@drmsdah@srdomsdah@RailwaySeva@EasternRailway@RailMinIndia sir, extension of 33617 (10:00) dtk to bnj is totally useless because 33622 (11:05) dn dtk isn't available now. Please extend 33433 (9:40) upto bnj instead of 33617 & give 33436 (10:45) rake from bt carshed.Thank you.
@drmhowrah@EasternRailway@RailMinIndia@AshwiniVaishnaw sir,yesterday's accident at Nalikul station due to too much height in between platform and footboard occurred. Please rectify those platforms urgently at Nalikul, Singur etc.where distance is too high to board. Thank you.
लो जी, अब जब पेपर लीक का सीजन चल रहा है तो इसमें BANK क्यों पीछे रहे।
अभी तक ऐसा लग रहा था कि बैंक एग्जाम अच्छे से कराती है लेकिन ये भी वही निकली।
आज भारत में कोई भी ऐसा एग्जाम नहीं जहां पेपर लीक और धांधली न हो।
अब उनका क्या जो SSC छोड़ कर बैंक की तरफ रुख मुड़ लिए थे? 😢
ये रहा SSC CGL Tier 1 2025 में हुए सभी शिफ्ट कैंसिलेशन का लेखा जोखा!!
लगभग 72 शिफ्ट कैंसिल किए गए थे।
नोट: ये संख्या और भी जादा हो सकती हैं।
#ssccgl#ssc_system_sudharo
जांच में software बनाने वाली कंपनी शक के दायरे में!💔 छात्रों का भविष्य अधर में जाता हुआ दिखाई दे रहा @SSC_GoI@DoPTGoI एक सेंटर नहीं बल्कि 19 केंद्रों पे गड़बड़ी हुई है। #SSCMISMANAGEMENT
चेयरमैन साहब से सीधा सवाल: क्या ये परीक्षा सिस्टम से “smooth” चल रही थी या सिस्टम को ही smooth करके Scam चलाया जा रहा था?
ये जो ख़बरें सामने आई हैं ये किसी एक सेंटर की नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की पोल खोल रही हैं।
SSC CGL जैसी परीक्षा में सर्वर हैक, इंटरस्टेट गैंग, 19 सेंटर्स पर गड़बड़ी, और लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर ये कोई सामान्य गलती नहीं, ये राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा माफ़ियागिरी है।
कभी transparency की बात करने वाली SSC exams अब cyber fraud का हब बन चुकी है।
प्राइवेट कंपनियों centres को ठेके देकर SSC ने खुद अपने हाथों से परीक्षा की credibility नीलाम कर दी।
अब जब पुलिस एक-एक गिरोह पकड़ रही है, तो सवाल है
👉 क्या SSC खुद जांच के घेरे में आएगी?
👉 क्या DOPT और सरकार बताएगी कि ये कंपनियाँ किसके संरक्षण में हैं?
👉 और जिन बच्चों ने ईमानदारी से मेहनत की, उनके साथ हुआ ये अन्याय कौन सुधारेगा?
#SSCScam #ExamSystemReform #cji_help_us
19 सेंटर पर हुआ था scam लेकिन पकड़ बस धनबाद में आया। Guess करो क्या होता अगर धनबाद में भी न पकड़ आया होता तो।
बड़े लेबल पर scam हुआ है इस साल, चाहे वो CGL हो या स्टेनो या Phase 13 सब में scam हुआ है। अभी भी अगर ऐसा ही चलता रहा तो CHSL और MTS में और भी जादा होंगे, लेकिन SSC को कुछ दिखता ही नहीं। बोलने पर नोटिस निकाल देते है सब अच्छा हुआ है। लगता है SCAM करना और पेपर कैंसिल ❌ करना SSC के term में अच्छा माना जाता हैं, तभी तो ये बार बार नोटिस निकल देते है।
ऊपर से ये ट्विटर(X) पर आए है और कमेंट off है। मतलब सच में आपको इतना डर बच्चों से लग रहा है तो आये ही क्यों हो X पर। नोटिस और इनफॉर्मेशन तुम वेबसाइट पर भी दे सकते हो।
SSC को जल्द से जल्द सारे पेपर कैंसिल कर के पहले CBI जांच करवानी चाहिए। बच्चा एग्जाम देके ही क्या करेगा जब बेचारे को नौकरी मिलेगी ही नहीं।
@SSC_GoI@DoPTGoI
🤝SSC Protest on 10th October🤝
कुछ टीचरों और कुछ लोगों द्वारा SSC प्रोटेस्ट करने के लिए परमिशन मांगी जा रही है। कुछ सोर्सेज से पता चला है कि दस अक्टूबर को परमिशन मिल सकती है। अगर दस को नहीं मिली तो कोशिश की जा रही हैं कि 16th अक्टूबर तक मिल जाए।
#SSC_PROTEST#SSCPROTEST
#SSC की गलती की सजा ये बहन क्यु झेले?
#SSC REEXAM की खाना पूर्ति करके आप बस नाटक कर रहे है।
अपने पूरा साल और एक प्रयास बरबाद कर दिया एक बेरोजगार छात्रा का।
इन्होंने हिम्मत करके वीडियो बनाया पर ऐसे ऐसे कितने भाई और बहन डर से चुप होंगे और आपने उसका फायदा उठा लिया।
@DoPTGoI@PIBHomeAffairs
#ssccgl_scam2025
एक पूजा पंडाल में ssc परीक्षा के पीड़ित छात्र टकरा गए। अपनी व्यथा बताते हुए उनकी आँखों में आंसू थे कि आख़िरी साल है। अब मौक़ा नहीं मिलेगा। हमारे मुद्दे को लेकर थोड़ा सा चला दीजिए। इसी थोड़ा सा को लेकर बातें होने लगीं, बात मीडिया को लेकर भी हुई। लेकिन उन बातों से युवक को संतोष नहीं हुआ कि परीक्षा क्यों नहीं ठीक हो सकती। ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां यह समस्या नहीं है। दरअसल यह मुद्दा राजनीति में ऊपर तो आया है लेकिन अभी भी इसका ज़ोर मेरी परीक्षा तक सीमित है। सबके लिए सभी परीक्षा का मुद्दा नहीं बन पाया है। कहीं ssc को लेकर ट्विटर पर ट्रेंड है तो बिहार में bpsc को लेकर। बंगलुरू में छात्रों का वीडियो आया था, उत्तराखंड से भी इसी ट्विटर पर प्रदर्शनों के खूब सारे वीडियो देखे। जिस देश में पत्रकार की हत्या( राजीव प्रताप), पत्रकार पर मुक़दमा आम हो चुका है, उस देश में लोग मीडिया से उम्मीद करते हैं हैरानी होती है। उन्हें इतना नहीं दिख रहा है कि गोदी मीडिया का मतलब मीडिया नहीं होता है। गोदी मीडिया का मतलब है मीडिया का ख़त्म हो जाना। यू ट्यूबर पत्रकारिता कर रहे हैं लेकिन कोई एक यू ट्यूब अखबार और चैनल का विकल्प नहीं हो सकता और न सभी विषयों पर वीडियो बना सकता है। जो वीडियो बन रहे हैं उन्हीं का प्रशासन पर असर नहीं बल्कि प्रशासन का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि यू ट्यूबर पर केस कर देता है। अफ़सोस हुआ कि उनकी बात कहीं नहीं पहुंच रही है। छात्रों को मीडिया से उम्मीद करने से पहले गोदी मीडिया को समझना चाहिए। जिस माध्यम की कोई साख नहीं है उस पर थोड़ा सा उनका मुद्दा चल जाने से असर नहीं होगा। दुर्गा पूजा की शुभकामनाएँ । माँ दुर्गा सबको अन्याय के कारणों समझने की शक्ति दें। ध्यान से पढ़िएगा। अन्याय के कारणों को समझने की शक्ति दे।
TCS वाले सेंटर पर सबकुछ ठीक चलता था,
ये नई कंपनी ऐसा क्यों कर रही है?
कहीं सस्ता टेंडर लेकर काम तो नहीं उठा लिया? समझ रहे हो न विनोद,
अगर ऐसा नहीं होगा तो फायदा कैसे मिलेगा?
#SSC_Scam2025