आज भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इफको की 55वीं वार्षिक आमसभा को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ। देशभर से पधारे सभी सहकारी बंधुओं का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रबंध निदेशक के रूप में यह मेरे लिए अत्यंत गौरव और सम्मान का पहला अवसर है कि मैं इफको की वार्षिक आमसभा को संबोधित कर रहा हूँ। मेरा निरंतर प्रयास रहेगा कि किसानों एवं सहकारी संस्थाओं की पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा कर सकूँ।
मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि इस वर्ष भी इफको की सभी सदस्य सहकारी संस्थाओं को लाभांश प्रदान किया गया है। वर्तमान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी इफको किसानों को सभी प्रकार के उर्वरक समय पर उपलब्ध करा रही है और आगे भी निरंतर कराती रहेगी।
कृषि में रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग की आवश्यकता पर बल देते हुए किसानों से इनके अत्यधिक प्रयोग को कम करने का आह्वान किया। साथ ही, कृषि हित एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किसानों से नैनो उर्वरकों के अधिकाधिक उपयोग का अनुरोध किया।
@IFFCO_PR @MinOfCooperatn@Dileep_Sanghani
OMIFCO (Oman India Fertiliser Company, Oman) की वर्चुअल बोर्ड मीटिंग में सहभागिता कर उर्वरक सहयोग, कृषि विकास एवं किसानों के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा की।
🇮🇳🤝🇴🇲
📍 नई दिल्ली
महिलाओं की मेहनत, समर्पण और नेतृत्व को समर्पित “अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026” अंतर्गत कुचीपुरा जिला अनंतनाग में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सहकारी बहनों ने आत्मीय स्वागत अभिवाद किया।
In line with the Government of India’s recent update on the rapid progress of nano fertilizers, it is deeply encouraging to see growing adoption of Nano fertilisers across the country, with proven outcome like reducing urea consumption by 25–50% while delivering yield gains of 3–8% in multiple crops. These results, validated through extensive ICAR-led field trials and supported by large-scale demonstrations, reaffirm the transformative potential of nano-nutrition in Indian agriculture.
At IFFCO, we take immense pride in being at the forefront of this revolution. From pioneering research to large-scale indigenous manufacturing, our Nano Urea, Nano DAP, Nano Zinc, and Nano Copper are empowering farmers with precise, efficient, and sustainable crop nutrition solutions.
IFFCO remains committed to this national mission of Atmanirbhar Bharat & Atmanirbhar Krishi through innovation, cooperative strength, and farmer centric outreach, we are enabling a future where Indian agriculture thrives on “less input, more output” and delivering sustainable prosperity to every Annadata while strengthening the nation’s resilience.
@PMOIndia@HMOIndia@AgriGoI@PibMinistry@PIBAgriculture
इफको द्वारा नैनो तकनीक के आधार पर विकसित नैनो NPK दानेदार तथा इफको नैनो NPK तरल उर्वरक, देश के कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा प्रेरित आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान को और अधिक गति प्रदान करते हुए, वर्तमान वैश्विक युद्ध की परिस्थितियों में देश के किसानों के हित में सहायक बनने वाले इस नवाचार प्रयास को, वर्तमान चुनौतीपूर्ण स्थिति में पूर्ण परीक्षण के बाद उत्पादन की अनुमति प्रदान करने हेतु मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का हार्दिक धन्यवाद।
सहकारिता की शक्ति के साथ, किसानों की समृद्धि की ओर एक मजबूत कदम।
@narendramodi@PMOIndia@ChouhanShivraj
@IFFCO_PR
#nanourea
इफको द्वारा मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन कार्यक्रम स्थल आगमन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्रसिंह तोमर ने आत्मीय अभिवादन किया।
धन्यवाद। @nstomar
@IFFCO_PR
इफको द्वारा मुरैना में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन के कार्यक्रम स्थल पर सहकारी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
सहकारिता की शक्ति से कृषि को सशक्त बनाते हुए किसानों के जीवन में समृद्धि लाने के संकल्प के साथ इफको निरंतर कार्य कर रहा है। किसानों की उन्नति और आत्मनिर्भरता के लिए हम सभी पूर्णतः संकल्पित हैं। 🌾🇮🇳
@IFFCO_PR
इफको कॉर्डेट, कलोल के नए भवन का भूमि पूजन किया।
यह नया भवन इफको के माध्यम से सहकारिता के सिद्धांतों को और सशक्त बनाते हुए किसानों, सहकारी संस्थाओं तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण, अनुसंधान और क्षमता विकास का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा।
इफको सदैव से सहकारिता के माध्यम से किसानों की समृद्धि और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
इफको कलोल इकाई के प्रमुख संदीप घोष, नेनो प्लांट के GM पी के सिंघ, स्टेट मार्केटिंग मैनेजर डामोर, कॉर्डेट कलोल के प्रिंसिपल सुरेश कवाड समेत इफको के स्थानीय अधिकारीयों और कर्मचारी उपस्थिउत रहे.
जेतलपुरधाम के द्विशताब्दी महोत्सव के पावन अवसर पर प.पू. तेजेन्द्रप्रसाद जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूज्य संतों के आशीर्वाद से जीवन में सेवा, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण के साथ निरंतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
जय श्री स्वामीनारायण 🙏
आज हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गिल्लांखेडा में इफको द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन में सम्मिलित होने का अवसर मिला। यह सम्मेलन हमारे लिए केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के अन्नदाताओं के प्रति हमारे प्रेम, सम्मान और जिम्मेदारी को पुनः स्मरण करने का एक भावनात्मक अवसर था।
कार्यक्रम का सफल आयोजन इफको के हरियाणा से निदेशक आदरणीय श्री प्रहलाद सिंह जी के मार्गदर्शन में हुआ। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे किसान भाइयों और सहकारी बंधुओं से आत्मीय मुलाकात हुई। इफ़को में हम मानते हैं की हमारी धरती माँ और किसानों की समृद्धि ही हमारे कार्य का मूल उद्देश्य है।
सम्मेलन में इफको निदेशक मंडल के कई सम्मानित सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर किसानों को नैनो उर्वरकों के महत्व, उनकी आवश्यकता तथा उनके सही प्रयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नैनो उर्वरक न केवल किसानों की लागत कम करने में सहायक हैं, बल्कि हमारी मिट्टी की सेहत को सुरक्षित रखते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए खेती को और अधिक समृद्ध एवं टिकाऊ बनाते हैं।
हम सबका यह साझा संकल्प है कि किसान समृद्ध हों, उनकी मेहनत का पूरा सम्मान मिले और हमारी पवित्र मिट्टी सदैव उर्वर एवं स्वस्थ बनी रहे। इफको सदैव अपने किसान भाइयों के साथ प्रेम, विश्वास और सेवा की भावना के साथ खड़ा है।
@IFFCO_HR@MinOfCooperatn
इफको परिवार के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण था जब ओडिशा स्थित इफको पारादीप इकाई में सल्फ्यूरिक एसिड प्लांट–III का लोकार्पण माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी @AmitShah के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।
इस ऐतिहासिक अवसर पर मुझे स्वागत भाषण देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।अपने संबोधन में मैंने न केवल माननीय अतिथि का हार्दिक स्वागत किया, बल्कि इफको पारादीप की अब तक की प्रेरणादायक यात्रा, उसकी उपलब्धियों और किसानों की सेवा के प्रति हमारी अटूट प्रतिबद्धता के बारे में भी संक्षेप में कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ सभी के साथ साझा कीं।
इफको केवल एक सहकारी संस्था नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीय किसानों की शक्ति, विश्वास और सहयोग की भावना का सशक्त प्रतीक है। इस नई उपलब्धि के माध्यम से हम देश की कृषि और सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं।
@IFFCO_PR @MinOfCooperatn
Dealersmeet #TamilNadu
Dealers were given an in-depth knowledge on following topics by officials.
@iffcoyogendra, Marketing Director-IFFCO- Integrated use of fertilizers inputs for Sustainable agriculture
@S_Kulshreshtha1, Senior General Manager, IFFCO- Technical session on Nano Fertilizers
@RickyRisha31404, Senior Manager, Marketing ,IFFCO- Integrated use of Drone and Nano fertilizers
@madhulika_shukl, CEO, IEBL- Soil conservation by balanced use of Fertilizers
@MadhaviVipradas, Managing Director, IFFDC- Introduced new branch of Seeds distribution in IFFDC
Shri. Godson, Scientist,NVPL- Scientific insights on Nano Fertilizers and DharAmrut @nanoventions@sureshagri1,State Marketing Manager, TN, IFFCO- Nano Fertilizer marketing in TamilNadu @IFFCO_PR @KiritkrJPatel
गांधीनगर में आयोजित वाटर एक्सपो में व्हाइट स्टॉर्म इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रदर्शनी स्टॉल का उद्घाटन किया।
व्हाइट स्टॉर्म इनोवेशन्स प्राइवेट लिमिटेड के जिग्नेशभाई काबरिया समेत गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
Delighted to meet Hon’ble Shri Sukanta Kumar Panigrahi Ji, Member of Parliament, Kandhamal, Odisha @SKPanigrahiBJP, at IFFCO Sadan, New Delhi. We engaged in a fruitful discussion on strengthening cooperatives, empowering our farmers, and the transformative role of Nano Fertilisers in advancing sustainable agriculture. Together towards Atmanirbhar Krishi!
#Cooperatives #NanoFertilisers
गिर के नेस् क्षेत्र के निवासी पशुपालक परिवारों के लिए सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार राजभा गढ़वी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के उपलक्ष्य में भव्य सांस्कृतिक संध्या (लोक डायरो) में उपस्थित रहा।
सभी कलाकारों की प्रस्तुतियों मनमोहक थी, लोक संस्कृति, परंपरा और सामूहिक एकता का अद्भुत संगम देखने का अवसर मिला।
आयोजक ओर सुप्रसिद्ध लोक साहित्यकार राजभा गढ़वी को इस सफल एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध आयोजन हेतु बधाइयाँ एवं साधुवाद।@gir_rajbha
गुजरात के कृषि ओर सहकारिता मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी के साथ गांधीनगर में शिष्टाचार भेंट की।
गुजकोमासोल के उपाध्यक्ष बिपिनभाई पटेल, इफको कलोल इकाई के हेड संदीप घोष उपस्थित रहे।
@jitu_vaghani
ओडिशा राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड की अध्यक्ष सुश्री कविता मंजरी परिडा और उपाध्यक्ष प्रमोद पटनायक का गुजकोमासोल मुख्यालय गांधीनगर में अभिवादन किया.
ओडिशा राज्य सहकारी विपणन महासंघ लिमिटेड की अध्यक्ष सुश्री कविता मंजरी परिडा, उपाध्यक्ष श्री प्रमोद पटनायक एवं निदेशक मंडल के सदस्यों ने गुजकोमासोल मुख्यालय, गांधीनगर का दौरा किया।
गुजकोमासोल की प्रगति से अवगत कराते हुए गुजरात के सुदृढ़ सहकारी ढांचे के अंतर्गत संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं नवाचारों की जानकारी प्रतिनिधिमंडल के साथ साझा की गई।
आजादी के 75 वर्षों के बाद “सहकार से समृद्धि” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी के नेतृत्व में नए सहकार मंत्रालय की स्थापना की गई है, जिसका कार्यभार केंद्रीय गृह एवं सहकार मंत्री श्री अमितभाई शाह के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है।
नए सहकार मंत्रालय के गठन के पश्चात गुजरात सहित पूरे देश का सहकारी क्षेत्र तीव्र गति से प्रगति कर रहा है और निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है — इस विषय पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
@narendramodi@AmitShah@MinOfCooperatn