अवैध एवं कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री की ग्रामीण स्तर पर होगी निगरानी
कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश
RM : https://t.co/XeMriumZiE
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@JansamparkMP#Rewa#रीवा
नरवाई जलाने पर ढाई हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक का लगेगा अर्थदंड
नरवाई जलाने वालों के विरुद्ध करें सख्त कार्रवाई - कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी
RM: https://t.co/Nda45g7vYG
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@JansamparkMP#Rewa#रीवा
आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने जनसुनवाई में आमजनता के 121 आवेदन पत्रों में सुनवाई की।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@JansamparkMP#Rewa#रीवा
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी, मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर राज्य की गौरवशाली विरासत, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, जनसामान्य के परिश्रम और विकास यात्रा के प्रति आपके आत्मीय भाव हम सभी प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
मध्यप्रदेश के साथ आपका विशेष जुड़ाव और जन-जन के प्रति अपार स्नेह हम सभी के लिए सदैव अनमोल रहा है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी, श्रद्धेय अटल जी और प्रदेश की महान विभूतियों के योगदान का स्मरण करते हुए आपने मध्यप्रदेश की उस गौरवशाली परंपरा को रेखांकित किया है, जो हमें सेवा, समर्पण और जनकल्याण की प्रेरणा देती है।
आपके मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। गरीब कल्याण, किसान की समृद्धि, सिंचाई, अधोसंरचना, जनजातीय उत्थान, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का विस्तार हमारी विकास यात्रा के प्रमुख संकल्प हैं।
आपके 'विकसित भारत @ 2047' के विजन के अनुरूप विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी, प्रदेश के प्रति आपके स्नेह, विश्वास एवं मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार।
#मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस
#MPFoundationDay
मनगवां क्षेत्र का भ्रमण करते हुए ग्राम जोरौट में एक किसान खेत में नरवाई नष्ट करने के लिए आग लगा रहा था। कलेक्टर ने तत्काल गाड़ी से उतरकर किसान को आवाज लगाई और किसान को समझाइस देते हुए में लगी नरवाई की आग बुझवाई।
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51@JansamparkMP#Rewa#रीवा
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम गुढ़वा में तालाब के किनारे बसी बस्ती का निरीक्षण किया। यहाँ 95 घर बनाए गए हैं। बारिश में इन घरों में तालाब का पानी चढ़ जाता है। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित सरपंच को बस्ती में सड़क तथा अन्य सुविधाओं के लिए निर्देश दिए।
#Rewa#रीवा
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसील के ही बड़ागांव में तालाब के किनारे बने आवासों का निरीक्षण किया। इसमें 51 पट्टे जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने इसे आबादी भूमि घोषित करते हुए 82 हितग्राहियों को भू अधिकार पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
@DrMohanYadav51#Rewa#रीवा
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौड़ियार में तालाब के किनारे बनाई गई बस्ती का निरीक्षण करते हुए कहा कि निजी भूमि और सरकारी भूमि को सीमांकन कराकर पृथक करें। सीमांकन के समय तालाब और सरकारी जमीन का स्पष्ट उल्लेख करें। तालाब के अंदर जारी भू अधिकार पत्र मान्य नहीं होंगे।
कलेक्टर ने कहा कि बाढ़ से जिन घरों में नुकसान हुआ है उन सभी को मुआवजा राशि तत्काल प्रदान कर दें। रमेश कोल के घर में आगजनी की दुर्घटना से हुई हानि की राहत राशि तत्काल प्रदान करें। मुआवजा वितरण में देरी के संबंध में तहसीलदार गुढ़ और हल्का पटवारी को नोटिस देकर कार्रवाई करें।
#Reww
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ तहसील के ग्राम खड्डा के किनारे बनी बस्ती का निरीक्षण किया। इसमें तालाब के अंदर और मेड़ पर 30 घर बने पाए गए। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित एसडीएम को जारी पट्टों की जाँच करने तथा तालाब में अतिक्रमण करके बनाए गए मकानों को हटाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने गुढ़ और मनगवां तहसीलों के पाँच गांवों का भ्रमण करके स्वामित्व योजना के पट्टों का सत्यापन किया। कलेक्टर ने कहा कि आबादी भूमि के भू अधिकार पत्रों का ही पंजीयन होगा। तालाब की मेड़ के अथवा उसके अंदर जारी भू अधिकार पत्र मान्य नहीं होंगे।
#Rewa#रीवा
रीवा जिले की सभी तहसीलों में स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को दिए गए भू अधिकार पत्रों के नि:शुल्क पंजीयन का अभियान चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर 30 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत भू अधिकार पत्रों का पंजीयन किया जाएगा।
ग्राम पुरवा में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर में 158 आवेदनों पर सुनवाई की गई.
शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से व्यक्ति आत्मनिर्भर हो रहे हैं - उप मुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp
RM: https://t.co/xelNkKFMyR
@DrMohanYadav51@OfficeOfRShukla@RewaCollector#Rewa#रीवा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मनगवां विधायक इंजीनियर नरेंद्र प्रजापति एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने शुक्रवार को ग्राम पुरवा 310 मैं स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण किया।
@DrMohanYadav51@JansamparkMP#JanVishwasAbhiyan#Rewa#रीवा
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत मनगवां विधायक इंजी. नरेंद्र प्रजापति एवं कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम पुरवा के आंगनबाड़ी केंद्र क्र-2 का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों से चर्चा की एवं आंगनबाड़ी सहायिका से पोषण आहार के संबंध में जानकारी ली।
#JanVishwasAbhiyan
कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश...
सीएम हेल्पलाइन में सौ दिन से अधिक की सभी शिकायतें निराकृत करें.
त्योहारों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें.
RM: https://t.co/tagtOuWDyX
@CMMadhyaPradesh@DrMohanYadav51#Rewa#रीवा