युवा शक्ति पर विश्वास और उनके अथक परिश्रम का ही परिणाम है कि डबल इंजन सरकार में उत्तर प्रदेश विकास की नई गाथा लिख रहा है।
आज लखनऊ में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख टैबलेट वितरण के उद्घाटन कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लखनऊ मंडल के चार जनपदों के 53,000 से अधिक छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए।
पूर्ण विश्वास है कि आप इस टैबलेट का उपयोग अपने ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण अभियान को नई गति एवं दिशा प्रदान करने के एक सशक्त माध्यम के रूप में करेंगे।
सभी लाभार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।