राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनका जीवन समाज सेवा, नेतृत्व और सशक्त विचारों की मिसाल रहा है। देश और प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्र में उनका योगदान स्मृति पटल पर हमेशा अंकित रहेगा। उनके आदर्श और कार्य हम सभी को जनसेवा की दिशा में हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
@INCRajasthan
#पांचना के हालात बेहद चिंताजनक हैं वर्तमान सरकार का रवैया पूरी तरह किसान विरोधी नजर आ रहा है। कमांड एरिया के किसानों को उनका हक दिलाने के बजाय जैसा व्यवहार किया गया, उससे सरकार का असली चेहरा उजागर हुआ है।हाईकोर्ट के आदेशों और जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज करना गलत है।
#पांचना_डैम पर आज के हालात बेहद चिंताजनक हैं भजनलाल सरकार और प्रशासन का रवैया पूरी तरह किसान विरोधी नजर आ रहा है। कमांड एरिया के किसानों को उनका हक दिलाने के बजाय जिस तरह का व्यवहार किया गया, उसने सरकार का असली चेहरा उजागर कर दिया है।
हाईकोर्ट के आदेशों और जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
#PanchanaDam #Karauli
@RajCMO@DmKarauli@DrKirodilalBJP@BhajanlalBjp
मुख्यमंत्री जी के गृह जिले नदबई के गांव पीली एवं वैर के गांव आजादपुरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं को खंडित किया जाना शर्मनाक है।
ये RSS-BJP की उस नफरत भरी सोच का परिणाम है, जो संविधान, सामाजिक न्याय और बाबा साहेब के विचारों को स्वीकार नहीं कर सकी। बाबा साहेब के नाम पर वोट लेने वाले, उनके अपमान पर मौन हैं, यही भाजपा का असली चरित्र है।
सरकार दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर कठोर कानूनी कार्रवाई करें।
#bhimraoambedkar
#bharatpur
भजनलाल जी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनका गृह जिला भरतपुर शायद "क्राइम ज़ोन" बनता जा रहा है।
30 मिनट में 2 व्यापारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग… अपराधियों का ये दुस्साहस बता रहा है कि उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं है।
या तो ऊपर से अपराधियों को संरक्षण है या फिर अपराधियों ने मुख्यमंत्री के गृह जिले को ही अपना सबसे सुरक्षित ठिकाना मान लिया है।
भजनलाल जी, राजस्थान की जनता पूछ रही है.. जब मुख्यमंत्री का अपना गृह जिला ही सुरक्षित नहीं, तो प्रदेश आखिर किसके भरोसे है?
@GovindDotasra@TikaRamJullyINC@SachinPilot@ashokgehlot51@INCRajasthan@BhajanlalBjp@INC_Bharatpur@IncSanjanajatav@bhajanlaljatav
नदबई थाना क्षेत्र के गांव पीली में कई वर्षो से स्थापित संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के एक हाथ को बीती रात किसी अज्ञात असामाजिक तत्व ने तोड दिया है। खंडित प्रतिमा को लेकर गांव के लोगों में भारी आक्रोश है। प्रसाशन से निवेदन है तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित करे ।
राजस्थान में सरकारी भुगतान तंत्र पूरी तरह ठप हो चुका है। वित्तीय कुप्रबंधन के चलते आज कर्मचारी, पेंशनर, दुर्घटना पीड़ित परिवार, अस्पताल और छोटे ठेकेदार अपने वाजिब भुगतान के लिए भटक रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसा संकट पहले कभी नहीं देखा गया।
RGHS का भुगतान अटकने से कैशलेस योजना में मरीजों को जेब से पैसे देने पड़ रहे हैं। चिरंजीवी/आयुष्मान दुर्घटना बीमा के स्वीकृत दावों का पैसा महीनों से पीड़ित परिवारों को नहीं मिला है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी-GPF और सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी लंबित है।
इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे इस अनावश्यक संकट को गंभीरता से लें और समय रहते त्वरित निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत प्रदान करें।
@RajCMO
उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस#सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।
#करौली_पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध।
#karaulipolice
किशनगढ़ विधायक एवं अजमेर ग्रामीण से जिलाध्यक्ष युवा नेता डॉ. विकास चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
@DrVikasAjmer
नेतृत्व वही जो मिसाल कायम करे!
@GovindDotasra जी के कुशल नेतृत्व में तैयार हुआ राजस्थान कांग्रेस का ‘बूथ प्रबंधन व वॉररूम मॉडल’ आज देशभर की PCC के लिए एक प्रभावी टेम्प्लेट बन चुका है। 52 हजार से अधिक मतदान केंद्रों पर मजबूत पकड़ और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता ही इस मॉडल की असली ताकत है।
संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए डोटासरा जी का हार्दिक आभार। 🙏
सशक्त नेतृत्व, शानदार परिणाम!
#RajasthanModel #DotasraINC #Congress @INCRajasthan
यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राजस्थान में विकास ठप है और ठेकेदारों को अपने ही भुगतान के लिए अखबारों में विज्ञापन देने पड़ रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसा वित्तीय कुप्रबंधन पहले कभी नहीं देखा गया।
भुगतान अटकने से सड़कों और पेयजल जैसी जरूरी योजनाएं अधर में हैं और हजारों श्रमिकों की आजीविका पर संकट है। मुख्यमंत्री जी तुरंत संज्ञान लें और लंबित भुगतान सुनिश्चित करें ताकि प्रदेश का विकास न रुके।
@RajCMO