मेरी लुगाई बन जा😳, मेरे से शादी करेगी😳, गोली मार दूंगा🤯
उम्मीद करते हम सब मिलकर इस बहन की बात को आगे तक पहुचायेगे जिससे की प्रदेश के सबसे बडे SMS अस्पताल मे इस तरह की परेशानी किसी अन्य बहन को ना झेलनी पडे क्योकि इस तरह के हादसे पता नही राजधानी मे रोज कितनी बहनो के साथ होते होंगे मगर किसी बहन ने कैमरे📷 पर आकर अपनी व्यथा और मजबूरी सिस्टम के सामने रखी है तो अब इसे आगे पहुचाने कि जिम्मेदारी हमारी है
पूर्व मुख्यमंत्री @ashokgehlot51 ने ईंधन बचत को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि
“प्रधानमंत्री की अपील बाद में नाटक हुआ। सब मुख्यमंत्रियों का, राज्यों में जो बीजेपी की सरकारें हैं उनके मंत्रियों का कोई रिक्शा में गए, कोई पैदल गए, कोई इलेक्ट्रिक वैन में गए और वो तमाशा हो रहा है अभी भी। इसमें कोई सार्थकता नहीं है। तमाशे से मैसेज नहीं जाता है पब्लिक में।”
सरकार से एक ही निवेदन है
यह पेट्रोल डीजल के भाव आप रात को बढ़ाइए। सुबह-सुबह मत बढ़ाइए। भाव बढ़ने की खबर ट्विटर पर सुबह-सुबह आ जाती है। फिर सुबह से लेकर रात तक हम लोग इस पर खून जलाते रहते हैं और अगले सुबह फिर वही खबर अखबार में आ जाती है। आपकी एक बढ़ोतरी हमारा दिमाग दो दिन खराब करती है। दो सुबहें बिगाड़ती है।
हमें पता है कि आपको दाम तो बढ़ाने ही बढ़ाने हैं। हम चाहे जितना चिल्लाएं, चाहे जितना कोसें लेकिन आप रुकने वाले तो हैं नहीं। बस, इतना सा अहसान जरूर कर दीजिए कि इसकी घोषणा सुबह-सुबह करने की बजाय रात को कर दीजिए।
@narendramodi@HardeepSPuri@MinistryOfPA@PMOIndia
CBSE evaluation में इतने बड़े स्तर पर हुई गड़बड़ी ने लाखों बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है।
पहले NEET और अब CBSE
प्रधानमंत्री जी तुरंत शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें।
📍जैसलमेर
‘गाय’ के नाम पर वोट मांगे जाते हैं,
‘गाय’ के नाम पर राजनीति चमकाई जाती है,
‘गाय’ के नाम पर लोगों को बांटा जाता है,
और ‘गाय’ के नाम पर सरकारें तक बना ली जाती हैं।
लेकिन BJP राज में राजस्थान के जैसलमेर में गायों की हालत देखकर सवाल उठता है —
क्या इनकी चिंता सिर्फ चुनावी भाषणों तक ही सीमित है?
जो लोग खुद को गौ-रक्षक बताते हैं,
उनके शासन में ही गायें बदहाली और लापरवाही का शिकार हैं।
@INCRajasthan
आदरणीय मोदी जी
पेट्रोल डीजल बचाने के जितने भी संदेश जनता के बीच जाने चाहिए थे, वे सारे के सारे जा चुके हैं। आपसे हाथ जोड़कर विनती है कि अब अपने मंत्रियों को यह बात बता दीजिए। मैं तो कहूंगा कि बाकायदा एक पत्र जारी करके आदेश दे दीजिए कि अब किसी को भी पेट्रोल बचाने का संदेश नहीं देना है। जिनको पेट्रोल बचाना होगा, वे बचाएंगे और जलाना होगा वे जलाएंगे। रेट तो आप वैसे भी बढ़ा ही रहे हैं।
अब देखिए हमारे शिक्षा मंत्री जी रोडवेज की बस में आकर बैठ गए। अब मंत्री जी को यह पता नहीं है कि उनके कितने फोटो खींचे जाएंगे। फोटो खींचने के बाद वे उठने के लिए उद्यत हुए तो उन्हें फिर से बिठा दिया गया। अब आखिर कोई मंत्री, जिसके पास सरकारी फॉर्च्यूनर गाड़ी हो, सरकारी तेल से सरकारी ड्राइवर चलाता हो, वह आखिर रोडवेज में कितनी देर बैठेगा? मीडिया इतना हो गया है कि वह मंत्रियों के धैर्य की परीक्षा लेने पर उतारू हो जाता है।
आखिर हमारे मंत्री क्यों नहीं समझते कि रोडवेज की बस हमारे जैसे लोगों के लिए बनाई गई है। हालांकि हमारे रोडवेज में यात्रा करने से किसी को कोई संदेश नहीं जाता और हम कोई फोटो भी पोस्ट नहीं कर सकते क्योंकि इससे उल्टा संदेश यही जाता है कि भाई आजकल कड़की में चल रहा है। इसलिए लोगों को उनके हाल पर छोड़ दीजिए। आपके मंत्रियों के रोडवेज में आकर बैठने से उल्टा लोग डिस्टर्ब ही होते हैं। रोडवेज की बस तक आने में जो सरकारी पेट्रोल डीजल खर्च होता है वह अलग।
उम्मीद है, आप हमारे मन की बात जरूर समझेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे।
एवरेस्ट फतह कर राजस्थान रोडवेज की बस से लौटे मंत्री जी का बस स्टैंड पर भव्य स्वागत किया गया
बस में मंत्री जी को बैठे देखकर दूसरी सवारियों की बैठने की हिम्मत तक नहीं हुई
भारत का अपना फ्लाइंग एक्सप्रेस!!
गुरिंदरवीर सिंह के नाम अब 100 मीटर रेस में सबसे तेज दौड़ने का कीर्तिमान दर्ज हो गया है। उन्होंने 100 मीटर की दौड़ सिर्फ 10.09 सेकंड में पूरी कर इतिहास रच दिया। यह एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड है।
ट्रेडिंग स्टार खेसारी लाल यादव की मोदी जी से एक खास अपील है।
देश की आर्थिक स्थित सुधारने के लिए महंगाई बढ़ाने के बजाय मोदी जी को देश एक बड़े बड़े उद्योग पति देश के बड़े बड़े कलाकारो से 1 1 करोड़ रुपए 50 50 लाख रुपए का चंदा मांगना चाहिए..
क्योंकि इससे देश का भला होगा यहां महंगाई बढ़ा कर गरीबों को न परेशान किया जाए
गरीब तो हमेशा ही परेशान रहता है अबकी अमीर लोगों से चंदा लिया जाए..
राजस्थान में कानून व्यवस्था बदमाशों के हवाले होती जा रही है।
जालोर के भीनमाल में दिनदहाड़े बाजार की भारी भीड़ के बीच स्कॉर्पियो से युवक को कुचलकर हत्या की कोशिश और सरियों और लाठियों से हमला करना बेहद चिंताजनक है।
सोचिए… जब भीड़भाड़ वाले बाजार में अपराधी इस तरह खुलेआम खूनी खेल खेल रहे हों, तब आम जनता खुद को कितना सुरक्षित महसूस करती होगी?
@BhajanlalBjp@RajCMO@PoliceRajasthan@JalorePolice
#NirmalChoudhary
काश! हमारी पिछली रिपोर्ट्स ,जैसे
•FSSAI के खिलाफ,
•MPLADS में भ्रष्टाचार के खिलाफ,
•जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार के खिलाफ ,
•फर्जी सर्टिफिकेट से UPSC निकालने वालों के खिलाफ
•कई IAS IPS और IRS को एक्पोज करने वाली रिपोर्ट्स पर
•ये ठीक करके दिखाओ कैंपेन के दौरान
•अस्पतालों पर एक्पोज पर
•शिक्षा व्यवस्था पर एक्पोज पर
•अधिकारियों के भ्रष्टाचार एक्पोज पर
मीडिया ने 20 प्रतिशत भी लिखा होता तो सिस्टम में बहुत बड़ा बदलाव आ जाता , खैर, हम लगे हैं लगे रहेंगे,
आगे और बहुत बड़े खुलासे करने है।