राजस्थान में LDC परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई शिकायतें और परीक्षा की शुचिता भंग होने के लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं।
यह सिस्टम की पारदर्शिता पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। यदि कोई संशय है तो उसे समय रहते दूर किया जाना चाहिए। नकल और पेपर लीक जैसी घटनाएं युवाओं में निराशा और हताशा पैदा करती हैं। यदि परीक्षा व्यवस्था में खामियों की वजह से युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है, तो परीक्षा की पारदर्शिता और विश्वसनीयता पर प्रश्न उठने स्वाभाविक हैं।
मैं इस मामले में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की मांग करता हूँ।
https://t.co/tPaO8DQ24o
इथनॉल मिश्रित पेट्रोल से गाड़ियां हाँफ रही है…कई जगह खड़ी हो रही है…अगर आप इस समस्या से निजात चाहे तो पेट्रोल भरवाये इथनॉल मुक्त जिसकी कीमत है मात्र 167.35₹ प्रति लीटर।
बाक़ी इथनॉल मंत्री जी की जय क्योंकि ना तो उनको इथनॉल मिश्रित तेल भरवाना है ना कहीं उनकी गाड़ियों का टोल लगना है।
फोकट क्लास तो आम जनता है…गाड़ी के तब रोड़ टैक्स दे फिर सड़क पर चलने का टोल टैक्स दे…गाड़ी खड़ी करने का पार्किंग दे…इथनॉल मिक्स तेल भरवाये और हल्की गलती पर चालान भी दे।
वाह गडकरी जी वाह अद्भुत शानदार जिंदाबाद
जम्मू ग्रामीण कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज कुंदन ने आज छात्रों की गूंज अभियान को लेकर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।
नीरज कुंदन ने नीट पेपर लीक समेत छात्रों के विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को।घेरा।
अब धृतराष्ट्र जी कह रहे हैं कि इथेनॉल के ख़िलाफ़ जो लोग बोल रहे हैं वो एक लॉबी का हिस्सा हैं जिन्हें 22 लाख करोड़ की मलाई मिलती है।
मंत्री @nitin_gadkari जी बस अब इतना और बता दें कि ये 22 लाख करोड़ में से वो सबको 15-15 लाख मिलने थे वो एडजस्ट कर लें या वो अलग से आएंगे? मतलब आप एक बार बड़े धृतराष्ट्र @narendramodi से सलाह करके बता दीजिएगा। बाक़ी जनता का क्या है, ये सब तो हैं ही “गन्ना-द्रोही” लोग।
BJP सरकार में 'पेपर लीक' के बाद 'पेपर चोरी' भी होने लगे हैं।
मध्य प्रदेश के राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में परीक्षा से ठीक पहले Question Paper ही चोरी हो गया, जिसके कारण परीक्षा रद्द हो गई।
BJP की नाकारा सरकार और उसका घटिया सिस्टम नए-नए तरीकों से छात्रों का भविष्य तबाह कर रहा है, उनकी मेहनत और सपनों को रौंद रहा है।
युवा इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
तारानगर विधायक श्री नरेंद्र बुडानिया जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@NBudania_INC
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।
आने वाला वर्ष आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां एवं अपार सफलता लेकर आए।
@Pbmla126
नीट परीक्षा के कारण बगरू निवासी छात्रा ने तनाव में आकर आत्महत्या कर ली। इस दुःखद और कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
समूचे देश में नीट पेपरलीक के मामले को लेकर भारी रोष है। यह चिंताजनक है कि किस प्रकार से होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। इतना समय बीत जाने के बाद भी केंद्र सरकार ने इस पर चुप्पी साध रखी है। ऐसा प्रतीत होता है कि मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति की गई है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि तमाम दावों के बावजूद परीक्षाओं के पेपर लीक हो जाते हैं या उनमें अनियमितताएँ सामने आती हैं, जिसका ख़ामियाज़ा परीक्षार्थियों को भुगतना पड़ता है।
कोटा से उठी छात्रों की गूँज को मिले अपार समर्थन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि Gen Z शिक्षा व्यवस्था, पेपर प्रणाली में सुधार, कैरियर और तमाम विषयों पर खुलकर चर्चा कर रही है और इस अन्याय को नहीं सहन करेगी। इसने देशव्यापी माहौल तैयार किया है। भाजपा को समझना चाहिए कि छात्र अब पीछे हटने वाले नहीं है।
हमेशा क्रेडिट लेने और ग़लत प्रोपेगेंडा में भाजपा का कोई सानी नहीं। पचपदरा रिफाइनरी, जिसे भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है, वो UPA की अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की दूरदृष्टि और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सोच का नतीजा है। इस रिफाइनरी का 85 प्रतिशत काम कांग्रेस सरकार के दौरान ही पूरा हो चुका था।
फिर भी क्रेडिट लेने के चक्कर में भाजपा ने इस रिफाइनरी का दो बार शिलान्यास करवा दिया और लागत को 39,000 करोड़ रूपये से 90,000 करोड़ रूपये से ज्यादा तक पहुंचा दिया।
खैर और कुछ नहीं बता पा रहे, तो ये ही बता दें की मोदी जी से खेजड़ी बोलकर पीपल का पौधा किसने लगवा दिया??!
और नौबत क्यों आई कि प्रधानमंत्री जी को सोशल मीडिया से वो पोस्ट डिलीट करनी पड़ी?
डीडवाना-कुचामन कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं मकराना विधायक श्री जाकिर हुसैन गैसावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ZakirHussainINC
"सांझी विरासत" मुशायरे के मंच से कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने राम मंदिर में हुई दान चोरी की घटना पर अपने खास शायराना अंदाज़ में तंज़ किया।
"चोर निर्धन ही बस नहीं होते
धन तो धनवान भी चुराते हैं
हम तो मतदान चोर समझे थे
आप तो दान भी चुराते हैं..!!"
पेपर लीक से टूटते सपने, भर्ती परीक्षाओं में धांधली, बर्बाद होती शिक्षा व्यवस्था और बढ़ती बेरोज़गारी के खिलाफ अब छात्र चुप नहीं रहेंगे।
LoP श्री राहुल गांधी जी के ऐतिहासिक संवाद अभियान "छात्रों की गूंज" के तहत NSUI चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं ने छात्रों और युवाओं के बीच नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं, पेपर लीक और बेरोज़गारी जैसे मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाया।
यह सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है।
#ChhatronKiGoonj
डीडवाना के पूर्व विधायक चेतन डूडी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@ChetanDudiINC
भारतीय सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को विश्वभर में एक विशेष पहचान दिलाने वाले महान विचारक व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ।