“Break the Cage” सिर्फ एक विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि हर महिला को अपनी पहचान बनाने, अपने सपनों को हासिल करने का एक संकल्प है। पुणे में आयोजित कार्यक्रम में @RahulGandhi जी का संवाद इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
वास्तविक बदलाव तभी आएगा, जब हम gender stereotypes को चुनौती देंगे, जो लड़कियों और लड़कों के लिए अलग-अलग रास्ते तय करते हैं। महिलाओं को सम्मान और अवसर देना एक प्रगतिशील समाज की शुरुआत है — Break The Cage!
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रभारी स्व. श्री गुरुदास कामत जी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।
साहिल के साथ ज्यादती हुई है और उन्होंने बर्बरतापूर्ण व्यवहार सहन किया है। उन्हें और उनके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जैसा @RahulGandhi जी और उनके परिवार बता रहे हैं, इस मामले में FIR दर्ज होनी चाहिए, ताकि जांच सुनिश्चित हो सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इसका जवाब देना चाहिए कि छात्रों पर pellet gun, AK-47 और लाठीचार्ज का इस्तेमाल क्यों हुआ। इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए। छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन का जवाब सरकार दमन से नहीं दे सकती।
मुद्दा सिर्फ न्याय का है—और न्याय तभी सुनिश्चित होगा, जब FIR दर्ज हो, जांच हो और दोषियों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।
@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
सरकार ने छात्र सुरक्षा के नाम पर ऐसी गाइडलाइन जारी की है, जिसमें स्कूल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई है। इतना ही नहीं, गाइडलाइन की अवहेलना करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है।
सरकार का आदेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि वह स्कूलों की वास्तविक स्थिति को सामने आने से रोकना चाहती है। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के बजाय मीडिया और अन्य लोगों को कवरेज से रोकना सरकार की नीयत पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जनता समझदार है और सरकार की मंशा समझ चुकी है।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।
देश के आधुनिकीकरण और विकास के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों का दूरगामी प्रभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
📍विधायक आवास, राजस्थान विधानसभा
@INCRajasthan
करौली में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री रमेश मीणा जी की कार दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है।
मैं ईश्वर से रमेश जी एवं उनके स्टाफ के सदस्यों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
@rameshmeena63
पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. अहमद पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
स्व. अहमद जी की पार्टी के प्रति सच्ची निष्ठा, समर्पण और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेंगे।
@mfaisalpatel@mumtazpatels
राजस्थान में लगातार स्कूलों की जो हालत हम देख चुके हैं, कहीं जर्जर रही है, कहीं बच्चे धरना दे रहे हैं… लेकिन सरकार बजाय सुधार के लोगों को स्कूलों में आने से रोक रही है और फोटोग्राफी पर रोक लगा रही है। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए आदेश जारी कर रही है।
हाईकोर्ट ने भी सरकार की खिंचाई की है और स्कूलों को बेहतर बनाने का निर्देश दिया है। सरकार शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को लेकर गंभीर नहीं है।
भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी ने भारत के निर्माण और तरक्की के लिए आधुनिक तकनीक और नए विचारों को अपनाने में विश्वास जताया। इसके लिए यह बेहद ज़रूरी था कि युवाओं की भागीदारी और उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए समुचित व्यवस्था और अवसर प्रदान किए जाए।
अपनी दूरदर्शिता से उन्होंने देश में आधुनिकरण की नई परिभाषा गढ़ी। कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति के विस्तार जैसे महत्वपूर्ण फैसलों ने देश को नई ऊंचाई तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई।
आज उनकी जयंती पर उन्हें हृदय की गहराइयों से नमन करता हूँ।
@RahulGandhi@priyankagandhi@INCIndia
आज कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सम्मिलित हुआ।
कांग्रेस अध्यक्ष @Kharge जी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी जी और नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी ने पार्टी की आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। कांग्रेस का स्पष्ट मत है — भाजपा का जनविरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। छात्रों और युवाओं ने भाजपा को इसका जवाब दिया है और कांग्रेस पार्टी मज़बूती से उनके साथ खड़ी है।
राम मंदिर चंदा चोरी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। आने वाले समय में कई राज्यों में चुनाव होने हैं और पार्टी पूरी ताकत और मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।
📍इंदिरा भवन, नई दिल्ली
@ajaymaken@kcvenugopalmp@priyankagandhi@INCIndia
My best wishes to the NDTV on its relaunch.
NDTV had played an important role in shaping television journalism and became an integral part of millions of households.
As NDTV embarks on a new journey, I hope it carries forward its rich legacy of credible journalism and meaningful debate.
Many congratulations to everyone at NDTV.
@ndtv
वंदे मातरम् स्वतंत्रता आंदोलन के गौरवशाली इतिहास और विरासत का अभिन्न हिस्सा है। कांग्रेस ने इसे राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की भावना से जोड़ा।
@Jairam_Ramesh
https://t.co/MoTGckQKUj
Yet again, the inefficiency of NTA has come to light, with the agency acknowledging complaints received regarding UGC-NET 2026 for multiple papers - English, Commerce, and Sociology.
Given NTA’s proven track record of incompetence in conducting examinations efficiently and accurately — the question is not merely whether this agency can conduct examinations, but how fair and just the system is.
Students pay the price. So, the question remains the same — where is the accountability of the Ministry and NTA?