजनिक किया जाए |
#RAS_2018 #भ्रष्ट_आरपीएससी
#SI_भर्ती_2021_रद्द_करो
#Springboard #कोचिंग_माफिया