यह दोस्ती, एक दूसरें के प्रति सम्मान व आदर का भाव ।
राजनीतिक व निजी जीवन के सुख दुख में सदैव मैं व नेताजी एक दूसरें के साथ रहें ।
जीवन की हर पारी को बखुबी निभाया तथा आजीवन समाजवाद के रास्तें आख़िरी व्यक्ती को न्याय,सम्मान मिल सकें इसके लिए आजीवन संघर्षरत रहेगें
@yadavakhilesh
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अखिलेश यादव जी को #जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ। आप निरंतर जनसेवा एवं सामाजिक न्याय के पथ पर आगे बढ़ते रहें।
@yadavakhilesh
माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी ने प्रयागराज स्थित मेरे आवास पर पहुंचकर कुशलक्षेम जाना।
इस अवसर पर सांसद श्री उज्ज्वल रमण सिंह जी भी उपस्थित रहे। प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों एवं संगठनात्मक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
हार्दिक आभार।
नफ़रत के दौर में मोहब्बत की राजनीति का संदेश देने वाले, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#HappyBirthdayRahulGandhi
कुकुरकटवा त्रिपल हत्याकांड में 3 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। यह स्वागतयोग्य है, लेकिन निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के साथ-साथ यदि किसी स्तर पर लापरवाही हुई है तो उसकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए।
पीड़ित परिवारों को पूर्ण न्याय मिलना ही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
#Meja
प्रयागराज के युवा रिजवान अहमद को यूपीएससी असिस्टेंट डायरेक्टर आईईडीएस ग्रेड-1 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 9 प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई।
कठिन परिस्थितियों में बिना कोचिंग मेहनत और आत्मविश्वास से हासिल की गई यह सफलता प्रेरणादायी है।
उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं।
भारत को 21वीं सदी की ओर अग्रसर करने वाले दूरदर्शी नेता, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की #पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनकी आधुनिक सोच, युवा शक्ति पर विश्वास एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#RajivGandhiJi
मेजा विधानसभा के चौकी में श्री अमरनाथ यादव जी के आवास पर पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद घड़ी में शोकाकुल परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
के पी कम्युनिटी में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ नेता आदरणीय प्रो. रीता बहुगुणा जोशी जी के पतिदेव स्व० पी. सी. जोशी जी के तेरहवीं संस्कार कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
ऊँ शांति 🙏
मेजा विधानसभा के रामनगर में ग्राम प्रधान श्री नीरज यादव जी के पूज्य बाबाजी के निधन पर उनके परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ऐसे ही जुझारू नेताओं और कार्यकर्ताओं से सामाजिक न्याय का राज आएगा, जो भेदभाव मिटाएगा, सबके लिए तरक़्क़ी और ख़ुशहाली लाएगा।
जन हित का संकल्प ही हमारे संघर्ष की शक्ति है।
कल होटल ग्रैंड कांटिनेंटल में #मेदांता_हॉस्पिटल लखनऊ द्वारा आयोजित #सेहत_संवाद कार्यक्रम में सहभागिता की।
मेदांता के वरिष्ठ डॉक्टरों ने #हार्ट_अटैक व #ब्रेन_स्ट्रोक से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारी दी।
गरीबों के बेहतर इलाज एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘पद्म विभूषण’ स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र श्री प्रतीक यादव जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को सद्गति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति💐🙏
आज मेजा में अपने साथी स्वर्गीय लल्लन सिंह जी के एकादशाह में पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्वर्गीय लल्लन सिंह जी का अपनापन और समाज के प्रति समर्पण सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों सहनशक्ति दे।
पूर्व सांसद प्रो. @RitaBJoshi जी के पति, श्री पी. सी. जोशी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं।
प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
भाजपाइयों का दोहरापन निंदनीय है, महिलाओं के नाम पर निकाली गयी रैली के बाद, जनता की आवाज़ उठानेवाली महिला पर ही एफ़आइआर करवाकर, भाजपा महिला का ही अपमान कर रही है।
भाजपा दोमुँही बातें करती है।
भाजपा जाए तो महिला सम्मान पाए!
त्रिवेणी दर्शन के अवसर पर पूर्व IG इलाहाबाद K P Singh जी के प्रीतिभोज कार्यक्रम में सहभागिता।
गणमान्य लोगों से मुलाकात एवं सामाजिक विषयों पर सार्थक संवाद।
चक लाल मोहम्मद, नैनी में श्री पवन कुमार मिश्रा जी की कान्हा डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन किया।
यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और आधुनिक शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#नैनी#शिक्षा