मैं किसी को हराने-जिताने के लिए नहीं लड़ा। मैं कोई डमी कैंडिडेट नहीं हूँ ,हमारी पार्टी ने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा।
कुछ कमी रह गई ,2024 में इस कमी को दूर करेंगे। साथ ही हमारी आजमगढ़ की जनता जनार्दन ने मुझे जो प्यार दिया है उसके लिए मैं सदैव ऋणी रहूंगा। धन्यवाद। @ShahAlamBsp_
मिश्रा जी ने अपनी चारों बेटियों अपने बेटे अपनी पत्नी को पूरे चुनाव प्रचार में उतार के पार्टी खत्म कर रहे थे।
तुम विरोधियों द्वारा दो-चार हजार लेकर घर में बैठ पार्टी का उत्थान कर रहे थे।
भाजपा कोरोना वैक्सीन व पीड़ितों को राशन देने को यूपी में चुनावी स्वार्थ की खातिर भुनाने में लगी हुई है, जबकि यह उसकी संवैधानिक जिम्मेदारी बनती है कि वह बेसहारा बने नागरिकों की मदद करे। यह कर्तव्य है एहसान नहीं, किन्तु रोजी-रोजगार छीनकर मुफ्त राशन व टीका यह कैसी अजब राजनीति?
1. देश में लम्बे समय से भयंकर गरीबी, बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई आदि की मार झेल रहे लोगों के लिए रोजी-रोजगार की कोई अच्छी खबर आने के बजाय, करीब 23 हजार करोड़ रुपए के सबसे बड़े बैंक घोटाले की खबर बेचैनी व आक्रोश बढ़ाने वाली है। क्या देश कभी बैंक घोटालों से मुक्त होगा? 1/2